मुख्य पृष्ठ राशिफल धनु राशिफल 2022

प्रीमियम उत्पाद

धनु राशिफल 2022

धनु राशि : धनु राशि वालों के लिए यह साल ट्रैवेलिंग से जुड़ा हो सकता है। इस साल के दौरान आपको कई सारे जगहों पर घूमने जाने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक स्तर पर आप कुछ ऐसे फैसले ले सकते हैं जो आपके साथ ही साथ आपके परिवार के सदस्यों को भी प्रभावित कर सकता है। करियर की दिशा में नए अवसर मिल सकते हैं और जॉब बदलने का मौका भी मिल सकता है। सेहत में कुछ ख़ास परिवर्तन देखने को नहीं मिल सकता है लेकिन सावधानी बरतना जरूरी होगा। आपका प्यार आपके साथ तो होगा लेकिन कुछ नाटकीयता का अनुभव भी हो सकता है। 

आर्थिक जीवन : बचत करने के उद्देश्य से यह साल आपके अनुकूल नहीं है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है लेकिन कुछ ऐसी चीजें खरीद सकते हैं जो हमेशा आपके काम आएंगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में आप कोई बेहद महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। यह न सिर्फ आपको बल्कि आपके साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों को भी प्रभावित कर सकता है। साल के मध्य में बिजनेस का विस्तार करने से काफी लाभ मिल सकता है। 

करियर: लकीर का फ़कीर बनने का समय गया, इस साल मौका मिलते ही सबसे पहले जॉब बदलने का प्रयास करें। यदि आप प्राइवेट जॉब में हैं तो आपको काफी अच्छे मौके मिल सकते हैं। उन्हें पहचाने और समय के साथ आगे बढ़ना सीखें। भविष्य को सुरक्षित रखने की दिशा में भी जरूरी कदम उठा सकते हैं। जॉब सिक्योर करना सबसे ज्यादा जरूरी है। स्टूडेंट्स को उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों की भी पहली जॉब लग सकती है। 

स्वास्थ्य: हेल्थ यूँ तो सामान्य बनी रहेगी लेकिन शारीरिक थकान से भी जूझना पड़ सकता है।  इस साल कंधे, पैर और कान से जुड़ी किसी तरह की समस्या को झेलना पड़ सकता है। डायबिटीज की शिकायत वालों को अपने खान पान में काफी ज्यादा बदलाव लाना पड़ सकता है। थोड़ी सी भी लापरवाही आपकी मुसीबत में डाल सकती है। स्किन एलर्जी की समस्या से जूझना पड़ सकता है। 

प्रेम संबंध: लव-लाइफ में काफी उतार चढ़ाव देखने के बाद इस साल अपने पार्टनर की तरफ से आपको कमिटमेंट मिल सकता है। रिश्ते में मजबूती और बेशुमार प्यार का एहसास हो सकती है। दर्द में डूबे आशिकों का देवदास बनने का समय खत्म हो सकता है और उनके जिंदगी में दूसरी पारो आ सकती है। दिखावटी और नकली प्यार आपके जीवन से दूर हो सकता है। शादी शुदा जोड़े इस साल अपने रिश्ते में नयापन लाने का प्रयास कर सकते हैं। 

क्या करें: दूसरों के कहने से ज्यादा करने पर यकीन करें। 

क्या न करें: मसालेदार और तैलीय खाने से दूर रहें।

आप Daily Horoscope in HindiWeekly Horoscope in hindiFinancial Horoscope 2022 and kundli milan पर क्लिक करके इनके बारे में भी जानकरी प्राप्त कर सकते हैं।