नि: शुल्क मासिक सिंह राशिफल |Free Singh Monthly Horoscope
सिंह मासिक राशिफल (01-03-23 से 31-03-23 )
सिंह राशि मार्च राशिफल के अनुसार यह महीना चुनौतियों से भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपना काम किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने से बचना चाहिए नहीं तो उसमें होने वाली गलतियों के लिए आपको बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। अगर आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं तो चीजों को क्लीयर करते हुए आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। मार्च महीने के अंतिम हफ्तों में आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। मौसम या एलर्जी से होने वाली बीमारियों से बचकर रहें। शादीशुदा लोगों के जीवन में कुछ नोंक-झोंक देखने को मिल सकती है। आप दोनों को समझदारी से काम लेते हुए अपने रिश्ते की डोर को संभालना होगा नही तो रिश्तों में तकरार आ सकती है। अपने खर्चों पर काबू करके चलें।
क्या करें – सिंह राशि वाले रोज़ाना सूर्य को अर्घ्य दें और रविवार के दिन गेहूं के दाने पक्षियों को डालें।
क्या न करें – कभी भी गंदे, बिना धुले या फटे-पुराने कपड़े न पहनें। ऐसा करने से किस्मत आपसे रूठ जाती है।
क्या आप अपनी चंद्र राशि को जानते हैं? अगर नहीं, यहा जांचिये
सिंह राशि वालों को अपनी लव लाइफ़ को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने होंगे नहीं तो ज़रा सी लापरवाही आपके रिश्तों पर भारी पड़ सकती है। आपके वैवाहिक जीवन के लिए यह समय थोड़ा नाज़ुक है। आपकी शादीशुदा ज़िंदगी में यह समय नीरसता और मनमुटाव लेकर आएगा। आप दोनों के बीच बेवजह झगड़े, तनाव और कलह बढ़ सकता हैं इसलिए आपको सलाह दी जाती है की इस समय आप एक दूसरे को प्रेमपूर्वक समझने की कोशिश करें। लव लाइफ के बारे में अधिक पढ़ें...
सिंह राशि वालों के लिए यह महीना संघर्ष से भरा रहेगा। आपको धन के मामलों में नुकसान होने की संभावना है। पार्टनरशिप में शुरू किए गए बिजनेस में आपको नुकसान हो सकता है। यह समय किसी भी तरह के निवेश के लिए अच्छा नहीं है। आप थोड़े दिन रुक जाएं और सही समय आने पर ही निवेश करें। फाइनेंस के बारे में अधिक पढ़ें...
आपको कार्यस्थल पर भाग्य का साथ मिलेगा जो लोग नौकरीपेशा हैं उन्हें उनकी मनचाही जॉब मिल सकती है। सहकर्मियों के साथ आपके संबंध सुधरेंगे जिससे कार्यक्षेत्र में काम करने में आपका मन लगेगा। करियर के क्षेत्र में जो परेशानियां आपको बार-बार आ रही थीं वो इस महीना में ही दूर हो सकती हैं। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। करियर के बारे में अधिक पढ़ें...
सिंह राशि वालों की सेहत कुछ ढीली रह सकती है। काम का अधिक दबाव होने के कारण मानसिक सेहत पर इसका प्रभाव होगा इसलिए आपको प्राणायाम, अनुलोम-विलोम जैसे योग मुद्रा को अपनी जीवनशैली में प्रयोग करना चाहिए। आपको अपने डेली रूटीन में म्यूज़िक को भी महत्व देना होगा। एक अच्छा म्यूज़िक आपके मूड में पोजिटिविटी ला सकता है। स्वास्थ्य के बारे में अधिक पढ़ें...
संख्या : 8
रंग : Purple
मंत्र :
Om Bu Soumya Namah!
उपाय :
Offer a garland made of flowers to Lord Ganesh
विभिन्न राशियों के लिए मासिक राशिफल जांचिये
सिंह राशि का तत्व : अग्नि
सिंह राशि का स्वामी गृह : सूर्य
सिंह राशि के चिन्ह : शेर
सिंह राशि के भाग्यशाली रंग : सोना, सुनहरा और भूरा
सिंह राशि के साथ सबसे अनुकूल राशियां : मेष और धनु
सिंह राशि की विशेषताएं, व्यक्तित्व और लक्षण
आप एक प्रतिभाशाली व्यक्ति के रूप में उभर कर सामने आएंगे। आप लोगों पर ऐसा प्रभाव छोड़ेंगे जो लंबे समय तक टिका रहेगा। सिंह राशि के लोग अपने सहनशीलता और ऊर्जा के लिए जाने जाते हैं औप उनका तप हमेशा दूसरों को प्रभावित करता है। आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए जीते हैं। आप हमेशा सफलता के स्पष्ट आधारों से प्रेरित प्रतीत होते हैं। सिंह राशि के लोग बहुत बड़े पैमाने पर अपने सपनों और अपनी इच्छाओं को पूरा कर पाने की काबिलियत रखते हैं। यह भी एक सच है कि अपने सपनों और अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए और एक शानदार जिंदगी जीने के लिए सिंह राशि के लोग उस जगह तक भी जा सकते हैं जहां पर वह मानसिक और वित्तीय रूप से टूट सकते है। फिर भी आप दोबारा काम कर पाएंगे और अपने लिए कोई ऐसा तरीका ढूंढ पाएंगे जिससे कि आप अपने पथ पर वापस आ सके और अपनी मंजिल तक पहुंच सकें।
आपके द्वारा चुने हुए साथी में बहुत सारे आदर्श गुण होंगे और आप ऐसे ही व्यक्ति के साथ संबंध बनाकर रखना पसंद करेंगे। आप सबके चहेते है, पर आप वह व्यक्ति है जो अपने जीवन को पूरी तरह जीने की इच्छा रखता है, आप ताकतवर, भरोसेमंद और ईमानदार व्यक्ति है। सिंह राशि का एक अंधेरा भरा पहलू भी है और उस अंधेरे का कारण आपका गुस्सा है। यदि आप गुस्से में बेकाबू हो जाते हैं तो आपके जीवन में सारे लोग आपको अकेला छोड़ कर जा सकते हैं। आप हमेशा ऐसे लोगों की तलाश में रहते हैं जो आपकी आज्ञा का पालन करते हैं और जल्द से जल्द काम निकाल कर दें। सिंह राशि के लोगों को दूसरों को दुसरे लोगों का मार्गदर्शन करना बहुत पसंद होता है।
सिंह राशि में जन्मे प्रख्यात पुरुष और महिलाएं | Famous personalities born with Leo Sign
इस जगत में कई प्रख्यात व्यक्तित्व वाले पुरुष एवं महिलाओं ने जन्म लिया है,जिन्होंने मानव जाति के लिए उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की है। सिंह राशि वाले कुछ प्रख्यात लोगों की सूची में बराक ओबामा, रोजर फेडरर, मेलिंडा गेट्स,अजीम प्रेमजी, अरविंद केजरीवाल, जेनेलिया डिसूजा, कृति सनोन, सैफ अली खान और अरबाज खान शामिल हैं।
मेष राशिफल के अलग-अलग पहलू/ Different aspects of Leo horoscope
ज्योतिष में सिंह राशि के लिए राशिफल के अलग अलग पहलू है, जिसकी व्याख्या नीचे एक-एक करके की गई है:
आज के दिन का सिंह प्रेम राशिफल / Leo today love horoscope : लव लाइफ अच्छी हो तो जीवन एक दम सुचारू रूप से चल सकता है। आज के दिन का सिंह प्रेम राशिफल / Leo today love horoscope आपको आपके जीवन साथी के साथ आपके रोमांटिक रिश्ते के बारे में बताएगा। यह आपको सुझाव दे सकता है कि आपके प्रेम जीवन या वैवाहिक जीवन कैसा रहने वाला है। यदि कोई दिन आपके लव लाइफ के लिए अनुकूल नहीं जान पड़ता तो राशिफल के द्वारा इसका समाधान भी निश्चित है।
आज के दिन का सिंह करियर राशिफल / Leo today career horoscope : किसी के दिमाग में करियर के संबंध बहुत सारे प्रश्न उत्पन्न हो सकते हैं जैसे कि किस कार्य को पहले किया जाए?कैसे अपनी पढ़ाई की जाए? किस प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी? आदी। सिंह करियर राशिफल / Leo career horoscope उनका बहुत अच्छी तरह से मार्गदर्शन करती है। ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
आज के दिन का सिंह स्वास्थ्य राशिफल / Leo today health horoscope: आजकल, स्वास्थ्य संबंधी रोग इतने ज्यादा हो गए हैं कि लोग इसी के बारे में हमेशा चिंतित रहते हैं। उन्हें स्वास्थ्य के संबंध में परामर्श की बहुत आवश्यकता है। आज का सिंह राशि के लिए स्वास्थ्य राशिफल/ Leo health horoscope today उनको यह बताएगा कि कौन सी बीमारी उनको परेशान कर रही है और उनको स्वस्थ रहने के लिए क्या करना चाहिए।
सिंह साप्ताहिक राशिफल / Leo weekly horoscope: एक सप्ताह में सात दिन होते हैं और देखा जाए तो यह एक लंबा समय है। इसी बीच बहुत सारी घटनाएं घट सकती है। इसलिए सिंह राशि के लोग सिंह साप्ताहिक राशिफल / Leo weekly horoscope के द्वारा ऐसी घटनाओं के बारे में पहले से ही जान सकते हैं। साप्ताहिक राशिफल के जरिए आप आने वाली सभी घटनाओं को खुद को पहले से ही तैयार करने में सक्षम हो पाओगे।
सिंह मासिक राशिफल / Leo monthly horoscope : सिंह साप्ताहिक राशिफल / Leo weekly horoscope की तुलना में सिंह मासिक राशिफल / Leo monthly horoscope बड़ा और बेहतर है क्योंकि यह आपको लंबे समय के लिए सचेत करता है। इसके परिणाम स्वरूप सिंह राशि के लोग अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए और अच्छी तरह से योजना बना सकते हैं।
सिंह राशि की शक्तियां | Strength of Leo People
जैसा कि अब आप सिंह राशि की विशेषताओं के बारे में जानते हैं, चलिए उसी तरह तरह यह पता करते है की यह आपके व्यक्तित्व के लिए लाभदायक विशेषता कैसे बन सकती है :
-
सिंह राशि का व्यक्तित्व बहुत महत्वाकांक्षी होता है, इसलिए आप अपने चरित्र का लगातार विकास करना चाहते हैं।
-
आप लगातार प्रयास करने के काबिल है, जो सफलता के लिए सबसे उत्तम कार्य कर सकता है।
-
आप आत्मविश्वासी और बहादुर हैं, जो आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के लिए साहसी बनाता है।
-
आप दृढ़निश्चयी हैं और आप जबरदस्त इच्छा शक्ति के मालिक है। सिंह राशि के लोग ऊर्जावान भी होते हैं।
-
सिंह राशि में जन्मे लोगों को भव्य जीवन शैली जीना पसंद है। आप उदार हैं और हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। आप सकारात्मक, आशावादी हैं, और हमेशा गिलास के भरे हुए हिस्से को देखने की कोशिश करते हैं।
-
सिंह राशि होने के कारण आप कुशल और स्मार्ट और मनमौजी व्यक्ति हैं। आप हमेशा अपनी राय खुलकर रखते हैं।
सिंह राशि की कमजोरियां और कमियां| Weakness of Leo people
हर विशेषता की अतिरेकता सिंह राशि के व्यक्तित्व को नुकसान पहुंचा सकती है, नीचे दिए गए बिंदुओं में, आपको महसूस होगा की आपकी विशेषताओं में क्या -क्या खामियां है और आपको कहाँ - कहाँ अपने लक्षणों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आज के दिन का सिंह राशिफल / Leo horoscope today भी आपकी राशि के लिए कुछ कमजोरी और खामियां बताता है।
-
अति महत्वाकांक्षी होना आपको सनकी और मूर्ख भी बना सकता है। आपका कुलीन स्वभाव आपको जिद्दी व्यवहार देता है।
-
आपका अधिकार आपको यह विश्वास दिलाता है कि आप एकमात्र व्यक्ति हैं जो सब कुछ जानते हैं। आपकी काबिलियत आपको दूसरों पर रौब जमाने वाला और आज्ञा देने वाला बनाती है, जो दूसरे लोगों के लिए कष्टप्रद साबित हो सकती है।
-
सिंह राशि का आत्मविश्वास आपको दिखावा करवाता है; अति साहसी होना आपको लापरवाह भी बना देता है।
-
सिंह राशि के व्यक्ति शानो शौकत से भरे जीवन जीने की इच्छा रखते हैं जिसके कारण वह दीवालियत का भी सामना कर सकते हैं।
-
आपकी ईमानदारी आपको निकलने नहीं देती, और आपका आशावादी स्वभाव आपको मूर्खतापूर्ण व्यवहार करवाता है।
सिंह राशि का करियर और धन | Career and wealth for Leo People
सिंह राशि के लोग बहुत जीवंत होते हैं और सामान्य तौर पर व्यस्त ही रहते हैं। वह प्रेरित, आविष्कारशील और आदर्शवादी होते हैं और अगर एक बार वह खुद को किसी काम के प्रति प्रतिबद्ध कर लें तो फ़िर वह उस कार्य को तभी के तभी पूरा करने में व्यस्त हो जाएंगे। सिंह राशि के लिए ऐसे रोजगार सही है जो रचनात्मक क्षमता की खुली अभिव्यक्ति की अनुमति देते हैं, उदाहरण के लिए, अभिनय और मनोरंजन।
सिंह राशि के व्यक्तित्व को नवीनतम और सजीली चीजों से घिरे रहना बहुत ज्यादा पसंद है। भले ही उनके पास धन आसानी से आए या नहीं, लेकिन वह बिना सोचे समझे लोगों के लिए खर्च कर देते हैं और यह इस राशि का अच्छा गुण है। वह बहुत बहुत उदार होते हैं। सिंह राशि वाले व्यक्ति अपने साथियों को धन संबंधी सहायता प्रदान कर सकते हैं, और भयावह परिस्थितियों में उनका समर्थन कर सकते हैं।
सिंह राशि की अनुकूलता
सिंह राशि की अनुकूलता निम्नलिखित राशियों के साथ फलदायी हो सकती है:
-
धनु राशि / Sagittarius
-
वृषभ राशि/ Taurus
-
मिथुन राशि/ Gemini
सिंह राशि के सबसे खराब जोड़ीदार
नीचे दी गई राशियां सिंह राशि की सबसे खराब जोड़ीदार होती हैं और उनकी कभी भी इन राशियों के साथ नहीं बनती।
-
मकर / Capricorn
-
तुला / Libra
सिंह राशि की अन्य राशियों के साथ अनुकूलता/Leo compatibility with other sign भी आप यहां से पढ़ सकते हैं।