मुख्य पृष्ठ राशिफल सिंह राशिफल 2022

प्रीमियम उत्पाद

सिंह राशिफल 2022

सिंह : सिंह राशि वालों के लिए साल 2022 खुद में बहुत सारे पॉजिटिव बदलाव लाने के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आप अपनी सोच में परिवर्तन लाकर उन चीजों में जीत हासिल कर सकते हैं जिसे आप हमेशा पाना चाहते हैं। नया साल, नई विचारधारा के साथ ही जीवन में नए बदलाव लाने में मददगार साबित हो सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और साथ ही कोई नया सदस्य परिवार का हिस्सा बन सकता है। साल के मध्य में कुछ विपरीत परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ सकता है। करियर में उछाल आ सकता है, लेकिन अपनी काबिलियत पर आपको भरोसा रखना होगा। पेट से जुड़ी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी या प्रेमी के साथ बेकार की बहस से बचें। 

आर्थिक जीवन : जिम्मेदारियों का बोझ आपके ऊपर भले ही बढ़ता जाए लेकिन इसके साथ ही उसे अच्छी तरह निभाने के लिए आपके अकाउंट में पैसे भी आते रहेंगे। फिनांशियल स्थिति में सुधार हो सकता है और आप अपनी मेहनत के दम पर एक अच्छी खासी पूँजी जमा कर सकते हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों को खासतौर से इस साल अपने प्रयासों से लाभ मिल सकता है। यदि आप बिजनेस एक्सपैंड करने की सोच रहे हैं तो इस दिशा में बड़े भाई या पिता की मदद मिल सकती है। 

करियर : यह साल दूसरों की मजदूरी छोड़ खुद का काम शुरु करने का है। खुद का बिजनेस शुरू करने का विचार मन में आ सकता है, थोड़े प्रयासों से इस दिशा में लाभ मिल सकता है। प्राइवेट जॉब वाले नौकरी बदलने का निर्णय ले सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी में फैसला न लें। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को कुछ महीनों के लिए देश से बाहर जाना पड़ सकता है। 

स्वास्थ्य : साल की शुरुआत तो काफी अच्छी रहेगी लेकिन धीरे-धीरे अपनी आदतों की वजह से आपको पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तला-भुना और अधिक मसालेदार भोजन से परहेज करें। मीठा खाने की नहीं बल्कि मीठा बोलने की आदत डालें। डायबिटीज की समस्या से बचने के लिए यह कदम उठाना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही आपको तनाव और व्यर्थ की चिंताओं से भी खुद को दूर रखना होगा। 

प्रेम संबंध : लव लाइफ में संतुलन बनाए रखने के लिए आपको प्रेमी के साथ व्यर्थ की बहसबाजी से बचना होगा। लंबे समय से अपने रिलेशनशिप में उतार चढ़ाव देखने के बाद इस साल कुछ लोग एक दूसरे से अलग होने का फैसला भी ले सकते हैं। शादी के लिए परिवार का दवाब बढ़ सकता है। मैरिड कपल घर में नन्हें मेहमान को लाने की प्लानिंग कर सकते हैं। 

क्या करें : अपने गुस्से पर काबू रखें और उसे राह का काँटा न बनने दें। 

क्या न करें : परिवार की सलाह के बिना निवेश न करें। 

आप Daily Horoscope in HindiWeekly Horoscope in hindiFinancial Horoscope 2022 and kundli milan पर क्लिक करके इनके बारे मे भी जानकरी प्राप्त कर सकते हैं।