मुख्य पृष्ठ राशिफल मीन राशिफल 2021

प्रीमियम उत्पाद

मीन राशिफल 2021

मीन राशि वाले व्यक्तियों के लिए, वर्ष २०२१ मिश्रित परिणामों से भरा हो सकता है। मीन राशिफल २०२१/Pisces horoscope 2021 के अनुसार, महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त होने पर भी, कुछ महीने अतिरिक्त सावधानी लेनी पड़ सकती है। करियर की दृष्टि से, यह वर्ष आपके लिए अत्यधिक अनुकूल दिखाई दे रहा है। आपको कठोर परिश्रम करने के बजाए होशियारी से कार्य/work smartly करना चाहिए। इच्छित नौकरी या स्थानांतरण की प्रबल संभावना बनी हुई है। 

आप ऊपर दिए गए लिंक पर स्थित मुफ्त केलकुलेटर पर २०२१ में अपनी संपत्ति की संभावनाओं, प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के बारे में भविष्यवाणी जान सकते हैं। 

मीन 2021 : मीन राशिफल 2021 भविष्यवाणियां/ Pisces 2021 : Pisces Horoscope 2021 Predictions

व्यवसाय में विस्तार के इच्छुक मीन राशि वाले व्यक्ति, इस वर्ष अपने बिजनेस को विस्तार कर सकते हैं। मीन २०२१ ज्योतिष भविष्यवाणियों/Pisces 2021 astrology predictions के अनुसार विदेशी संपर्कों से व्यवसाय में सहयोग मिलने की संभावना होने के कारण, नए व्यवसाय के लिए विदेश यात्रा पर जाने के लिए मार्च और नवंबर से मध्य दिसंबर का समय उचित हो सकता है। लेकिन बड़ा आर्थिक निवेश करने से पहले सावधानी लेते हुए, इसे केवल जून २०२२ के बाद किया जा सकता है। 

मीन राशि वाले छात्रों के लिए, उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के लिए कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी हो सकती है। छात्र जीवन में कुछ उतार-चढ़ावों के बाद भी, मनचाही उच्च शिक्षा पाने के लिए आगे बढ़ सकते हैं। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए अप्रैल से मई और अगस्त से सितंबर अनुकूल हो सकते हैं। 

मीन २०२१ वित्त/Pisces 2021 finance के संदर्भ में, २०२१ मिश्रित परिणामों से भरा हो सकता है। एक ओर, आप आय का स्थाई समाधान खोज सकते हैं, लेकिन उसी समय कुछ महीनों में भारी खर्चे करने से मानसिक तनाव हो सकता है। त्योहारों के मौसम के दौरान, सट्टेबाजी से बचें तथा भूमि संबंधी कोई निवेश नहीं करना चाहिए। 

पारिवारिक जीवन मीन २०२१/family life Pisces 2021  के संदर्भ में, यह वर्ष आपके लिए बेहतर रह सकता है। इस वर्ष संपत्ति बेचना या खरीदना परिवार के लिए लाभदायक हो सकता है तथा घर के किराए से आसानी से अच्छा लाभ कमाया जा सकता है, लेकिन इस वर्ष माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ने का अनुमान होने के कारण इसका ध्यान रखना चाहिए। 

मीन राशि वालों के लिए, इस वर्ष वैवाहिक जीवन श्रेष्ठ हो सकता है। इस वर्ष आपके और आपके जीवनसाथी के बीच संबंध मधुर बने रहेंगे, जिससे एक-दूसरे के प्रति प्रेम और आकर्षण भी बढ़ सकता है। साल की पहली तिमाही और अक्टूबर अंत से मध्य नवंबर का समय वैवाहिक जीवन के लिए अत्यधिक अनुकूल हो सकता है। समय के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं, जिन्हें शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास किया जा सकती है। 

मीन २०२१ प्रेम जीवन/Pisces 2021 love life के संदर्भ में, वर्ष २०२१ आपके लिए मस्ती भरा रह सकता है। जनवरी से अप्रैल के बीच कुंडली/natal chart में बृहस्पति की दृष्टि होने के कारण, विवाह की प्रबल संभावना हो सकती है।

मीन राशिफल २०२१/Pisces horoscope 2021 के अनुसार, इस वर्ष आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रह सकता है लेकिन स्वयं को लापरवाही करने से दूर रखा जा सकता है। यदि आप संतुलित आहार या नियमित व्यायाम नहीं करेंगे, तो मोटापे जैसी समस्याएं हो सकती हैं। मुख्य रूप से मई, जून, अक्टूबर और नवंबर में अधिक ध्यान रखना चाहिए।

'मानव जीवन में ज्योतिष की भूमिका' और 'वर्तमान समय में राशिफल की प्रासंगिकता' विषयों पर हमारे नवीनतम साक्षात्कार आउटलुक इंडिया/ द वीक्स/ हिंदुस्तान टाइम्स के साथ ही नीचे दिए गए हमारे समाचार अनुभाग में भी पढ़ सकते हैं।

करियर संबंधी मीन राशिफल 2021 भविष्यवाणियां/ Pisces Career Horoscope 2021 Predictions

करियर की दृष्टि से, यह वर्ष अत्यधिक आशावादी हो सकता है। नि:संदेह, यह वर्ष आपके लिए भाग्यशाली हो सकता है लेकिन कार्यस्थल पर उच्च पदस्थ अधिकारियों और वरिष्ठों के साथ स्वस्थ संबंध बनाए रखना, लंबे समय के लिए लाभकारी हो सकता है। करियर राशिफल २०२१/career horoscope 2021  के अनुसार, कठिन परिश्रम और लगन से मनचाही पदोन्नति या वेतनवृद्धि मिल सकती है। केवल होशियारी से किए गए कार्य/work smartly  ही सफलता की कुंजी साबित हो सकते हैं। कुंडली/natal chart के अनुसार, अप्रैल और सितंबर के बीच विदेश जाने का अवसर मिल सकता है।

वर्ष का अंतिम माह भी आपके लिए भाग्यशाली रह सकता है। मनचाही नौकरी या स्थानांतरण के इच्छुक व्यक्तियों की इच्छा इस माह पूरी हो सकती है। अगस्त से सितंबर में नौकरी में पदोन्नति मिलने की भी संभावना हो सकती है। स्वयं के व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों के लिए, यह वर्ष व्यवसाय में विस्तार के लिए अत्यधिक अनुकूल हो सकता है। नए व्यवसायिक उपक्रमों को भी अत्यधिक सफलता मिल सकती है। चंद्र राशि के अनुसार, करियर संबंधी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

वित्त संबंधी मीन राशिफल 2021 भविष्यवाणियां/ Pisces Finance Horoscope 2021 Predictions

मीन राशि वाले व्यक्तियों के लिए, आर्थिक रूप से यह वर्ष मिश्रित परिणाम वाला हो सकता है। वर्ष भर शनिदेव के मकर राशि में स्थित होने से आय के स्थाई स्त्रोत मिलने के कारण, शनि की यह स्थिति वर्ष भर आर्थिक स्थिति को स्थिर रखने में मदद कर सकती है। मीन २०२१ वित्त राशिफल/Pisces 2021 finance horoscope के अनुसार, वर्ष के शुरू में मंगल के मेष राशि में स्थित होने से आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन अप्रैल और सितंबर के बीच बृहस्पति के कुंभ राशि में पारगमन से इन महीनों के बीच खर्चे बढ़ सकते हैं। 

इस राशि में बृहस्पति की स्थिति बुरा प्रभाव डालकर, आर्थिक स्थिति पर अत्यधिक प्रभाव छोड़ सकती है। इसलिए इन महीनों में विशेष रुप से सट्टाें के लेन-देन में और अपने खर्चों को लेकर अत्यधिक सावधान रहना चाहिए। हालांकि, अपने जीवनसाथी की व्यावसायिक उन्नति या कुछ पुराने अटके हुए धन से थोड़े आर्थिक लाभ की उम्मीद की जा सकती है। वित्त संबंधी समग्र ज्योतिष की अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

शिक्षा संबंधी मीन राशिफल २०२१ भविष्यवाणियां/ Pisces Education Horoscope 2021 Predictions

मीन शिक्षा राशिफल २०२१/Pisces education horoscope 2021 के अनुसार, शिक्षा से जुड़े व्यक्तियों को मिश्रित परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। कुंडली/natal chart के पांचवे भाव/fifth house में शनि की दृष्टि से शैक्षिक जीवन में अवरोध पैदा हो सकते हैं। इसके अलावा, बृहस्पति की दृष्टि शिक्षा की गति को कम कर सकती है। हालांकि, पन्र्दह सितंबर से बीस नवंबर तक शैक्षिक दृष्टि से अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। 

शिक्षा के संदर्भ में, वर्ष २०२१ उतार-चढ़ावों से भरा होने के कारण अपनी उम्मीद नहीं होनी चाहिए। कड़ी मेहनत और एकाग्रता से इच्छित परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े व्यक्तियों के लिए, अप्रैल से मई के बीच का समय अनुकूल है सकता है। 

उच्च शिक्षा के इच्छुक छात्रों के लिए यह वर्ष अत्यधिक अनुकूल हो सकता है। उच्च शिक्षा का सपना देखने वाले व्यक्तियों की इच्छा इस वर्ष पूरी होती है। योजना में थोड़ी देर होने  की संभावना, विदेश में शिक्षा के सपनों में बाधा डाल सकती है। हालांकि, अप्रैल से सितंबर के बीच आप को आंशिक सफलता मिल सकती है इसलिए अपने श्रेष्ठ प्रयास करते रहने चाहिए।

परिवार संबंधी मीन राशिफल 2021 भविष्यवाणियां/ Pisces Family Horoscope 2021 Predictions

पारिवारिक जीवन संबंधी मीन राशिफल २०२१/ Pisces family horoscope 2021 पारिवारिक मामलों में उत्तम और सकारात्मक परिणामों का संकेत देता है। वर्ष भर शनि की उपस्थिति, इस वर्ष पारिवारिक जीवन को आनंदमय बनाए रख सकती है। परिवार को पैतृक संपत्ति में कुछ हिस्सा मिल सकता है या संपत्ति बेचकर धन कमाने की संभावना हो सकती है। 

परिवार को ब्याज या किराए की आमदनी से लाभ का अवसर मिल सकता है। रिश्तेदारों या छुट्टियों की जगह पर पारिवारिक यात्राएं, पारिवारिक संबंधों में अधिक खुशियां ला सकती है। सकारात्मक ग्रहों के कारण परिवार के बुजुर्गों या माता-पिता के खराब स्वास्थ्य में सुधार होने से, इन चीजों के अनावश्यक खर्चो पर नियंत्रण हो सकता है। स्वास्थ्य के मामलों पर या किसी बड़े घरेलू सुधार/repair संबंधी अचानक खर्चों के दबाव का सामना करने के

कारण, अप्रैल और मई के दौरान पारिवारिक दृष्टि से कुछ सावधानी रखनी पड़ सकती है। ऐसे अचानक खर्चों के लिए छोटी बचत योजनाएं बनानी चाहिए। इसके अलावा पूर्व के दो-तीन सालों की तुलना में वर्ष २०२१ आपके लिए तनाव-मुक्त रह सकता है। 

विवाह एवं बाल संबंधी मीन राशिफल 2021 भविष्यवाणियां/ Pisces Marriage & Children Horoscope 2021

मीन २०२१ विवाह राशिफल/Pisces 2021 marriage horoscope मीन राशि वाले विवाहितों के लिए आदर्श वर्ष की भविष्यवाणी करता है। यह वर्ष आप दोनों के बीच प्रेम और संरक्षण के साथ संबंधों को बेहतर बना सकता है। इस वर्ष, विशेषकर वर्ष के शुरू के तीन महीने और उसके बाद अक्टूबर अंत से मध्य नवंबर तक वैवाहिक जीवन मधुर बना रह सकता है। बच्चों की इच्छा रखने वाले दंपतियों को यह वर्ष उनकी कुंडली/ में आकार देने वाले ग्रहों के योगों के स्थिर क्रम और उत्तम परिणामों को दर्शाता है। हालांकि, छोटे-छोटे झगड़ों के कारण बड़े विवाद पैदा होने से, छ: सितंबर से बाईस अक्टूबर के बीच अपने संबंधों पर विचार करना चाहिए। 

वर्ष २०२१ में कुंडली/natal chart में राहु के तीसरे भाव/third house में स्थित होने से, प्रत्येक क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं। नौकरी या शिक्षा से संबंधित मीन राशि वाले व्यक्तियों की संतानों को, अपने-अपने क्षेत्रों में अत्यधिक लाभ प्राप्त हो सकता है। हालांकि, ध्यान भटकने के कारण उनके कार्य में रूकावट आ सकती हैं। मन लगाकर पढ़ने से महत्वपूर्ण परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। 'बाल ज्योतिष' और 'मेरा विवाहित जीवन कैसा होगा' जैसे विषयों की अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

स्वास्थ्य संबंधी मीन राशिफल 2021 भविष्यवाणियां/ Pisces Health Horoscope 2021 Predictions

स्वास्थ्य संबंधित राशिफल २०२१/health horoscope 2021 मीन राशि वाले व्यक्तियों के लिए ग्रहों की स्थिति और गति अनुकूल रहने की भविष्यवाणी करता है। पिछले कुछ वर्षों की तुलना में मीन राशि वाले व्यक्तियों का स्वास्थ्य बेहतर रह सकता है। इस राशि के बारहवें भाव/twelfth house में बृहस्पति के कारण, अप्रैल के पहले पखवाड़े में कुछ छोटी समस्या हो सकती है। नियमित दवाइयां लेनी चाहिए और किसी भी कीमत पर व्यायाम करना ना भूलें। लेकिन थोड़े कम समय में ही स्वास्थ्य की स्थिति बेहतर होकर मध्य नवंबर तक अनुकूल बनी रहेगी। 

मध्य नवंबर के बाद खान-पान पर कड़ी नजर रखते हुए, देर रात की गतिविधियों से बचकर, तैलीय भोजन में कमी करनी चाहिए। प्राणायाम, योग और अनुशासित जीवनशैली जैसी अच्छी आदतें बनानी चाहिए; नहीं तो, पेट, गले और शरीर के निचले भाग की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कुंडली/natal chart में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की अधिक जानकारी पाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

प्रेम संबंधी मीन राशिफल 2021 भविष्यवाणियां/ Pisces Love Horoscope 2021 Predictions

वर्ष २०२१ में मीन राशि वाले व्यक्तियों का प्रेम जीवन, मीन प्रेम राशिफल २०२१/Pisces love horoscope 2021 के अनुसार, उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। वर्ष भर आपकी राशि के पांचवें भाव/fifth house में शनि की दृष्टि रहने के परिणामस्वरूप, प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ावों वाली स्थितियां लगातार बनी रह सकती हैं। 

आपकी कुंडली/natal chart में बृहस्पति की दृष्टि प्रेमियों और विवाह के इच्छुक व्यक्तियों के लिए परेशानियां पैदा कर सकती है। विवाह के इच्छुक प्रेमी व्यक्तियों के लिए, जनवरी से अप्रैल का समय लाभदायक हो सकता है। 

पन्र्दह सितंबर से बीस नवंबर के बीच प्रेम जीवन अत्यधिक अच्छा रह सकता है। हालांकि, दो जून से पच्चीस जुलाई के दौरान, आप दोनों के बीच विवाद की स्थिति की संभावना के कारण अपने संबंधों पर अधिक ध्यान देना चाहिए। इसके लिए छोटी समस्याओं के अधिक महत्वपूर्ण समस्या बनने के कारण ऐसी परिस्थितियों से दूरी बनाए रखनी चाहिए। वर्ष के समाप्त होने से पहले, आपके संबंधों में सुधार आने के लिए पाँच दिसंबर से प्रेम जीवन में उत्तम स्थितियां आ सकती हैं। प्रेम विवाह ज्योतिष पर अपने प्रेम संबंधों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

मीन राशि के लिए ज्योतिषी उपाय/ Astrology Remedies for Pisces Zodiac Sign.

१) पारिवारिक जीवन के लिए अपने स्थान पर राम दरबार की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करने के लिए, एक अलग स्थान स्थापित करने की कोशिश करनी चाहिए। 

२) अपने निवास स्थान के प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर स्थापित करनी चाहिए। 

३) माह में एक शनिवार को सुंदरकांड कराना अच्छा प्रयास हो सकता है। 

४) अपने आस-पास की अप्रत्याशित घटनाओं से सावधानी रखने के लिए, सर्दियों के मौसम में उगते हुए सूर्य को जल अर्पण करना बहुत अच्छा हो सकता है। 

५) पूरे साल प्राणायाम करना अच्छी आदत साबित हो सकती है। 

६) शनिवार को समीप के शनि मंदिर में दान करें। इससे शनि ग्रह सकारत्मक परिणाम प्राप्त हो सकता है।

७) त्योहारों के दौरान, जितना संभव हो तैलीय और अस्वास्थ्य कर भोजन से बचना चाहिए। 

इसके अतिरिक्त आप मेष राशिफल २०२२, वृषभ राशिफल २०२२, मिथुन राशिफल २०२२, कर्क राशिफल २०२२, सिंह राशिफल २०२२, कन्या राशिफल २०२२, तुला राशिफल २०२२, वृश्चिक राशिफल २०२२, धनु राशिफल २०२२,मकर राशिफल २०२२, कुंभ राशिफल २०२२, मीन राशिफल २०२२ की भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।