मुख्य पृष्ठ राशिफल कर्क राशिफल 2023

प्रीमियम उत्पाद

कर्क राशिफल 2023

आइए जानने का प्रयास करते हैं कर्क राशि वालों के नव वर्ष 2023 के वार्षिक राशिफल का हाल और पता लगाते हैं की कैसा रहेगा आपका आने वाला साल। कर्क राशि वालों के वार्षिक राशिफल के अनुसार वर्ष 2023 मिश्रित परिणाम लेकर आने वाला है। आपको इस वर्ष व्यापार और नौकरी में मिले जुले प्रभाव देखने को मिलेंगे। इस वर्ष आपको अपने कार्यक्षेत्र में आकस्मिक उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने करियर में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपके पारिवारिक जीवन में भी कुछ मुश्किलें आ सकती है। आपकी मानसिक व घरेलू शान्ति भंग रह सकती है। वैवाहिक लोगों को अपने जीवन में प्यार व अपनापन बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी नहीं तो आपके जीवन में हालात खराब होते चले जाएंगे। प्रेम संबंध को लेकर भी ये वर्ष कुछ ख़ास अच्छा नहीं हैं। प्रेम संबंध आपके किसी बड़ी सिर दर्दी का कारण हो सकते हैं। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से नव वर्ष 2023 आपके लिए अच्छा रहने वाला है। सेहत के मामलों में आपको कोई परेशानी नहीं रहेगी। आप अच्छे खानपान के साथ एक अच्छा जीवन जिएंगे। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए वर्ष की शुरुआत उन्नति दायक होगी। धन, सम्पति, लेन देन आदि मामलों में भी आपको मिला जुला फल मिलेगा। हो सके तो इस साल किसी बड़े निवेश में खर्च न करें, जमीन जायदाद से जुड़े मामलों को साल की शुरुआत में टाल दें क्योंकि साल के अंत में जाकर हालात आपके अनुकूल हो जाएंगे और तब यह फैसले आपके लिए मुनाफा लेकर आएँगे। छात्रों को इस साल मेहनत के मुताबिक़ कुछ ख़ास परिणाम नहीं मिलेंगे, लेकिन भाग्य कुछ हद तक आपका साथ देगा इसलिए अपनी मेहनत और लगन बनाए रखें आगे चल कर आपको अच्छा फल जरूर मिलेगा।

 

वर्ष 2023 के मध्य जाकर परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी और आपको इस समय थोड़ा अच्छा परिणाम मिलने की उम्मीद है। यह समय किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने बिज़नेस को फैलाने के नए फैसले ले सकते हैं। आपकी आर्थिक दशा में भी सकारात्मक बदलाव आएँगे। आपको धन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। वर्ष 2023 के मध्य में यात्राओं का योग भी बनता दिख रहा है, यह यात्रा कोई बिज़नेस ट्रिप या कोई पर्सनल ट्रिप भी हो सकती है। दोनों में ही आपको एक सुखद अनुभव मिलेगा। इस समय आपको मानसिक सुकून मिलेगा, आप अपने परिवार में समय बीता पाएंगे और एक खुशहाल माहौल आपको मिलेगा। सेहत के लिहाज़ से आप पूरे वर्ष फिट एंड फ़ाइन रहेंगे। आपको किसी भी प्रकार का मानसिक तनाव नहीं लेना है। जो लोग किसी को डेट कर रहे हैं वो साल के अंत तक अपने रिलेशनशिप में सफलता हासिल करेंगे यानी अगर एक दूजे के साथ शादी के रिश्ते में बंधना चाहते हैं तो इस साल आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है। वर्ष 2023 के अंत में कर्क राशि वालों को अपने शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। आपके कुछ प्रतिद्वंदी आपके कार्यों में बाधा और रुकावट उत्पन्न कर सकते हैं लेकिन इससे आपके सामान्य कामकाज पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा। आपको केवल सतर्क रहने की जरुरत रहेगी।


क्या करें - अपने रिश्तों को प्राथमिकता दें और उनका ख़्याल रखें।
क्या न करें - अपने मन की बात किसी को न बताएं।

 

कर्क आर्थिक राशिफल 2023/Kark Finance Rashifal 2023

आइए बात करते है कर्क राशि वालों के 2023 वार्षिक आर्थिक राशिफल की और जानते हैं आर्थिक दृष्टि से कैसा रहेगा आपका आने वाला यह साल। कर्क राशि के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से नव वर्ष 2023 कुछ अच्छे तो कुछ बुरे परिणाम लेकर आया है। कभी तो आपको लगेगा आप सफलता की ऊंचाइयां छू रहे है तो कभी आपको लगेगा की भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा। आर्थिक व वित्तीय मामलों में आपको मिश्रित फल मिलेंगे। वर्ष 2023 की शुरुआत व्यापारियों के लिए बेहद शुभ रहने वाली है। आप अपने बिज़नेस को नए आयाम दे सकते है। बिज़नेस में पैसा लगाना आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगा। आय के साधन भी बने रहेंगे। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके लिए समय कुछ ख़ास अच्छा नहीं है, इस समय किसी बदलाव की इच्छा न रखे। यह समय नौकरी में परिवर्तन/Job Promotion के लिए बिलकुल सही नहीं है। आप किसी प्रकार का जोखिम न लें अपने कार्यस्थल में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें कहीं ऐसा न हो की आपको नौकरी से ही हाथ धोना पड़ जाए। शेयर मार्किट में निवेश ना करें तो बेहतर होगा क्योंकि इसमें आपको घाटा हो सकता है। आर्थिक तंगी महसूस कर सकते हैं। व्यवसाय में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको निरंतर प्रयास करते रहने होंगे तभी आपको सफलता मिलेगी। वर्ष 2023 का मध्य भाग आपको आर्थिक रूप से विशेष फल देगा। इस समय आपको भूमि संबंधी कार्यों से लाभ प्राप्त होगा। आपको पार्टनरशिप ना करके अपना खुद का व्यवसाय करने में फायदा होगा, व्यवसाय से अच्छे लाभ मिलने की उम्मीद की जा सकती है। इस समय आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। धन का आगमन होगा लेकिन अधिक खर्चों के कारण बचत सुनिश्चित नहीं हो पाएगी। जहां तक हो सके धन के मामलों में फ़ालतू खर्च से बचें। यदि आपने किसी से कर्ज़ा लिया हुआ है तो आप उसे चुकाने में सफल हो पाएंगे। काम और पेशे को लेकर आपका ये समय औसत रहेगा। किसी भी आर्थिक मुद्दे को लेकर ज्यादा चिंतित न हों अन्यथा आपको अपनी सेहत से जुड़ी कई  समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़ी किसी यात्रा से आपको लाभ मिलेगा। वर्ष 2023 के अंत में आप भूमि, भवन, वाहन के साथ साथ रत्न और आभूषण खरीदने की योजना बना सकते हैं। आपके परिवार में शुभ कार्यों पर धन व्यय होगा। यदि किसी बड़े निवेश के इच्छुक हैं तो ये विचार कुछ समय के लिए स्थगित कर दें समय आपके अनुकूल नहीं हैं। इस समय आपके कार्यों की गति कुछ धीमी रहेगी। आमदनी अठन्नी और खर्चा रूपया जैसे हालात आपके रहेंगे आप हर कार्य बुद्धि, सोच-समझ और आत्मविश्वास से करेंगे तो भाग्य भी आपका साथ देगा। आपको देर से सही परंतु शुभ प्रणाम अवश्य मिलेंगे। इस वर्ष आप अपने काम और पेशे के क्षेत्र में ईमानदारी के बल पर सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे। इस दौरान कुछ गुप्त शत्रु आपके काम में बाधा डाल सकते है इसलिए इस वर्ष आपको यही सलाह दी जाती है की आप किसी पर भी अधिक विश्वास न करें और न ही अपने दिल की बात किसी को बताएं। खासकर आप अपने बिज़नेस से जुड़ी किसी भी डील की जानकारी किसी और को न बताएं वरना आपको हानि हो सकती है।

 

कर्क स्वास्थ्य राशिफल 2023/Kark Health Rashifal 2023

कैसी रहेगी आपकी सेहत? आइए जानते हैं नव वर्ष 2023 वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल/2023 Yearly Health Horoscope के अनुसार कैसी रहेगी आपकी सेहत और कैसा रहेगा आपका आने वाला नया साल। नव वर्ष 2023 में कर्क राशि वालों को उत्तम स्वास्थ्य का लाभ मिलेगा। अधिकतर समय आप खुद को फिट एंड फाइन रखने में कामयाब रहेंगे। आपको मानसिक और शारीरिक सुख मिलेगा। वर्ष 2023 में आपको स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरुरत नहीं हैं। आपको रोगों से छुटकारा मिलेगा। इस वर्ष आप अपनी फिटनेस को लेकर सजग रहेंगे। आप किसी फिटनेस क्लब, जिम, मेडिटेशन सेंटर आदि से जुड़ सकते हैं जो आगे चलकर आपकी सेहत को लाभ पहुंचाएगा और इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। नूतन वर्ष  की शुरुआत में आपको मानसिक रूप से मजबूती मिलेगी, आई बाधाओं से आप बाहर निकलेंगे। रोगों से, परेशानियों से, चिंताओं से आपको मुक्ति मिलेगी और आप बहुत स्वस्थ महसूस करेंगे। बच्चों और बुजुर्गों की सेहत उत्तम रहेगी। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वास्थ्य आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। खांसी, जुखाम या माइग्रेन की दिक्कत से आपको थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है परंतु इसको लेकर घबराने की जरुरत नहीं हैं, छोटी-मोटी समस्याओं को छोड़ कर आपको कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। आपका धन शुभ कार्यों में खर्च होगा ना की बीमारियों पर। वर्ष 2023 के मध्य में परिवार को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं। आपके परिवार में आपके पिता या किसी बड़े सदस्य की सेहत को लेकर आप परेशान रह सकते है। लेकिन ये समस्याएं जल्द ही ठीक ही जाएंगी और बीमारियों पर आप विजय प्राप्त करेंगे किसी भी तरह की ऎसी परेशानी नहीं आएगी जिसके लिए आपको बहुत ज़्यादा सोचना पड़े। छोटे-छोटे प्रयासों से ही आप एक अच्छी  सेहत की तरफ बढ़ते रहेंगे और ग्रहीय विकारों को दूर करने में सक्षम रहेंगे। इस साल आप अपनी शारीरिक तंदरुस्ती के साथ साथ अपनी मानसिक तंदरुस्ती पर भी ध्यान देंगे। कहने का अभिप्राय यह है कि इस वर्ष आप निरोगी काया की ओर बढ़ने की कोशिश करेंगे और उसमे कामयाब भी रहेंगे। आपका तन और मन दोनों ही दमदार रहेगा। आपको सलाह दी जाती है की आप अपने तन को सुखद व मन को प्रसन्न रखने की जबरदस्त तरकीबों को अमल में जरूर लाएं क्योंकि सधे हुए प्रयास तथा संयमित जीवन का पथ किसी भी परिवेश व वातावरण से निपटने के लिए आपको दमदार बनाएगा। अतः इसका ख्याल अवश्य रखें, तो अच्छा रहेगा। कर्क राशि की महिलाओं को अपनी सेहत को नजर अंदाज़ नहीं करना है और अपनी वर्कलाइफ़ में से अपने लिए कुछ समय निकालना है। आपको सुबह-शाम टहलने की आदत डालनी है और पौष्टिक आहार लेना है। ये छोटे छोटे प्रयास आपको एक उत्तम सेहत की और ले जाएंगे और आप हर कार्य में अपना विशेष सहयोग दे पाएंगे। वर्ष 2023 जाते जाते भी आपको उत्तम सेहत का वरदान देकर जाएगा। आपको किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ़ नहीं होगी आपको किसी भी प्रकार की मानसिक चिंता नहीं होगी। सब बहुत शुभ रहेगा। सब कुछ आसान रहेगा। आप हर तरह के रोग विकारों से लड़ने में सक्षम रहेंगे जिससे आप शारीरिक और मानसिक स्तर पर तरोताज़गी महसूस करेंगे। आप इस वर्ष को पूरी तरह से एन्जॉय करेंगे।

 

कर्क करियर राशिफल 2023/Kark Career Rashifal 2023

आइए जानते हैं क्या कहता है कर्क राशि का 2023 वार्षिक करियर राशिफल, करियर के दृष्टिकोण से नव वर्ष 2023 कर्क राशि वालों के लिए सामान्य रूप से शुभ रहेगा। कर्क राशि वालों का ज्ञान विज्ञान और शिक्षा का क्षेत्र मजबूत बना हुआ है। कर्क राशि के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति मिलेगी। यदि आप किसी उच्च शिक्षा संस्थान में प्रवेश पाना चाहते हैं तो आप इसमें इस वर्ष सफलता प्राप्त करेंगे। इस साल एजुकेशन, इंजीनियरिंग, चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े जॉब करने वालों के लिए अनेक अच्छी संभावनाएं आएंगी और आपके करियर को गति मिलेगी/Success in Career। अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोग भी अपनी एजुकेशन के हिसाब से जॉब पाने में सफल होंगे। इस साल आपको नई नौकरी भी मिल सकती है या आपके कार्यस्थल में स्थान परिवर्तन का योग बनता दिख रहा है। इसका मतलब आप बिज़नेस या करियर संबंधित किसी ट्रिप पर जा सकते हैं या आपका ट्रांसफर किसी दूसरे स्थान पर हो सकता है। छात्रों की इस साल पढ़ाई में रूचि बढ़ेगी। आपको नए कार्यों में हाथ डालने का मौका मिलेगा। कई नए प्रोजेक्ट्स चालू होंगे जो आपके सोचने समझने के तरीके को बिल्कुल बदल कर रख देंगे। आपका आइडिया बदल जाएगा और आप जीवन को व्यापक रूप से देखेंगे। आप आत्ममंथन भी करेंगे और यह सोचेंगे कि जीवन में आपने क्या सही किया और क्या गलत। आपको अपने करियर में किसी भी प्रकार का आलस्य नहीं करना हैं। आलस्य की भावना आपकी सफलता की राह में बाधा पैदा कर सकती है। वर्ष की शुरुआत तो अच्छी रहेगी लेकिन आगे चलकर परिस्थितियाँ एकदम विपरीत नजर आ रही है। आपको हर कार्य में अधिक मेहनत करनी होगी तभी आपको सफलता हासिल होगी। आप अपने अस्थिर मन और शारीरिक रोगों के कारण कई अच्छे मौके छोड़ देंगे। व्यवसाय की दृष्टि से यह समय इतना अनुकूल नहीं है आपको निरंतर प्रयास करने पड़ेंगे तभी कुछ कामयाबी हासिल हो पाएगी। इस दौरान आपको अपने कार्यस्थल पर भी चौकस होकर काम करना होगा किसी शत्रु की नजर आप पर रहेगी इस समय की गई छोटी से छोटी गलती के भी बड़े परिणाम आपको भुगतने होंगे। आपकी लापरवाही के कारण आपको अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है इसलिए काम के प्रति सच्ची लगन बनाए रखें। इस समय आपको आर्थिक तंगी से भी गुजरना पड़ सकता है। आपको आय के साधनों में कमी महसूस होगी। आपको धैर्य से काम लेना है और इस समय के गुजर जाने का इंतज़ार करना है। यह समय आपके करियर के लिहाज़ से थोड़ा धीमा रहेगा। आप पर काम का बोझ महसूस हो सकता है। पेशेवर मोर्चे पर आपकी परेशानी और बढ़ेगी। इस अवधि के दौरान आपके कर्मचारी या सहकर्मी आपके खिलाफ षडयंत्र रच सकते हैं। आप खोया हुआ, विचलित और तनावग्रस्त महसूस करेंगे क्योंकि पेशेवर रूप से आपकी योजनाएँ विफल हो जाएंगी। साल के अंत में समय थोड़ा आपके फेवर में दिखाई दे रहा है। आपको अपनी मेहनत का परिणाम जरूर मिलेगा। इस दौरान एक बार फिर आप स्थायी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। स्वयं का कोई नया कार्य प्रारंभ करना चाहते हैं तो वह भी कर सकते हैं। इसमें साझेदारों की मदद से भी काम करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

 

कर्क प्रेम राशिफल 2023/Kark Love Rashifal 2023

आइए जानते है वर्ष 2023 वार्षिक प्रेम राशिफल से कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ़ और कैसा रहेगा आपके सितारों का हाल। नव वर्ष 2023 आपकी लव लाइफ को लेकर कुछ ख़ास परिणाम लेकर नहीं आ रहा। प्यार के मामले में शुरूआती समय बेहद उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। इस वर्ष आप अपने प्रेम संबंधो, अपने रिलेशनशिप को लेकर कन्फ्यूज़ रहेंगे। साल की शुरुआत से ही आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपका अधिकतर समय तर्क-वितर्क में गुजरेगा। पार्टनर के साथ छोटी से छोटी बातों को लेकर बहस या मनमुटाव होगा। आपके बीच अंडरस्टैंडिंग की भी कमी रहेगी। आपकी लव लाइफ में कुछ ऐसे बदलाव हो सकते हैं जो आपने कभी सोचे भी नहीं थे। इसलिए बेहतर यही होगा की आप अपने साथी के लिए समय निकालें और उसके साथ कहीं बाहर घूमने जाएँ। वैवाहिक जीवन में भी आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। पति -पत्नी के बीच आपसी तालमेल की कमी नजर आ रही है, आपका अड़ियल रवैया आपको मुसीबत की ओर ले जाएगा। अपने रिश्ते को थोड़ा वक्त दें और एक दूसरे को समझने की कोशिश करें तभी आपके प्रेम की गाड़ी पटरी पर आएगी। जो लोग सिंगल हैं वो अभी किसी भी रिलेशनशिप को शुरू करने में जल्दबाजी ना दिखाएं क्योंकि समय आपके अनुकूल नहीं हैं और इस समय की गई नई दोस्ती में आपको हो सकता है आगे चलकर धोखा मिले। अगर आप किसी से सच्चा प्यार करते है तो आपको अपनी ईगो को बीच में आने नहीं देना है। अगर आप ईगो को प्यार से ज्यादा तरजीह देंगे तो आपका रिश्ता टूट भी सकता है इसलिए रिश्तों को नाजुक तरीके से संभाले। आपके रिश्ते में इस वर्ष कई ऐसे मोड़ आएँगे जब आपको लगेगा की आप एक तरफ़ा रिलेशनशिप में हैं और ऎसी सोच आपके रिश्ते को बर्बाद भी कर सकती है। वर्ष 2023 के बीच का समय आपके रिश्तों के लिहाज़ से थोड़ा मिले जुले परिणाम देगा। आप अपने रिश्ते को बेहतर बनाने में अपनी तरफ से भरपूर प्रयास करेंगे तो आपके संबंधों में सुधार होने लगेगा। अपनी वैवाहिक ज़िंदगी को बेहतर बनाने के लिए आप घर के किसी बड़े की सलाह भी ले सकते हैं। आपको हर हाल में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस बनाकर चलना होगा। आपके प्यार और एक दूसरे के प्रति समर्पण भाव में कोई कमी नहीं रहेगी। साल के अंत में एक बार फिर परिस्थितियां बिगड़ती नजर आ रही है। अपने क्रोध पर आपको काबू रखना होगा अन्यथा बात बिगड़ सकती है। आपका वैवाहिक जीवन टूटने के कगार पर भी पहुंच सकता है या नौबत कोर्ट कचहरी तक पहुंच सकती है। चाहे आप एक वैवाहिक रिलेशनशिप में हो या किसी के साथ आपकी दोस्ती हो आपके रिश्तों में गहरे मतभेद या तनाव रह सकते हैं। आपको अपने परिवार में अपने माता पिता के साथ अपने रिश्तों में ध्यान देना हैं। आपको रिश्तों के मामलों में बेहद सावधानी से रहना होगा किसी भी तरह की लापरवाही आपको आगे चल कर परेशान कर सकती है। कुल मिलाकर रिश्तों के लिए यह वर्ष मिले जुले परिणाम देगा। थोड़ा सा प्रयास थोड़ी सी कोशिश आपके रिश्ते में एक नयी ताज़गी भर सकती है।

आप Kark Daily Horoscope, Kark Weekly Horoscope, Kark Monthly Horoscope और Kundli Milan पर क्लिक करके इनके बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।