मुख्य पृष्ठ राशिफल कुंभ राशिफल 2024

प्रीमियम उत्पाद

कुंभ राशि वार्षिक राशिफल 2024

कुंभ राशि वार्षिक राशिफल 2024

कुंभ राशि वालों को नव-वर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं। कुंभ राशि के वार्षिक राशिफल 2024 के अनुसार यह एक खूबसूरत वर्ष रहेगा जो आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। इस साल आपको जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आप पॉज़िटिविटी के साथ अपने जीवन की हर समस्या, हर मुश्किल को आसानी से काबू कर लेंगे। आपको नए मौक और नए अवसर मिलेंगे। वर्ष 2024 की शुरुआत से लेकर 30 अप्रैल 2024 तक देवगुरु बृहस्पति आपकी कुंडली के तीसरे भाव से गोचर करेंगे मई 2024 को गुरु ग्रह आपकी कुंडली/Kundli के चतुर्थ भाव से गोचर करेंगे। आपको मेनेजमेंट स्किल्स से लाभ मिलेगा। इस वर्ष आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कारोबार, करियर, शिक्षा के क्षेत्र में आपको मनचाहे परिणाम मिलेंगे। वर्ष 2024 आपके जीवन के सबसे खूबसूरत वर्षों में से एक रहेगा। इस वर्ष आपका स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहेगा। आपके पारिवारिक जीवन में खुशियों की बौछार होने के योग हैं। आपका वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा रहेगा।
Life Partner Prediction

आपके जीवन में मई 2024 तक बहुत ही अच्छा समय रहेगा। साल की शुरूआत आपके लिए काफ़ी खुशियां लेकर आएगी। अगर आप शादी करना चाहते हैं तो कुंभ राशि वालों के जीवन में इस वर्ष शादी की शहनाईं जरूर बजेगी। नौकरीपेशा लोगों व व्यापारियों को काफी अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। राहु के द्वितीय भाव/Dusara bhav से गोचर करने के कारण आपको विदेशी स्रोतों से धन कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। आपके जीवन में कई तरह से धन का प्रवाह बना रहेगा। आपके धन में कोई कमी नहीं आएगी। आप अच्छी बचत भी करने में सफलता प्राप्त करोगे। केतु के अष्टम भाव/Aathva Bhav से गोचर करने के कारण आपकी आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ सकती है। आप किसी धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हो सकते हैं या इस साल कोई बड़ी पूजा आप अपने घर में आयोजित कर सकते हो। वर्ष 2024 का मध्य भाग भी आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। आप अपने हर कार्य में अपना बेस्ट दे पाएंगे। ऑफिस में भी आपके काम करने के अलग अंदाज से लोग आपके फैन हो जाएंगे और आपको प्रशंसा मिलेगी। इस अवधि में आपको मनचाहा प्रोजेक्ट मिल सकता है या आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है।
 

जो लोग अपने जीवन में सच्चे प्यार की तलाश में हैं उन्हें इस वर्ष सच्चा प्यार मिल सकता है। विद्यार्थियों को इस साल अपनी शिक्षा का पूरा लाभ मिलेगा। इस साल आपके लिए नए रास्ते खुलेंगे। आपको अपने सपनों को पूरा करने के कई नए अवसर भी प्राप्त होंगे। आपके करियर को एक नई दिशा मिलेगी। स्कूली छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। यदि आपको अच्छे अंक नहीं मिलते हैं तो भी निराश न हों। आपकी कड़ी मेहनत आपको सफलता जरूर दिलाएगी। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष अच्छा है। आप अपने बिजनेस को बढ़ाने में कई नए कदम उठा सकते हो जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। इस साल आप प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों से लाभ पा सकते हैं। आपके बिजनेस में कोई समस्या नहीं आएगी। आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। इस वर्ष सभी निवेशों और प्रयोगों को आजमाने से आपकी आय में वृद्धि होगी। आप वर्ष 2024 में भाग्य वृद्धि के साथ एक आरामदायक जीवन का आनंद लेंगे।

 

क्या करें – पीपल पर रोजाना जल चढ़ाएं। रविवार को छोड़ कर। ये उपाय करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और शुभ फल प्रदान करते है।

क्या न करें – सूर्यास्त के बाद झाड़ू-पोछा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से माँ लक्ष्मी रूठ जाती हैं।

 

कुंभ वार्षिक आर्थिक राशिफल 2024

कुंभ राशि के आर्थिक वार्षिक राशिफल 2024 के अनुसार यह वर्ष आपके लिए ढेर सारी सौगातें लेकर आ रहा है। आप इस साल खूब धन, यश और खुशियां हासिल करोगे। आप इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में अधिक धन कमाओगे। आपको कई माध्यम से धन कमाने का मौका मिलेगा। भाग्य आपके अनुकूल बना हुआ है। इस साल आप अपने पुराने कर्जे उतारने में सफल रहोगे और अपनी बचत से जुड़ी योजनाओं पर भी ध्यान दे पाओगे। देवगुरु बृहस्पति की शुभ दृष्टि आपके आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगी। आपके धन आगमन के रास्ते बनते चले जाएंगे। कारोबारियों के लिए यह वर्ष सोने पे सुहागा जैसा रहेगा। इस साल आपको कई बड़ी डील या बड़े प्रोजेक्ट्स पर निवेश करने को मिलेगा जो आगे चल कर आपको तगड़ा मुनाफ़ा देंगे। बिजनेस के विस्तार के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। आप अपने बिजनेस से अच्छी कमाई करेंगे। इस वर्ष आपको अपने आर्थिक जीवन में कई फायदे और कई नुकसान भी हो सकते हैं। वर्ष 2024 के मध्य में आपके पास आय की कोई कमी नहीं होगी लेकिन आप धन जोड़ने में उतनी सफलता हासिल नहीं कर पाओगे।

Timing of Marriage

आपका धन फिजूलखर्च में जाया होगा। आपको अपनी जरूरतों के अनुसार ही खर्चे करने चाहिए नहीं तो आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपको पैसे बचाने के लिए कुछ तरीकों को आज़माना चाहिए जिससे आपको भविष्य में कुछ मदद हो सके। प्रॉपर्टी में निवेश करने से इस साल आपको गज़ब का फायदा हो सकता है। आप अपनी पैतृक संपति/Ancestral Property से लाभ उठा सकते हैं। बिजनेस पार्टनरशिप में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। धन से जुड़े लेन देन में आपको धोखा मिल सकता है। आपको अपने बिजनेस पार्टनर पर अधिक भरोसा नहीं करना है और अपनी नजर हर स्थिति पर बनाए रखनी है। कुंभ राशि वालों को इस साल धन और संपत्ति खरीदने के कई बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। आप खुद तो धन कमाएंगे ही बल्कि अपने आस पास के लोगों को भी पैसा कमाने में मदद करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह वर्ष अच्छे अवसर लेकर आएगा। आपको इस साल एक अच्छे पैकेज वाली नौकरी मिल सकती है।

 

यह पूरा साल आपके लिए पैसे कमाने और फाइनेंस का प्रबंधन करने के लिए एक रॉलरकोस्टर की सवारी की तरह होगी। महिलाओं के लिए वर्ष अच्छा है। आप अपने खुद के बिजनेस में अच्छी पहचान बनाने में कामयाब रहेंगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वर्ष 2024 के लिए आपको यही सलाह दी जाती है की आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करना सीखना होगा और आने वाले समय के लिए पैसे बचाने सीखने चाहिए। अपने धन का ट्रैक रखें और इसका सही दिशा में निवेश करें। वर्ष 2024 के अंत में किसी भी तरह का निवेश न करें तो बेहतर रहेगा। इसका कारण यह है की यदि आप अपना धन निवेश कर देंगे तो आपके पास अतिरिक्त बचत नहीं होगी और मुसीबत के समय आपको दूसरों के सामने हाथ फैलाना होगा। इसलिए धन संचय करना सीखें। वर्ष 2024 कुंभ राशि के लिए आर्थिक समृद्धि लेकर आएगा लेकिन आपको धन का सही इस्तेमाल करना आना चाहिए।

 Kumbh Horoscope 2024 Youtube

कुंभ स्वास्थ्य राशिफल 2024

कुंभ राशि के स्वास्थ्य वार्षिक राशिफल 2024/Varshik Rashifal 2024 के अनुसार आपकी सेहत इस साल बहुत ही अच्छे रहने वाली है। वर्ष के अधिकतर महीनों में आपको उत्तम सेहत का लाभ मिलेगा। आपको पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष अधिक फायदा मिलेगा। इस साल आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। आप अपने कार्यों में व्यस्तता के कारण अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान भी रह सकते हैं। इस वर्ष आपको अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखना होगा नहीं तो आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वर्ष 2024 की शुरुआत उत्तम है। आपके लिए यही उचित है की आप एक अच्छा लाइफ़स्टाइल अपनाएं। रोजाना वॉक पर जाएं और थोड़ी कसरत करें। आजकल की युवा पीढ़ी अपने करियर के पीछे भागने में अक्सर अपनी सेहत को नजरंदाज कर देती है। आपको अपनी सेहत को प्राथमिकता देनी होगी। लंबे समय तक जीने के लिए और खुद को बीमारियों से दूर रखने की सबसे बेस्ट दवा है एक हेल्दी लाइफस्टाइल। यह इतना बड़ा काम भी नहीं है, बस आपको अपने आहार और व्यायाम में बदलाव करके अपने तनाव को दूर करना होगा। आपको अच्छे स्वस्थ शरीर के लिए हाइड्रेट रहना बहुत महत्वपूर्ण है। आप ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें।
 

आपको अपने बढ़ते वजन पर भी कंट्रोल करना सीखना होगा। वर्ष 2024 के शुरूआत से ही यदि आप कुछ लक्ष्य निर्धारित करने चाहिए जैसे हेल्दी वेट बनाए रखना, नींद पूरी करना, धूम्रपान, नशा न करना, जंक फूड न खाना। सबसे जरूरी है खुश रहना। आपको अपने लिए समय निकालना होगा और ऐसे लोगों से मिलना जुलना होगा जिनसे मिलने से आपको खुशी मिलती है। खुश रहने से आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। छोटे-छोटे स्टेप्स से ही आप एक हेल्दी लाइफ़ पाने में सफल हो सकोगे। वर्ष 2024 का मध्य भाग आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा। सेहत से जुड़ी कुछ हल्की-फुल्की दिक्कतें हो सकती हैं। वर्कप्रेशर अधिक होने के कारण आप इस वर्ष खुद को थका हुआ महसूस करेंगे। इसलिए आपको सलाह है की अपने आप पर अधिक दबाव न डालें और किसी आर्थिक मुद्दे को लेकर ज्यादा चिंतित न हो अन्यथा यह आपके मानसिक संकट दे सकता है।

 

वर्ष 2024 के कई महीने ऐसे भी होंगे जिनमें आपके आपके मन में नेगेटिव विचार हावी होंगे। हालांकि आपको अधिक परेशानी नहीं होगी क्योंकि देवगुरु बृहस्पति आपको शुभ व सकारात्मक परिणाम देने वाले हैं। कुछ ही समय में आपका मन पवित्र कार्यों में लगने लगेगा और आप खुद को पहले से ज्यादा चुस्त और तंदुरुस्त महसूस करेंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आप कॉन्फिडेंस के साथ सभी काम करते जाओगे। इस साल आप बिना किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या के अपने जीवन का आनंद लेते जाओगे। वर्ष 2024 के अंत तक आप एक अच्छी सेहत का लाभ पाओगे। बुजुर्गों को थोड़ा सावधानी बरतने की जरूरत है। अचानक कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है। आपको समय से अपने इलाज करवाने हैं ओर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी हैं। बच्चों का मन चंचल होता है और इस साल बच्चों की सेहत बहुत ही अच्छी रहेगी। आपका मन खेल-कूद और पढ़ाई में लगेगा। आपको अपने मन को एकाग्र रखना सीखना होगा। आप प्रतिदिन सूर्यदेव को अर्घ्य देते समय गायत्री मंत्र का जाप करें इससे आपका मन शांत होगा और मानसिक एकाग्रता बढ़ेगी।

 

कुंभ 2024 वार्षिक करियर राशिफल

कुंभ राशि के वार्षिक करियर राशिफल 2024 के अनुसार यह वर्ष भाग्य को चमकाने वाला है। वर्ष 2024 आपकी किस्मत के बंद दरवाजे खोलने का काम करेगा और आपको उन्नति-प्रगति के नए अवसर प्रदान करेगा। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष सौभाग्यशाली रहने वाला है। आप जिस काम को करने की ठान लेंगे उसे हर हाल में पूरा करने के प्रयास करेंगे और उसमे सफलता भी पाओगे। आप अपने सभी कार्यों को अच्छी तरह पूरा करोगे। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा और वो अपना बेहतर प्रदर्शन कर पाने में सफल होंगे। वर्ष की शुरुआत नौकरी में परिवर्तन के लिए उत्तम रहेगी/Job Change as per astrology आप खूब मेहनत करेंगे और अपनी मेहनत से आप लोगों की नजरों में आओगे। आपके काम से आपके बॉस इंप्रेस हो सकते हैं। आपको नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। यह वर्ष आपसे बहुत मेहनत करवाएगा। अच्छी बात यह है की मेहनत के शुभ परिणाम आपको मिलेंगे। वर्ष के शुरुआती महीनों में आपका मनचाहा प्रमोशन हो सकता है।

आपको तगड़ा इंक्रीमेंट मिल सकता है। बिजनेस से जुड़े लोगों को अपने बिजनेस को बढ़ाने के नए रास्ते मिलेंगे। आप इस साल बड़ा आर्थिक लाभ पा सकते हो। बिजनेस ट्रिप भी बेहद सुखद रहेंगी। इस साल आपको अपने विरोधियों से बचके रहना होगा। आपके अच्छे काम से ऑफिस में ही कई लोग आपके विरुद्ध हो सकते हैं। आपको सतर्क रहना होगा क्योंकि आपके विरोधी आपके काम में अड़चन पैदा कर सकता हैं। महिलाओं को इस साल करियर में बहुत अच्छे मौके मिल सकते हैं जिसमें वो अपने स्किल्स निखार सकती हैं और खूब धन भी कमा सकती हैं। कुंभ राशि के लोगों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है/Foreign Travel Yoga in Kundli या विदेश से नया काम मिल सकता है। इस साल आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आपको धन की कोई कमी नहीं होगी। आपको प्रॉपर्टी से लाभ मिल सकता है। आप एक अलग पहचान बनाने में इस साल कामयाब रहोगे। वर्ष का मध्य भाग विद्यार्थियों के लिए शुभ रहेगा। यदि आप किस प्रतियोगिता के परिणाम का इंतजार कर रहें हैं तो आपके हाथ सफलता लग सकती है। इस बात की प्रबल संभावना है की आपको इस साल अपने मनचाहे कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है। आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। आप अपने मनपसंद विषयों में अपना बेस्ट दोगे। नए बिजनेस की शुरुआत के लिए यह समय कुछ खास नहीं हैं।

 

आपको इस अवधि में किए गए निवेशों से खास फायदा नहीं मिलेगा। आपको वर्ष अंत तक किसी निवेश का फैसला लेना चाहिए। अभी समय आपके पक्ष में नहीं दिख रहा। माता-पिता को इस साल अपनी संतान के भविष्य से जुड़ी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। महिलाएं किसी नए काम की शुरुआत कर सकती है। आपको वर्क फ्रॉम हॉम जैसे ऑप्शन से धन कमाने का मौका मिलेगा। जो छात्र विदेश जाकर हाई-स्टडी करना चाहते हैं उनके लिए यह वर्ष अपने सपनों को सच कर दिखाने के लिए बेहद शानदार अवसर लाएगा। भाग्य आपका साथ देगा। आप जो भी करना चाहते हैं उसे हासिल करने में आप सफलता पाएंगे। वर्ष 2024 का अधिकतर समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपना काम कुशलता पूर्वक कर पाएंगे। आपको अपने काम के प्रति सम्मान मिलेगा और आपका मनोबल बढ़ा रहेगा।

 

कुंभ 2024 प्रेम राशिफल

कुंभ राशि के वार्षिक प्रेम राशिफल 2024/Yearly Horoscope 2024 के अनुसार यह वर्ष रोमांस से भरा रहेगा। आपकी लव लाइफ़ बहुत ही शानदार रहने वाली है। जो लोग सिंगल हैं उन्हें इस साल बहुत से प्रपोज़ल मिल सकते हैं। आपको अपना मनचाहा पार्टनर मिल सकता है। आप पूरे साल इश्क में डूबे रहेंगे। आपके जीवन में प्रेम रस की फ़ुहार बनी रहेगी। आप पूरे वर्ष एक दूसरे के प्यार में रहोगे। एक दूसरे की खुशियों का ध्यान रखना आपके लिए प्राथमिकता बन जाएगा। देवगुरु बृहस्पति की शुभ दृष्टि से वैवाहिक रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आपके जीवन में सुख-समृद्धि और स्नेह बना रहेगा। आप दोनों के बीच की बान्डिंग पहले से अधिक स्ट्रॉंग होगी। आपको एक दूसरे से भरपूर प्रेम मिलेगा। संतान प्राप्ति के लिए उत्सुक लोगों को इस वर्ष उत्तम संतान मिल सकती है। आपके घर परिवार में खुशियों की लहर रहेगी। वर्ष की शुरुआत ही शानदार रहेगी। आपको अपने रिश्तों में प्रेम और खुशियां मिलेंगी। भाई-बहनों में प्यार बढ़ेगा। यह साल आपको अपने निजी जीवन की समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद करेगा। आपके रिश्तों में एक नयापन, एक नया एहसास उठेगा आप अपने रिश्तों को एक बार फिर से जीने लगोगे।

 

इस साल आपके जीवनसाथी को कई नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। शायद विदेश जाने का मौका भी इस वर्ष आपको मिले। यह कोई बिजनेस ट्रिप भी हो सकती है या फिर आप घूमने के लिए भी जा सकते हो। यात्रा से आपको लाभ होगा। आपकी पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। लव-बर्ड्स के लिए यह अवधि बहुत ही रोमांटिक रहने वाली है। आप अपने प्रेमी की हर बात मान सकते हो। आपका एक दूसरे के प्रति आकर्षण बना रहेगा। आप एक दूसरे को सरप्राइज़ गिफ़्ट भी दे सकते हो। इस साल आप एक दूसरे को खुश रखने की कोई कसर नहीं छोड़ोगे। आप कभी कैंडल-लाइट डिनर तो कभी लॉंग-ड्राइव या रोमांटिक डेट का आनंद लेते रहोगे। कुल मिलाकर आधा वर्ष तो मस्ती-मजे में ही गुजर जाएगा। वर्ष 2024 का मध्य भाग भी कुंभ राशि के लिए अच्छे परिणाम ही लाएगा। यह समय आपके प्रेमी जीवन का अभी तक का सबसे शानदार समय होगा। आप लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का भी विचार कर सकते हो। आपकी लव लाइफ़ को आपके घरवालों की हरी झंडी भी मिल सकती है।

 

जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए अच्छे मैरिज प्रपोज़ल आ सकते हैं। इस साल आप शादी के लड्डू का स्वाद जरूर चख सकते हो ऐसा आपके सितारे बोल रहे हैं। कुंभ राशि के जीवन में दोस्ती की अहमियत भी और गहरी हो सकती है। शायद आपकी दोस्ती में प्यार की शुरुआत हो जाए ऐसा संभव है। लेकिन आपको किसी भी नए रिश्ते में बढ़ने से पहले सामने वाले के मन को अच्छी तरह से टटोलना होगा। कहीं ऐसा न हो आप जिसे प्यार समझने लगे हैं वो सामने वाले की नजर में महज एक दोस्ती ही हो। आपको आकर्षण से बचना होगा। इस साल आप एक तरफ़ा प्यार में पड़ सकते हो। कुंभ राशि के वार्षिक प्रेम राशिफल 2024/Aquarius Yearly Horoscope 2024 के अनुसार यह साल प्यार और रोमांस के बेहतरीन पलों से भरा रहेगा।

आप Kumbh Daily Horoscope, Kumbh Weekly Horoscope, Kumbh Masik Rashifal, Kumbh Varshik Rashifal 2025 और भावी जीवन साथी की सामाजिक स्थिति व व्यक्तित्व को जानें