मुख्य पृष्ठ राशिफल कन्या राशिफल 2024

प्रीमियम उत्पाद

कन्या राशि वार्षिक राशिफल 2024

कन्या राशि वार्षिक राशिफल 2024

कन्या राशि वालों को नव-वर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं। कन्या राशि के वार्षिक राशिफल 2024 के अनुसार यह वर्ष आपके लिए संघर्षों और चुनौतियों से भरा रहेगा। आपको हर काम के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी तभी जाकर कुछ हासिल हो पाएगा। वर्ष का शुरुआती समय ही आपके लिए नकारात्मक परिणाम ला सकता है। इस वर्ष केतु आपके प्रथम भाव से गोचर करेगा जिसके चलते आपकी सेहत खराब रह सकती है। आपको सिर से जुड़े गंभीर रोग हो सकते हैं। अचानक पुराने रोग उभर कर सामने आ सकते हैं। इस वर्ष जीवनसाथी की खराब सेहत भी आपकी टेंशन बढ़ा सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने पर भी मनचाहे परिणाम नहीं मिलेंगे। हर प्रयास में आपको सफलता मिले ये जरूरी नहीं इसलिए अपनी कोशिशें जारी रखिए। राहू के सप्तम भाव मे गोचर/Rahu in the Seventh House करने के कारण आपके वैवाहिक जीवन में निराशा के बादल छाएंगे। आप अपनी संतान के भविष्य को लेकर भी चिंतित रह सकते हो। प्रेम संबंधों में खटास आएगी। आपसी कलह क्लेश बढ़ेगा। कुछ रिश्ते टूटेंगे कुछ रिश्ते नए बनेंगे।
Timing of Marriage

वहीं बात करें आर्थिक स्थिति की तो इस वर्ष आपको धन से जुड़ी परेशानियां हो सकती है। आपकी आय के साधनों में कमी होगी। कार्यस्थल में बेवजह वाद-विवाद में न उलझे नहीं तो नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है। बात करें कारोबार जगत से जुड़े लोगों की तो वर्ष की शुरुआत में कोई बड़ा निवेश न करें तो बेहतर रहेगा। यह समय आपके बिजनेस में उथल-पुथल या परेशनियां ला सकता है। आयात-निर्यात से जुड़े लोगों के लिए समय ठीक नहीं चल रहा। आर्थिक पक्ष के लिहाज से स्थिति प्रतिकूल बनी हुई है। किसी भी तरह के निवेश के लिए यह समय अनुकूल में नहीं है। आकस्मिक धन हानि हो सकती है या कोई तगड़ा नुकसान हो सकता है।

 

30 अप्रैल 2024 तक देवगुरु बृहस्पति आपकी कुंडली के अष्टम भाव में/Aathve bhav me Guru विराजमान रहेंगे जिसके चलते आपकी आर्थिक स्थिति डामाडोल रहेगी। मई 2024 से आपके जीवन की परिस्थितियों में धीरे धीरे सुधार होने लगेगा। आपको छोटे छोटे प्रयासों से आपकी सेहत में भी सकारात्मक बदलाव आने लगेंगे। कार्यस्थल पर वर्क प्रेशर अधिक होने की वजह से आपके परिवार के लोगों और दोस्तों के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे। आपको अपने लापरवाह रवैये को बदलना होगा और अपने काम के प्रति गंभीरता अपनानी होगी। इस वर्ष आपको अपने कर्म पर फोकस करना होगा तभी भाग्य का साथ आपको मिल पाएगा। इस वर्ष आपको अपने विरोधियों से सावधान रहन जरूरी होगा क्योंकि वे समय समय पर आपको परेशान करने की कोशिश करते रहेंगे। आपको शांति से काम लेना है और किसी पर भी अधिक भरोसा नहीं करना है। आपको कार्यस्थल पर भी सतर्क रहना होगा। एक छोटी सी गलती भी आपको भारी पड़ सकती है। आपको मुसीबतों में अपने दोस्तों का सहारा मिलेगा। वर्ष के अंत में भाग्य आपके पक्ष में होता दिख रहा है। आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पटरी पर आने लगेगी। आपके परिवार में भी कोई शुभ समाचार मिलने से माहौल अच्छा बना रहेगा। आपको अपने भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपकी वैवाहिक जीवन में भी खुशियों के चार चाँद लगेंगे। आप मिलकर एक सुंदर भविष्य की कल्पना करोगे।

Life Partner Prediction

क्या करें – कन्या राशि वाले आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए हनुमानजी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं।

क्या न करें – भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय न लें।

 

कर्क वार्षिक आर्थिक राशिफल 2024

आइए जानते हैं कन्या राशि के वार्षिक आर्थिक राशिफल 2024 में क्या कह रहे हैं आपकी किस्मत के सितारे। कन्या राशि के वार्षिक आर्थिक राशिफल 2024/Virgo Horoscope 2024 के अनुसार यह वर्ष आपको खूब संघर्ष करवाएगा और उसके बाद ही कुछ परिणाम आपके हाथ आएंगे। इस वर्ष आपको भाग्य की कसौटी पर खरा उतरना होगा और मेहनत करने से नहीं कतराना है। वर्ष 2024 आपके जीवन में अच्छे और बुरे दोनों ही तरह के फल लेकर आएगा। आपके कार्यक्षेत्र में भरी उठा-पटक हो सकती है। आपको अपनी मेहनत का उचित फल नहीं मिलेगा। आपके महत्व को खारिज किया जाएगा लेकिन आपको हिम्मत नहीं हारनी हैं। लगातार प्रयास करने से आपको अच्छी पॉज़िशन हासिल करने में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने सीनियर्स से उलझना महंगा साबित हो सकता है।

 

आर्थिक मामलों के लिए समय थोड़ा नाजुक है। वर्ष के शुरुआत में किसी भी तरह का निवेश न करें। भूल कर भी शेयर बाजार में पैसा न लगाएं। धन की हानि हो सकती है। इस समय किसी को भी पैसा उधार न दें। आपके अनावश्यक खर्चों में बढ़ोतरी होगी। पैसा आएगा तो सही पर टिकेगा नहीं। किसी भी तरह के निवेश से पहले घर के बड़े लोगों की राय अवश्य लें क्योंकि परिस्थितियां आपके विपरीत बनती दिख रही हैं। अचानक कोई खर्चा आ सकता है। आपको अनचाहे खर्चों पर लगाम लगाने के प्रयास करने होंगे। निवेश से नुकसान हो सकता है। धीरे-धीरे वर्ष के मध्य में आकर आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगेगा। आपकी कमाई में बरकत होगी। सही बजट बनाकर चलेंगे तो अच्छा रहेगा। नए रोजगार मिलने की संभावना बनती दिख रही है। अपने पिता के मार्गदर्शन से कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं। आपको आर्थिक फायदा मिलेगा लेकिन आपको इसके लिए अपनी तरफ़ से प्रयास करते रहने होंगे। आपको निवेश के साथ अपना बैकअप प्लान भी बनाकर रखना होगा। जल्दबाजी में लिए गए फैसले आपको किसी मुसीबत में डाल सकते हैं।

Kanya Rashi Horoscope 2024 Youtube

प्रॉपर्टी से संबंधित वाद–विवाद में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आप अपनी मेहनत से किसी भी समस्या से घबराने के बजाय उसका हाल ढूंढ लेंगे। आपको हर कार्य में बहुत अधिक सोच विचार करने की जरूरत रहेगी। अगर लोन लेने की स्थिति बनती भी है तो एक हद तक ही लोन लें। कोशिश करें की लोन से बचें। बिजनेस में किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। यदि पार्टनरशिप में बिजनेस/Business in Partnership करना चाहते हैं तो बड़ा निवेश न करें। इसमें आपको घाटा हो सकता है। ये समय किसी भी तरह के आर्थिक रिस्क के लिए उपयुक्त नहीं हैं। आप अपनी नौकरी में फोकस बनाए रखें। इस वर्ष बोलने की बजाय अपने कार्यों को करने पर ज्यादा ध्यान दें। वर्ष 2024 के अंतिम महीने आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपको नई नौकरी मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव आने लगेंगे। आपको अपने परिवार का सहयोग मिलेगा जिससे आप धन और आर्थिक समृद्धि प्राप्त करते हुए जीवन में आ रही हर प्रकार की आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पा सकोगे। आपको अपने संपर्कों से लाभ मिलेगा। धीरे धीरे ही सही लेकिन हालात आपके पक्ष में आते दिखेंगे।

 

कर्क स्वास्थ्य राशिफल 2024

कन्या राशि के वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल 2024 के अनुसार यह साल सेहत के दृष्टिकोण कुछ ढीला रहने वाला है। आपको अपनी सेहत के प्रति बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। वर्ष के शुरुआती महीनों में आपकी सेहत सामान्य रहेगी। कोई बड़ी समस्या आपको नहीं होगी। महिलाओं का अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। आप अपनी फिटनेस पर ध्यान दे सकती हैं। कन्या राशि के स्वास्थ्य वार्षिक राशिफल/Virgo Yearly Horoscope के अनुसार आपको छोटी से छोटी बीमारी को भी नजरंदाज नहीं करना है। कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या उभर कर सामने आ सकती है। आपको लापरवाही नहीं बरतनी है अन्यथा आपक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और जिसके चलते आपको गुस्सा, तनाव आदि भी झेलना पड़ सकता है। फास्ट फूड, ज्यादा ऑइली खाना खाने से बचें साथ ही समय-समय पर स्वास्थ्य संबंधी चेक-अप करवाते रहें। बुजुर्गों को इस वर्ष घुटनों से संबंधित समस्याएं या पाचन तंत्र से संबंधित समस्याएं रह सकती है जो धीरे धीरे खुद ही ठीक होंगी। आपको इस वर्ष अपने काम को लेकर कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं जिसके चलते आपको अत्यधिक थकान रहेगी और आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है।

 

यह वर्ष आपके लिए भाग दौड़ भरा रहेगा। आपको काम के साथ साथ अपने निजी रिश्तों पर भी ध्यान देना होगा। अगर आपके पारिवारिक रिश्ते ही ठीक नहीं रहेंगे तो इनका सीधा असर आपकी सेहत पर भी देखने को मिल सकता है। आपको मानसिक तनाव हो सकता है या आपका बीपी हाई रह सकता है। इसलिए आपको अपने दिमाग पर अत्यधिक लोड नहीं देना है और खुद को टेंशन फ्री रखना है। टेंशन करने से आपकी सेहत पर इसका नेगेटिव असर देखने को मिलेगा। वर्ष 2024 का मध्य भाग आपकी सेहत के प्रति अच्छा रहेगा। आपके घर परिवार में शुभ कार्यों की शुरुआत हो सकती है। आध्यात्मिक चीजों में आपकी रुचि बढ़ेगी, आप किसी धार्मिक यात्रा में भी जा सकते हैं जो आपके जीवन में एक आध्यात्मिक बदलाव लाने में सफल रहेगी। स्वस्थ आहार का पालन करने से साल के अंत तक बिना किसी लम्बी बीमारी के एक खुशहाल जीवन जीने में आप सफल होंगे। मानसिक रूप से खुद को मुक्त पाएंगे। अच्छा होगा की सुबह टहलने के साथ-साथ अपने परिवार में हंसी ख़ुशी का माहौल बनाए रखें, अपने परिवार के साथ ज़्यादा से ज़्यादा समय बिताने से आपको किसी भी तरह के तनाव से मुक्ति मिलेगी और आपके जीवन में खुशहाली बढ़ेगी। रोजाना सूर्य को जल देने से और गायत्री मंत्र का जाप करने से आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।

 

कर्क 2024 वार्षिक करियर राशिफल

बात करते हैं कन्या राशि के वार्षिक करियर राशिफल 2024 की तो कन्या राशि वालों के लिए नव वर्ष 2024 नौकरी, शिक्षा और व्यवसाय के क्षेत्र में मिश्रित परिणाम लाएगा। यह वर्ष आपके लिए बेहद ही शुभ रहेगा। वर्ष 2024 की शुरुआत ही आपके लिए कुछ खास फायदेमंद नहीं रहेगी। आपको करियर में बहुत संघर्ष करना पड़ेगा। नौकरी के क्षेत्र में निराशा हाथ लगेगी/Job astrology prediction कार्यस्थल पर तनाव बड़ सकता है। आपकी अपने सहकर्मियों के साथ कुछ अनबन हो सकती है। आपको इस वर्ष ऑफिस पॉलिटिक्स का शिकार होना पड़ सकता है। यदि नौकरी में किसी तरह का बदलाव करना चाहते हो तो आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा। ये वक्त किसी भी बदलाव के लिए अच्छा नहीं रहेगा। यदि नौकरी बदलना ही चाहते हैं तो जब तक दूसरी जगह से आपको अच्छा अवसर नहीं मिल जाता तब तक पहली नौकरी न छोड़े। समय आपके विपरीत है कहीं ऐसा न हो की आपको नौकरी से हाथ धो घर में खाली बैठना पड़े। आपको सही समय का इंतजार करना होगा और धैर्य बनाए रखना होगा।

 

आपको इस समय आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आप थके नहीं और न ही हार मानें। आपको काम से ब्रेक लेने की जरूरत नहीं है। वक्त किसी के लिए नहीं रुकता। आज अच्छा है तो कल बुरा। आपका भी अच्छा समय जल्द ही आएगा। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय कुछ खास अच्छा नहीं हैं। इस समय किसी भी तरह की बिजनेस डील से आपको बचना चाहिए। आपको आर्थिक घाटा होने की संभावना बनती दिख रही है। बिजनेस पार्टनरशिप से आपको आकस्मिक नुकसान हो सकता है। पैसों के लेन-देन को लेकर किसी पर भी अधिक भरोसा न करें तो बेहतर होगा।

 

वर्ष 2024 के मध्य भाग में आपको थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। आपके द्वारा की गई कोशिशें कामयाब हो सकती है। आपको कार्यस्थल पर अपनी टीम का साथ मिलेगा और आपका काम आपके बॉस की नजर में आएगा। आपको अपने सीनियर्स का मार्गदर्शन मिलेगा। छात्रों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। आपका पढ़ाई में मन लगेगा। इस साल आपको कड़ी मेहनत करते रहना है और आलस्य को अपने जीवन में हावी नहीं होने देना है। आपको अपनी संगति का भी ध्यान रखना होगा। कुसंगति आपका भविष्य खराब कर सकती है इसलिए अपनी संगत का ध्यान रखें। वर्ष के अंत में आपको नई नौकरी मिलने की संभावना दिख रही है। फार्मेसी, मेडिकल, बैंकिंग, कानून आदि क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए वर्ष के अंत में कई सुनहरे अवसर सामने आ सकते हैं। प्राइवेट कर्मचारियों की आय में अच्छी वृद्धि होगी। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को वेतन में वृद्धि होगी। आपको चिंता नहीं करनी है। बस आपको करियर पर पूरी तरह से काम करने की जरूरत है और आप वो सब कुछ हासिल कर लोगे जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आपके करियर में पॉजिटिव बदलाव आएंगे। आपको बिना ब्रेक के काम करना होगा। यदि किसी नए प्रोजेक्ट में काम करना चाहते हो तो ये अवधि नई शुरुआत के लिए अच्छी रहेगी। कोई बड़ी समस्या आपके रास्ते नहीं आएगी। साल 2024 के अंत तक सब कुछ ठीक हो जाएगा। आप अपने काम से और अपनी आय से संतुष्ट रहोगे। आपकी आमदनी बढ़ेगी।

 

कर्क प्रेम संबंध राशिफल 2024

बात करते हैं कन्या राशि के प्रेम संबंधों से जुड़े वार्षिक प्रेम राशिफल 2024 की और जानते हैं आपके जीवन में प्यार का हाल। हम सभी यह चाहते हैं कि हमारे जीवन में प्यार की रिमझिम बरसात होती रहे। हर किसी के मन में अपनी लव लाइफ़ को लेकर जिज्ञासा बनी रहती है कि यह साल उसकी लव लाइफ़ के लिए क्या कुछ ख़ास लेकर आया है। कन्या राशि वालों के वार्षिक प्रेम राशिफल 2024/Yearly Horoscope 2024 के अनुसार यह वर्ष कई अहम बदलाव लेकर आने वाला है। कन्या राशि के लिए वर्ष 2024 प्रेम रस से भरा रहेगा। आपके रिश्तों में प्यार की मिठास बनी रहेगी। आपके बीच प्यार और आपसी समझ बढ़ेगी। आपको एक दूसरे का साथ अच्छा लगेगा। वर्ष के शुरुआती महीने आपकी लव लाइफ़ में मजबूती और रोमांस की बरसात लाएंगे। आप अपना हर पल अपने पार्टनर के साथ एंजॉय करते हुए गुजारेंगे। शादीशुदा जीवन के लिए यह वर्ष कुछ हद तक अच्छा रहेगा।

 

इस वर्ष आप अपने भविष्य से जुड़े कई अहम फैसले ले सकते हो। ग्रहों की शुभ स्थिति आपके घर परिवार में खुशियों का माहौल लाएगी। जो लोग सिंगल हैं उन्हें किसी नए रिश्ते में बंधने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। शुरू में तो आपको सब अच्छा ही अच्छा लगेगा लेकिन आगे चलकर कुछ दिक्कतें उजागर हो सकती है। जरूरी नहीं की हर चमकती चीज सोना हो इसलिए आपको भी सोने और पीतल में फ़र्क समझना चाहिए। यदि आप अपने दिल के बजाय अपने दिमाग से सोचना शुरू कर दें तो इस वर्ष प्यार में धोखा खाने से बच सकते हैं। वर्ष के मध्य भाग आपके रिश्तों में भूचाल ला सकता है। लव-लाइफ़ के लिए ये समय थोड़ा नाजुक रहने वाला है। ऐसा संभव है की आप किसी लव-ट्रायंगल में फंस सकते हो। आपके फ़्लर्ट करने का नेचर आपके निजी रिश्तों में दूरियां खड़ी कर देगा। आपके समय रहते ही अपने रिश्तों को सुलझा लेना चाहिए नहीं तो आपके रिश्तों में तनाव उत्पन्न हो सकता है। आपका मन उदास रहेगा। आपके ब्रेकअप होने के ज्यादा संकेत नजर आ रहे हैं। आप कोशिश करें की अपने पार्टनर को हर हाल में खुश रखें और रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखे। ईमानदारी, विश्वास और भरोसा ही किसी रिश्ते की मजबूत नींव होती है इसलिए आपको इस कसौटी पर खरा उतरने की कोशिश करनी चाहिए। वैवाहिक जीवन के लिए समय सामान्य रहेगा। आप अपनी संतान के भविष्य को लेकर चिंता में रहोगे। आपका निजी रिश्ता चुनौतियों से भरा साबित हो सकता है। बेवजह गुस्सा और चिड़चिड़ापन आपके रिश्तों में खटास पैदा कर सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी प्रकार की गलटफहमियां हो सकती हैं।

 

वर्ष 2024 के अंतिम महीनों में ये उलझनें कुछ हद तक समाप्त हो सकती हैं। लंबे इंतजार के बाद आपको अपने जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको सुकून मिलेगा। आपका तनाव कुछ हद तक कम हो सकता है। लव बर्ड्स इस वर्ष कहीं घूमने जा सकते हैं। आप अपने रिश्तों को बेहतर बनाने में काम कर सकते हो। आपके रिश्तों में मधुरता आने की प्रबल संभावना है। आपका पार्टनर हर समय आपका साथ देगा। यदि आप अविवाहित हैं तो इस साल आपकी खोज पूरी हो सकती है। कुल मिलाकर रिश्तों के लिए एव वर्ष आपको मिले जुले परिणाम देकर जाएगा।

आप Kanya Daily Horoscope, Kanya Weekly Horoscope, Kanya Masik Rashifal, Kanya Varshik Rashifal 2025 और जानिए अपने विवाह का समय पर क्लिक करके इस बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।