मकर राशिफल 2023
आइए जानते हैं मकर राशि के वार्षिक राशिफल 2023 से जुड़ी भविष्यवाणियां। मकर राशि का वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार यह वर्ष मिला जुला रहने के आसार है। मकर राशि वालों के लिए यह वर्ष मिश्रित फल प्रदान करेगा। कभी आपको लगेगा की आपके सितारे आपका साथ दे रहें हैं तो कभी ऐसा लगेगा की कुछ ठीक नहीं चल रहा। यह वर्ष आपके लिए कभी खुशी तो कभी गम लेकर आएगा। नव वर्ष 2023 की शुरुआत मकर राशि वालों के लिए धमाकेदार रहेगी और वर्ष भर आप अपनी मेहनत के अनुसार उत्तम फल प्राप्त करते रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष अति फलदायक होगा। आपको वर्ष 2023 की शुरुआत में ही आर्थिक समृद्धि के लाभ मिलेंगे। कारोबार की दृष्टि से यह वर्ष अच्छा रहेगा। आपको अपने कुटुंब व परिवार का बहुत ही अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है। आपके घर परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा लेकिन आपके वैवाहिक जीवन के लिए यह वर्ष कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां खड़ी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में कटुता आ सकती है। वहीं बात करें प्रेम संबंधों की तो आपको अपने प्रेम जीवन में भी कुछ हताशा का सामना करना पड़ सकता है।
वर्ष 2023 के मध्य भाग में मकर राशि वालों के जीवन में स्थान परिवर्तन या निवास परिवर्तन का योग बन रहा है। यदि आप अपने खुद के घर का सपना देख रहें हैं तो इस वर्ष आपको घर मिलने की तगड़ी संभावना दिख रही है। आपको अपने पारिवारिक रिश्तों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपके परिवार में आपसी मतभेद बढ़ते नजर आ रहे हैं। वहीं सेहत के दृष्टिकोण से देखा जाए तो इस वर्ष आपकी सेहत काफी उम्दा रह सकती है। आप अपने अच्छे स्वास्थ्य का जमकर मजा ले सकते हैं। बच्चों और नवयुवकों के लिए सेहत के लिहाज से यह वर्ष अच्छा है। आप कहीं घूमने भी जा सकते हैं। व्यापारियों के लिए यह वर्ष शानदार रहेगा। आपको अपने व्यापार के विस्तार के लिए कई अवसर मिलेंगे। मगर नौकरीपेशा लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आप इस वर्ष अपने लंबे समय से बकाया कर्ज को चुका सकते हैं। इस साल आपके परिवार में कई शुभ कार्य संपन्न होंगे। मकर राशि के छात्रों के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा आपको कड़ी मेहनत के बाद सफलता जरूर मिलेगी। यदि किसी प्रतियोगिता में भाग ले रहें हैं तो आपको सफलता का स्वाद अवश्य चखने को मिलेगा। व्यावसायिक तौर पर यह वर्ष सुखद परिणाम देगा। शेयर मार्केट में पैसा लगाना लाभप्रद रहेगा। इसके अतिरिक्त आयात निर्यात से जुड़ना चाहते हैं तो स्थितियां अधिक अनुकूल होंगी। इस साल आप कई नए कार्यों ओर योजनाओं को नई दिशा देने में समर्थ होंगे। वर्ष के अंत में आपके विदेश जाने के भी योग बनते नजर आ रहे हैं या फिर आपको विदेशी भूमि से लाभ मिलेगा। आपको लोकप्रियता मिलेगी। कारोबार में, व्यापार में आप अपनी एक अलग छाप छोड़ सकते हैं। राजनीति से जुड़ने के लिए यह सबसे उत्तम समय है। कुल मिलाकर नव वर्ष 2023 आपके जीवन में शुभ परिणाम लेकर आएगा।
क्या करें - गरीब, जरूरतमंद लोगों और साधु-संतों को भोजन कराएं।
क्या न करें – अति आत्मविश्वास से बचें अन्यथा पछताना पड़ेगा।
मकर आर्थिक राशिफल 2023/Makar Finance Rashifal 2023
मकर राशि के वार्षिक आर्थिक राशिफल 2023 के अनुसार यह वर्ष आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। नव वर्ष 2023 की शुरुआत ही आपके लिए कभी अनुकूल तो कभी प्रतिकूल बनी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी उतार चढ़ाव आएगा लेकिन आप अपनी कुशल रणनीति से आगे बढ़ने में कामयाबी हासिल करेंगे। इस वर्ष की शुरुआत में आपकी आय के साधनों में बढ़ोतरी होगी, आपको कई स्त्रोतों से पैसा कमाने का मौका मिलेगा। इस वर्ष आप इस बात पर ध्यान लगाएंगे की अपनी इनकम को कैसे बढ़ाया जाए और उसी के अनुसार आप अपनी प्लानिंग करते जाएंगे और इसमे आपको अच्छे नतीजे भी प्राप्त होंगे। जो लोग विदेश जाना चाहते हैं उन्हें भी अपनी कोशिशों में लाभ मिलेगा। कारोबारियों के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा उन्हें एक के बाद एक सफलता का स्वाद चखने को मिलेगा। मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए यह वर्ष आर्थिक मजबूती देगा। इस वर्ष आपको अच्छा इंक्रीमेंट मिल सकता है या ऑफिस में आपको प्रोमोशन मिल सकता है। आप अपने कार्य से अपने सीनियर्स को प्रभावित करने में सफल हो पाएंगे और आपके आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में तेजी रहेगी।
नव वर्ष 2023 के मध्य जाकर हालत थोड़े बदले बदले नजर आ रहे हैं। आपके विरोधी और ऑफिस में आपके प्रतिस्पर्धी आपको थोड़ा तनाव दे सकते हैं लेकिन आप अपनी सूझ बूझ से हर चुनौती का सामना करने में सफल होंगे। कार्यस्थल पर आपको भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। जो लोग लोहे, बिजली आदि के व्यापार से जुड़े हैं उनको बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। आपको अपने हर कार्य को पूरा करने के लिए कठिन मेहनत करनी ही पड़ेगी तभी चलकर भाग्य आपका साथ देगा। इस दौरान आपके खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी इसलिए जितना हो सके सोच समझ कर योजना के अनुसार ही अपना धन खर्च करें। आप इस वर्ष कई महंगी वस्तुओं को खरीद सकते हैं या फिर संपति, जमीन, वाहन आदि में निवेश भी कर सकते हैं। आप प्रॉपर्टी खरीद भी सकते हो या बेच भी सकते हो, हर सौदे से आपको लाभ ही मिलेगा। हालांकि पारिवारिक समारोहों पर आपको खर्च भी करना पड़ सकता है। मकर राशि वालों को अपने आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी निवेश को करने से पहले आपको गंभीर विचार करना होगा। अपना धन किसी के कहने पर निवेश न करें अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। आपको बिजनेस से जुड़े मामलों में किसी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है इसलिए किसी भी तरह के लेन देन के समय खास ध्यान रखें। वर्ष 2023 के अंत में आकर आपको आर्थिक मजबूती मिलेगी। वित्तीय तौर पर यह वर्ष अच्छा रह सकता है इसलिए आपको चाहिए की अपनी कुशल वित्तीय प्रबंधन की मदद से अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की पूरी कोशिश करें क्योंकि समय आपके अनुकूल है इसलिए आप इस अवसर का लाभ अवश्य उठाएं। इस वर्ष आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कई बड़े कदम उठाएंगे जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में सफल होंगे। विदेशी व्यापार से भी आपको लाभ मिलेगा। मकर राशि के लोगों को इस वर्ष नए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आमदनी के साधन बढ़ेंगे।
मकर स्वास्थ्य राशिफल 2023/Makar Health Rashifal 2023
मकर राशि के वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल 2023/Yearly Health Horoscope 2023 के अनुसार यह साल आपकी सेहत के लिए बेहद शुभ परिणाम लेकर आएगा। अगर सेहत के दृष्टिकोण से देखा जाए तो यह वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में अधिक अच्छा रहेगा। आप उत्तम सेहत का लाभ पाएंगे। वर्ष की शुरुआत से ही आप अपनी सेहत कर प्रति सजग रहेंगे। यदि पिछले वर्ष किसी रोग से पीड़ित थे तो इस वर्ष आपको रोगों से छुटकारा मिलेगा। इस साल आप अच्छे स्वास्थ्य के साथ अपना जीवन व्यतीत करते दिखाई देंगे। इस साल आपको अपनी सेहत में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे। मकर राशि वाले इस वर्ष अपने उत्तम स्वास्थ्य का भरपूर लाभ उठा पाएंगे। अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आपको अपनी आदतों में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने होंगे। मकर राशि के बच्चों और महिलाओं को इस वर्ष अपनी सेहत का खास ध्यान देना होगा नहीं तो आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। बच्चों और महिलाओं को इस वर्ष अनिद्रा की शिकायत हो सकती है। आपको अपनी नींद पूरी करनी चाहिए और टीवी, मोबाइल से उचित दूरी बनानी चाहिए। मकर राशि के बुजुर्गों को इस वर्ष कमर व घुटनों के दर्द से परेशानी हो सकती है, इसलिए अपनी डाइट में कैल्शियम की मात्र अधिक लें और समय निकालकर सुबह की सैर पर जाना शुरू कर दें यह आपकी सेहत के लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं। जीवन में छोटे मोटे रोग विकार तो चलते ही रहते हैं यह वर्ष भी आपकी सेहत में थोड़ी बहुत तकलीफ ला सकता है लेकिन व्यापक दृष्टि से यह वर्ष सेहत के मामलों को लेकर अच्छा ही रहेगा। मकर राशि वालों को सलाह दी जाती है की किसी भी आर्थिक मुद्दे को लेकर ज्यादा चिंतित न हों अन्यथा आपको अपनी सेहत से जुडी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको मानसिक तनाव नहीं लेना चाहिए।
वर्ष 2023 के मध्य में मकर राशि वालों को स्वास्थ्य के मामलों में बेहतरीन परिणामों मिलने के आसार है। इस दौरान आपको अपनी पुरानी बीमारियों से राहत मिलती नजर आएगी और छोटी मोटी बीमारियों से भी आपका पीछा छूटेगा। वर्ष के अंत में आकर काम के बोझ का असर आपकी सेहत पर भी पड़ता दिखेगा। इस दौरान आपका गुस्सा और चिड़चिड़ापन बढ़ेगा और कुछ लोग डिप्रेशन का शिकार भी हो सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है की अपना कुछ समय परिवार या दोस्तों के साथ गुजारें या कुछ समय मनोरंजन के लिए भी निकालें। ध्यान और योग से आपको मदद मिल सकती है। भोजन के मामले में भी आपको सावधानी बरतनी होगी। अच्छी बात यह है कि इस समय आपके परिवार में सेहत से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी। आपके पिता के स्वास्थ्य में मजबूती दिखाई देगी। वर्ष अंत तक आते आते आपको हर बीमारी से राहत मिलेगी। आपको और घर के दूसरे सदस्यों को लंबी बीमारियों से निजात मिल सकती है। आप हर तरह से सेहत को सुन्दर बनाने के प्रयास जारी रखेंगे। वर्ष 2023 मकर स्वास्थ्य राशिफल/2023 Capricorn Health Horoscope के अनुसार आपको सलाह दी जाती है की किसी प्रकार के खेलकूद, योग अथवा व्यायाम को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा जरूर बनाएं।
मकर करियर राशिफल 2023/Makar Career Rashifal 2023
आइए बात करते हैं मकर राशि के वार्षिक करियर राशिफल 2023 की और जानते है कैसा रहेगा आपके करियर से जुड़ा हाल। पिछले वर्ष की तुलना में यह वर्ष करियर व व्यवसाय के लिहाज से बहुत ही खास रहेगा। चाहे आप प्राइवेट सेक्टर में काम करते हो या सरकारी महकमें में, आपको दोनों ही में सफलता मिलेगी। कमाई के लिहाज से वर्ष 2023 अति उत्तम रहेगा। कार्यस्थल पर आपका उत्साह बना रहेगा। यदि आप करियर की शुरुआत करना चाहते हो तो यह वर्ष आपके लिए बेहतर अवसर लेकर आएगा। आप अपने हर कार्य को मन से पूरा करेंगे और उसमे बेहतर परिणाम पाएंगे। वर्ष 2023 में आपको कई ऐसे मौके मिलेंगे जो आपके करियर के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। आपको धीरे धीरे हर कार्य में सफलता मिलेगी और आपका नाम होगा। महीनों से रुके हुए काम आपके इस वर्ष में पूरे होने की उम्मीद है। इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनी रहेगी। आप किसी को उधार भी दे सकते हैं। आर्ट्स, मेनेजमेंट, मेडिकल या तकनीकी क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों को लगातार कामयाबी मिलेगी। यदि आपने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है तो उसमे आपको कामयाबी मिलने के अवसर बन रहे हैं। आपका आपके उच्च अधिकारियों के साथ मधुर संबंध रह सकते हैं जिसका आपको समय समय पर लाभ होगा। इस वर्ष आप अपने कार्य को लेकर एकाग्रचित नजर आ सकते हैं। जिसकी वजह से आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। मकर राशि के पेशेवर जीवन में इस वर्ष अपार सफलता हासिल हो सकती है। अपने करियर में अपने बेहतर प्रदर्शन के चलते आप जीवन आनंद की अनुभूति करेंगे। इस समय आप समय का सदुपयोग कर करियर को आगे बढ़ाने के निरंतर प्रयासों को जारी रखेंगे।
वर्ष 2023 के मध्य जाकर मकर राशि वालों को अपने करियर में थोड़े बहुत उतार चड़ाव देखने को मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर कुछ समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं लेकिन आप उन समस्याओं का अपनी कार्य कुशलता से समाधान करने में सक्षम रह सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि इस अवधि में किसी भी अनजान पक्ष के साथ साझेदारी करने से पहले, उसकी अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें अन्यथा आप किसी परेशानी में घिर सकते हैं। इस वर्ष आप अपने कार्यों को पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा समय देते नजर आ सकते हैं। आपके अंदर कुछ कर दिखाने का जज़्बा आपकी कार्यशैली को बढ़ाएगा। इस वर्ष आपको अपने परिवार का भी पूरा साथ मिलेगा ओर उनके साथ और मोटिवेशन के कारण आप करियर से जुड़ी अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने में सफल हो पाओगे। इस समय आप अपने कौशल को और भी निखारने पर ध्यान लगा सकते हैं। करियर में नई ऊंचाइयों को हासिल करने में भाग्य आपका साथ देगा इसलिए आप अपने प्रयास जारी रखें। मकर राशि के छात्र यदि कानून या न्याय के क्षेत्र में अपना करियर बनाते हैं तो उन्हें इसमे अपार सफलता मिलने के आसार कई गुणा बढ़ जाते हैं। करियर के दृष्टिकोण से यह वर्ष आपके लिए दिन दुगुनी रात चौगुनी सफलता लेकर आएगा बशर्ते आपको कड़ी मेहनत करते रहना है। मेहनत का फल आपको मिलेगा ही मिलेगा।
मकर प्रेम राशिफल 2023/Makar Love Rashifal 2023
मकर राशि वाले अपने वार्षिक प्रेम राशिफल 2023 से जानिए कैसा रहेगा आपके प्यार का हाल और कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ़। नव वर्ष 2023 में मकर राशि के लोगों का पारिवारिक जीवन शानदार रहेगा। आपके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहेगी। इस वर्ष आप घर परिवार को सजाने संवारने की अच्छी स्थिति में रहेंगे यानि घर की साज-सज्जा पर धन खर्च करेंगे। आपके निजी रिश्तों में उत्साह व उमंग भरा रहेगा जिससे आप अपने स्वजनों के करीब रहेंगे। इस वर्ष आप अपने जीवनसाथी के दिल के साथ साथ उनका विश्वास जीतने में भी कामयाब हो पाएंगे। नव वर्ष 2023 की शुरुआत लव लाइफ को लेकर कुछ गंभीर रहने वाली है। जो लोग किसी रिलेशनशिप में हैं उनको अपने साथी पर अनावश्यक क्रोध करने से बचने की जरूरत रहेगी अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है। इस वर्ष रिश्तों के बनते बिगड़ते समीकरण रहेंगे और प्रेम संबंधों में आपसी टकराव बढ़ता चला जाएगा। वैवाहिक जीवन के लिए भी यह समय कुछ खास नहीं रहेगा, आपका अपने जीवनसाथी के प्रति अकड़ू रवैया आपके रिश्तों की मिठास को कम करता जाएगा। आपको अपने रिश्तों के बीच अपने अहम को आने नहीं देना हैं और अपने रिश्तों को मजबूती देने में फोकस करना है। छोटे छोटे प्रयासों से आपके प्रेम संबंधों में बड़े सुधार आ सकते हैं।
वर्ष 2023 के मध्य भाग में भी कुछ खास बड़े बदलाव नहीं दिख रहे। आपको अपने गृहस्थ जीवन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आपके प्रेम संबंधों/Love Relationship में परेशानियां रहेंगी और रिश्तों में उतार चढ़ाव बढ़ता चला जाएगा। किसी कड़वी बात से विवाद बढ़ेगा और रिश्ते में दूरियों का एहसास होगा। आपको सलाह दी जाती है कि धैर्य रखें और तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। किसी बाहरी आदमी को अपने रिश्ते में दखलअंदाजी ना करने दें। अगर आपका रिश्ता नया है तो आपको सावधानी से आगे बढ़ना चाहिए। आपके जीवन में इस वर्ष कोई बड़ा परिवर्तन हो सकता है। चाहे वह स्थान परिवर्तन हो या निवास परिवर्तन। आपका घर लेने का सपना इस साल पूरा हो सकता है जिसके कारण आपके जीवन में खुशिया आएंगी और आप इस पल को पूरे परिवार के साथ मना भी पाएंगे। वर्ष 2023 के अंत तक समय का पहिया बदलेगा और आपके प्यार की गाड़ी धीरे धीरे पटरी पर लौट आएगी। आपके घर परिवार और वैवाहिक जीवन में खुशियों और प्यार का आगमन होगा। आपको लगेगा जैसे आपके जीवन में प्रेम रस की बहार आ गई है। अविवाहित लोगों को इस दौरान प्रेम प्रसंग के कई ऑफर मिल सकते हैं और उनके लिए यह समय बेहद ही रोमांटिक रहेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए यह समय प्यार से भरा रहेगा। आपको प्यार के बदले प्यार मिलेगा। आप दोनों के बीच अच्छी समझ बनेगी और आप दोनों इस दौरान कहीं घूमने भी जा सकते हो। विवाहित जीवन के लिए भी यह समय आमतौर पर अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजारने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह पर अमल करेंगे तो परिवार और समाज से जुड़े मामलों में अच्छा निर्णय कर पाएंगे।
आप Makar Daily Horoscope, Makar Weekly Horoscope, Makar Monthly Horoscope and Kundli Milan पर क्लिक करके इनके बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।