मुख्य पृष्ठ राशिफल मीन राशिफल 2022

प्रीमियम उत्पाद

मीन राशिफल 2022

मीन राशि : बदलाव जीवन का अहम हिस्सा है, मीन राशि वालों के लिए इस साल यह बात अपने जहन में रखना ख़ासा जरूरी है। काम के सिलसिले में स्थान परिवर्तन हो सकता है। खर्चों का बोझ आप पर बढ़ सकता है, और नई जिम्मेदारियां भी आ सकती है। करियर की दिशा में कोई ऐसा बदलाव आ सकता है जिसका आपको हमेशा से इंतज़ार रहा है। कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच विचार जरूर कर लें और चुनौतियों से घबराएं नहीं। सेहत अच्छी बनी रह सकती है बशर्ते कि आप अपनी जीवनशैली में जरूरी बदलाव लाए। लव-लाइफ में अलगाव का सामना करना पड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच अच्छे तालमेल बन सकते हैं। 

आर्थिक जीवन : खर्चों में अधिकता और इनकम में कमी आ सकता है, इस समय आपकी सेविंग ही आपके काम आ सकती है। साल के शुरुआत में आपको इस बात का भी एहसास हो सकता है कि, सेविंग आपके लिए कितनी जरूरी है। हालांकि साल के छठे महीने में आपकी स्थिति में तेजी से सुधार आ सकता है। बिजनेस से जुड़े लोगों को अपने कदम फूँक कर रखने होंगे। किस पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं उसी से धोखा मिल सकता है। अपना घर खरीदने का सपना इस साल पूरा हो सकता है। 

करियर : करियर से जुड़ा बड़ा बदलाव आपके जीवन के हर क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। विदेशी कंपनी में काम करने का आपका सपना साकार हो सकता है, लेकिन इसके लिए आपको आपको बहुत कुछ पीछे भी छोड़ना पड़ सकता है। सिर्फ एक बात ध्यान में रखें कि, कुछ पाने के लिए कुछ खोना भी पड़ता है। काम को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी और यह आपके लिए फायदेमंद भी साबित होगा। आईआईटी, बैंकिंग और मेडिकल की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। 

स्वास्थ्य : सेहत की बात करें तो इस साल आपको अपनी जीवनशैली में महत्वपूर्ण बदलाव लाने होंगे। हेल्दी डाइट और डेली एक्सरसाइज को जीवन का अहम हिस्सा बनाना होगा। मोटापा और प्री डायबिटीज की समस्या दस्तक दे सकती है, इसलिए वक़्त रहते इनसे बचाव के रास्ते ढूंढ लें। दिन में आठ से नौ घंटे कंप्यूटर के सामने रहने वालों को आँखों से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए साल में दो बार अपने आँखों का चेकअप जरूर करवाएं। 

प्रेम संबंध : पुरानी यादें ताजा करने और पुराने प्यार से मुलाकात के लिए यह साल ख़ास है। पहले प्यार की याद दिल से कभी नहीं जाती,  यही वजह है कि, इस साल आप एक ऐसी स्थिति में फँस सकते हैं जहाँ से बाहर निकल पाना आपके लिए नामुमकिन हो सकता है। हालात आर या पार वाले भी हो सकते हैं, या तो उन्हें जिंदगी में शामिल करना होगा या हमेशा के लिए भूलना होगा। शादी-शुदा जोड़ों को अचानक ही किसी वजह से कुछ महीनों के लिए एक दूसरे से अलग रहना पड़ सकता है। 

क्या करें : माता-पिता का सम्मान करें। 

क्या न करें : किसी भी तरह का फैसला जल्दबाजी में न लें। 

आप Daily Horoscope in Hindi, Weekly Horoscope in hindi, Financial Horoscope 2022 and kundli milan पर क्लिक करके इनके बारे में भी जानकरी प्राप्त कर सकते हैं।