मुख्य पृष्ठ राशिफल कुंभ वार्षिक राशिफल 2025

प्रीमियम उत्पाद

कुंभ वार्षिक राशिफल 2025

कुंभ राशि के वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार यह वर्ष मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। देवगुरु बृहस्पति कुंभ राशि वालों के चतुर्थ भाव से गोचर करेंगे। मई 2025 से गुरू कुंभ राशि के पंचम भाव से और अक्टूबर से दिसंबर 2025 तक गुरु कुंभ राशि के छठे भाव से गोचर करेंगे। वर्ष की शुरुआत आपके लिए किसी सौगात से कम नहीं होगी। आपका हर काम सफल होगा। आपके कार्यक्षेत्र पर आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। किसी भी निर्णय लेने में सक्षम महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन बहुत अच्छा रहेगा साथ ही लव-लाइफ़ में भी भाग्य का साथ मिलने से यह समय बेहद अच्छा दिखाई दे रहा है। आपके परिवार में किसी नए सदस्य के जुड़ने से खुशियों का माहौल होगा। आपकी आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। आप ढेर सारा धन कमाएंगे। इस दौरान आपको उत्तम सेहत का लाभ होगा। आप खुद को फिट एंड फ़ाइन महसूस करोगे।

 

जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें शुरुआती महीनों में एक अच्छी नौकरी मिल सकती है। आपके जीवन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव आ सकते हैं। शादीशुदा जोड़ों को रोमांटिक डेट पर जाने के भरपूर मौके मिलेंगे। बिजनेस से जुड़े लोगों को अपना बिजनेस बढ़ाने में फायदा होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को अपनी जान पहचान बढ़ाने का मौका मिलेगा। लोगों में आपकी पहचान होगी। साल 2025 की शुरुआत में शनिदेव आपके प्रथम भाव में गोचर करेंगे जिसके चलते आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आपके मन में नए-नए विचारों का आदान प्रदान होगा। आप अपने वर्किंग स्किल्स से अपने हर प्रोजेक्ट को अच्छे से पूरा कर पाओगे और लोगों के बीच प्रशंसा के पात्र बनोगे। जो लोग किसी काम से छुट्टियां बिताने के लिए विदेश जाने का सपना देख रहे है उनकी यह मनोकामना इस अवधि में पूरी हो सकती है। विदेशी कंपनी में काम कर रहे लोगों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। आप अपने करियर में अच्छी ग्रोथ देख सकते हो। आपकी इनकम बढ़ेगी या आपको अच्छी मात्रा में बोनस मिल सकता है। आपको एक से ज्यादा माध्यम से धन कमाने को मिलेगा।

 

मार्च 2025 को शनि कुंभ राशि वालों के द्वितीय भाव से गोचर करेंगे। आपको एक बार फिर अच्छी मात्रा में धन कमाने को मिलेगा। आप अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में समर्थ रहोगे। आप दिल खोल कर खर्चा करोगे। मई 2025 से राहु कुंभ राशि वालों के प्रथम भाव से और केतु सप्तम भाव से गोचर करेगा जिसके चलते आपके निजी रिश्तों में कड़वाहट पैदा हो सकती है। आपकी शादीशुदा जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। इस समय आपके न चाहते हुए भी लड़ाई-झगड़े या वाद विवाद होंगे। ऐसे हालातों में आपको अपनी वाणी पर संयम बनाए रखना है। अक्टूबर 2025 से 5 दिसंबर 2025 तक धन व आर्थिक मामलों में सावधान रहने की जरूरत है। बिजनेस में भी किसी तरह का बड़ा निवेश न करें। बिजनेस में पार्टनरशिप में कुछ मतभेद पैदा हो सकते हैं। आपको अपनी सूझबूझ और समझदारी से हर हालात का सामना करना होगा। कुंभ राशि के लिए यह वर्ष अच्छे और सुखद परिणाम लाएगा। शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने और शाम को पीपल के पास दीपक जलाने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि का वास होगा।

 

क्या करें: सूर्योदय से पूर्व उठकर सर्वप्रथम अपने हाथों का दर्शन करें। नित्य ऐसा करने से आप को शीघ्र लाभ प्राप्त होगा। जिन लोगों को रोजगार प्राप्त न हो रहा हो उनके लिये यह एक चमत्कारिक उपाय है।

क्या करें: जल्दबाजी में बड़े निर्णय लेने की गलती न करें।

 

कुंभ राशि के लिए 2025 आर्थिक राशिफल

कुंभ राशि के वार्षिक आर्थिक राशिफल 2025 के अनुसार यह साल आपके लिए आर्थिक लाभ लेकर आएगा। वर्ष 2025 के शुरुआती महीने आपके लिए बहुत ही शानदार रहने वाले हैं। आपको भाग्य में वृद्धि होगी एवं आपकी प्रॉपर्टी में इजाफ़ा भी हो सकता है। आपको अपने बिजनेस में मनचाहे परिणाम मिलेंगे। मेहनत करने से कार्यों में सफलता अवश्य मिलेगी। इस साल आप अपने किसी मित्र के साथ मिलकर नए बिजनेस आइडिया की नींव रख सकते हैं। इस समय आप कोई भी जोखिम भरा निर्णय ले सकते हैं, आपको अपने हर प्रयास में भाग्य का साथ मिलेगा। आप अच्छा धन कमा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आप अपनी जरूरतों को आसानी से पूरा कर पाने में सक्षम रहोगे। नौकरीपेशा वर्ग के लिए यह साल अच्छा रहेगा। आपकी आमदनी में इजाफ़ा होगा। व्यापारियों के लिए यह साल अच्छा रहेगा। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए आपको कई अलग-अलग जगहों पर जाने का मौका मिलेगा। आपको अपने हर काम में अपने गुरु, पिता या अपने सीनियर्स का साथ मिलेगा। आपके अंदर गजब का आत्मविश्वास भरा रहेगा।

 

आप हर कार्य को जल्द से जल्द खत्म करने में लगे रहोगे। आपके द्वारा अन्य लोगों को भी आर्थिक लाभ मिल सकता है। महिलाओं को इस साल अपन हुनर दिखाने का मौका मिल सकता है। आप किसी भी तरह के प्रोजेक्ट में अपना हाथ आजमा सकती हैं। कुंभ राशि के महिलाएं एक बार जो ठान लें उसे करके दिखाने में ही विश्वास रखती हैं। आप फूड सेक्टर, कॉस्मेटिक्स, ई-कॉमर्स जैसे क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं। इस साल आपकी अच्छी इनकम बनी रहेगी और आपको किसी और पर निर्भर होने की जरूरत नहीं होगी। वर्ष का मध्य भाग कुछ नई चुनौतियां लेकर आ सकता है। किसी पर भरोसा करना अच्छा है लेकिन किसी पर आँख बंद कर भरोसा करना आपको महंगा पड़ सकता है। ऐसा ही कुछ आपको बिजनेस में हो सकता है। आपको अपने पार्टनर पर अत्यधिक भरोसा नहीं करना, ग्रहों की चाल इशारा कर रही है की आपको कोई तगड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है या फिर आप किसी जालसाजी के शिकार हो सकते हैं इसलिए अपना धन निवेश करने से पहले अच्छे से सोच विचार लें।

 

पार्टनरशिप में हर आर्थिक लेन-देन पर अपनी नजर बनाए रखें। महत्वपूर्ण निर्णयों में जल्दबाजी न करें। अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें। सूझबूझ व विनम्रता से काम करेंगे तो आपको सफलता मिलेगी। अकड़ और घमंड से आपकी बनती बात भी बिगड़ सकती है। इस साल आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी पर आप अनुशासन से कार्य करेंगे और बचत पर बल देंगे। आप पूरे वर्ष नियमित रुप से धन कमाएंगे। आपकी आधुनिक सोच और यूनिक आइडिया आपके बिजनेस को एक नई दिशा, नए आयाम तक ले जाएंगे। आप अपने जीवनसाथी की मदद से अच्छा धन कमा सकते हैं। आपको अपने जीवन में समय की कीमत पहचाननी चाहिए। लोभ प्रलोभन में आने से बचें। साख-सम्मान और कार्य व्यापार बेहतर बना रहेगा। जीत का जज्बा बढ़त पर रहेगा। वर्ष 2025 आपके लिए आर्थिक दृष्टि से बहुत शुभ रहेगा। आपके जीवन में धन कमाने के अच्छे अवसर आएंगे। बिजनेस में आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे।


कुंभ  स्वास्थ्य राशिफल 2025

कुंभ राशि के वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल 2025 के अनुसार इस साल आपको सेहत से जुड़े अच्छे और बुरे दोनों तरह के परिणाम देखने को मिलेंगे। इस नए साल में आपको अपनी सेहत को लेकर जागरूक रहने की जरूरत है क्योंकि इस साल आपकी थाली में फायदे और नुकसान दोनों होंगे। लिहाजा साल की शुरुआत आपकी सेहत के लिए बहुत ही अच्छी रहेगी। आपको अपने स्वास्थ्य से जुड़ी कोई गंभीर समस्याएं नहीं होंगी। पिछले साल की तुलना में इस साल आपको उत्तम सेहत का लाभ मिलेगा। आपके करियर में आपके घर परिवार में चीजें अच्छी होंगी जिनका आपकी सेहत पर पॉजिटिव असर देखने को मिलेगा। आप अपने हर काम को उत्साह के साथ पूरा करोगे। आप हर परिस्थिति का सामना पॉज़िटिव तरीके से करोगे। सेहत के लिहाज से यह साल आपके लिये उत्तम रहने वाला है। लेकिन काम का प्रेशर अधिक रहने की वजह से इस साल आप थोडी उलझन भी महसूस करेंगे। काम के साथ-साथ आराम का भी ख्याल रखें, साथ ही इस साल अपनी निजी और बिज़नेस लाइफ़ में तालमेल बिठाकर चलेंगे तो ही अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी कुछ छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है, इसलिए कार्यस्थल पर बाहर का खाने से बचें।

 

जो लोग शरीर से मोटे हैं, उन्हें सुस्ती और अनिद्रा से जुड़ी दिक्क़तों से दो-चार होना पड़ सकता है। वर्ष का मध्य भाग आपकी सेहत के लिहाज से कुछ कमजोर रह सकता है। आपको कंधों में दर्द, जोड़ों में दर्द आदि जैसे स्वास्थ्य संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। जिन लोगों को मधुमेह संबंधी समस्या है वह अपनी सेहत का ख्याल रखें। लेकिन चिंता न करें समय रहते सब ठीक हो जाएगा। अपने स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने के लिए ताजी सब्जियां-फल खाएं और जूस पिएं। आलस्य छोड़कर अपने दिनचर्या में बदलाव करना उचित होगा। रोज़ थोड़ा पैदल चलें। यह वर्ष इस दृष्टि से खास है कि इस साल अगर आप जरा भी कोशिश करेंगे तो आपका वर्षों का बिगड़ा स्वास्थ्य सही हो जाएगा। वर्ष का अंतिम भाग आपके लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। आपको सड़क पर चलते हुए या वाहन चलाते हुए बेहद सतर्क रहना होगा।

 

इस अवधि में आपको चोट चपेट लगने की संभावना है। आपको इस समय बहुत ही सावधानी से चलना होगा और अपना विशेष ध्यान रखना होगा। इसके अलावा बाकी पूरे साल आप उत्तम सेहत के मालिक रहेंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को काफी फिट महसूस करेंगे। आप अपने कारोबार की परेशानियों से चिंता मुक्त होंगें और बाकी छोटी मोटी जो परेशानियां है उनसे भी आप जल्द ही मुक्त हो जाएंगे। आप हमेशा खुश रहेंगें और अपने खान-पान का ध्यान रखेंगे। यदि आप अपने पिछले वर्ष में किसी कारण दर्द से परेशान थे तो इस साल आप उस दर्द से छुटकारा पालेंगें। आपके अन्दर एक नई ऊर्जा का संचालन होगा। आप अपने कई प्रोजेक्ट्स इस साल पूरे कर पाने में सफल रहोगे। पारिवारिक रिश्तों में प्रेम और शांति बनी रहेगी। आपको मानसिक सुख का अनुभव होगा और आप अपने जीवन की हर समस्या को आसानी से सुलझा पाओगे। कुल मिलाकर इस वर्ष आप एक अच्छी सेहत का लाभ उठाओगे।

 

कुंभ राशि का करियर राशिफल 2025

कुंभ राशि के वार्षिक करियर राशिफल 2025 के अनुसार इस साल आपको करियर को सँवारने के कई अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आपके सपनों को नई उड़ान मिलेगी और आपको अपने जीवन में तरक्की होगी। कुंभ राशि के छात्र पिछले साल के मुकाबले इस साल अपना बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। आपको अपने करियर में सुधार करने के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। देवगुरु बृहस्पति की शुभ दृष्टि होने से आपकी नौकरी में परिवर्तन होने की पूरी संभावना है। आपको एक अच्छी कंपनी में काम करने का मौका मिलेगा। आपको अच्छी इनकम के साथ-साथ एक अच्छा मुकाम भी प्राप्त होगा। आपकी छवि में सुधार होगा और समाज में आपको पहचान मिलेगी। विद्यार्थियों को इस साल अपनी मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे।

 

आपको अपने मनचाहे कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। आप पढ़ाई के लिए अपने स्थान से किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हो। वकालत, चार्टर्ड एकाउंटेंट, टेक्स से जुड़ी फ़ील्ड में काम करने वाले लोगों को अपने करियर में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी और आप अपने धन को अच्छी योजनाओं में व्यय करोगे। मई 2025 के बाद आपको अपने करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आप अपने हर कार्य को डैडीकेशन के साथ पूरा करेंगे लेकिन फिर भी आपके कार्य को क्रेडिट नहीं दिया जाएगा। जिसके कारण आपका मन उदास होगा और आपको निराशा होगी। यह समय आपके करियर के लिहाज़ से थोड़ा धीमा रहेगा। आप पर काम का बोझ महसूस हो सकता है। पेशेवर मोर्चे पर आपकी परेशानी और बढ़ेगी। इस अवधि के दौरान आपके कर्मचारी या सहकर्मी आपके खिलाफ़ षडयंत्र रच सकते हैं। आप खोया हुआ, विचलित और तनावग्रस्त महसूस करेंगे क्योंकि पेशेवर रूप से आपकी योजनाएँ विफल हो जाएंगी। साल के अंत में समय थोड़ा आपके फेवर में दिखाई दे रहा है।

 

आपको अपनी मेहनत का परिणाम जरूर मिलेगा। इस दौरान आप स्वयं का कोई नया कार्य प्रारंभ करना चाहते हैं तो वह भी कर सकते हैं। इसमें पार्टनर्स की मदद मिलने से भी काम करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। आपको इस समय किसी को न अपना धन उधार देना है और न ही किसी से धन उधार लेना है नहीं तो आपका धन अटक सकता है। आपको अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करना होगा। आप अपनी मेहनत के बलबूते लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। भाग्य का साथ और कर्म का सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। आपकी प्रोफेशनल लाइफ में पहले से अधिक सुधार आएगा। अच्छी मात्रा में धन आने से आपकी लाइफस्टाइल में भी इम्प्रूवमेंट होगी, आप अच्छी जीवनशैली अपनाएंगे। आपकी सफलता आपके काम को और आपकी प्रोफेशनल लाइफ को और बेहतर बनाने के लिए मोटिवेट करती रहेगी। इस वर्ष आपको पूरी लगन के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी जाती है। आपकी एकाग्रता और आपके फोकस मे थोड़ी कमी रहेगी। आप अपनी एकाग्रता को बनाए रखने के लिए योग और मेडिटेशन का सहारा भी ले सकते है। जो छात्र विदेश जाने के इच्छुक है उन्हें वर्ष के अंतिम महीनों में अपने प्रयास बढ़ाने चाहिए। इस अवधि में आपको बाहर जाने के सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। छोटे-छोटे प्रयास और मेहनत आपको करियर में आगे बढ़ने के मौके देंगे। आपको इस साल कड़ी मेहनत से अपने लक्ष्य हासिल करने हैं। मेहनत का साथ नहीं छोड़ेंगे तो सफलता आपके कदम जरूर चूमेगी।

 

2025 कुंभ प्रेम राशिफल

कुंभ राशि के वार्षिक लव राशिफल 2025 के अनुसार यह साल रिश्तों के लिए और आपके वैवाहिक जीवन के लिए बहुत ही यादगार रहने वाला है। आप अपने प्यार का इज़हार खुल कर करोगे। इस साल आप अपने प्यार भरे लम्हों को जी भर जिओगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस करोगे। आप एक दूसरे के विचारों का समर्थन करोगे और हर परिस्थिति में एक दूसरे का साथ देते नजर आओगे। वर्ष 2025 की शुरुआत का समय आपके दांपत्य जीवन के लिए सबसे अच्छा रहेगा। आपके घर परिवार में इस साल किसी नए सदस्य के जुड़ने से घर में खुशियों का माहौल रहेगा। आपके घर में शादी की शहनाई बज सकती है। जो लोग संतान प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे हैं उनके जीवन में यह खुशखबरी इस साल पूरी हो सकती है। कुंभ राशि के सिंगल लोगों के लिए यह साल बहुत अच्छा रहेगा। जिस सच्चे हमसफ़र की आपको तलाश थी वो आपको इस साल मिल जाएगा। जो लोग अपनी मैरिड लाइफ़ के बुरे दौर से गुजर रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल है। आपके जीवन में पॉजिटिव बदलाव आएंगे।

 

आपके और आपके पार्टनर के बीच चल रहे तनाव और मनमुटाव शांत हो जाएंगे और आप एक बार फिर नए सिरे से अपनी लाइफ़ शुरू करोगे। आपको अपनी तकलीफ़ों का समाधान मिलेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों, दोस्तों और अन्य करीबी लोगों के साथ अच्छी तरह से बंधे रहेंगे। इस नए साल में आपको इन रिश्तों में नई खुशियां मिलेंगी। आपको ईमानदार रहने और अपनी खुशियों को अपने करीबी लोगों के साथ साझा करने की सलाह दी जाती है। अपने जीवन के किसी भी महत्वपूर्ण क्षण में, जहाँ आपको एक कठिन निर्णय लेने की आवश्यकता हो, अपने करीबी लोगों से बात करें, वे आपके जीवन में बहुत मददगार होंगे। जीवन में कई बार ऐसा होगा, जहां आप इन रिश्तों को तनावपूर्ण पाते हैं। उस समय इससे सावधानी से निपटें और बिना किसी बड़ी समस्या के इसे आसानी से दूर कर लें। जो लोग अपनी लव लाइफ़ इन्जॉय कर रहें हैं उनके लिए समय बहुत ही रोमांस से भरा रहेगा। इस साल आप अपने पार्टनर के साथ लॉंग ड्राइव, मूवी डेट, डिनर, पार्टीज़ का लुत्फ उठाओगे।

 

आप अपनी खुशियों को एक दूसरे के साथ मनाएंगे। मई 2025 से राहु आपके प्रथम भाव से और केतु सप्तम भाव से गोचर करेगा जिसके चलते आपके निजी रिश्तों में कड़वाहट पैदा हो सकती है। आपको अपने पार्टनर के प्रति वफादारी और प्यार दिखाकर अपने बीच के मुद्दों को सुलझाना होगा। किसी बाहरी व्यक्ति को अपने रिश्तों के बीच में न आने दें। वैवाहिक जीवन में भी आपको कुछ परेशानी हो सकती है। आपको सावधान रहना होगा। अपने जीवनसाथी के साथ झूठ न बोलें। इस साल आप लव-त्रिकोण में फंस सकते हो। आपको अपने रिश्तों के प्रति ईमानदार रहना चाहिए। आपके पार्टनर को आपके इस धोखे का पता लग सकता है इसलिए ऐसा कोई काम न करें जो आपकी शादीशुदा ज़िंदगी को खतरे में डाल दे। आपको अपने मन पर काबू रखना है। कुंभ राशि वालों के लिए यह साल बहुत अच्छे और सुखद परिणाम लाएगा लेकिन आपको सच्चाई और ईमानदारी के रास्ते पर चलना होगा और किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने से बचना होगा।