मुख्य पृष्ठ राशिफल मिथुन राशिफल 2022

प्रीमियम उत्पाद

मिथुन राशिफल 2022

मिथुन : मिथुन राशि वालों के लिए साल की शुरुआत थोड़ी धीमी हो सकती है, इसलिए अपने मजबूत पत्ते बाद के लिए बचाकर रखें। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए साल 2022 कई मायनों में पॉजिटिव रिजल्ट वाला साबित हो सकता है। इसके साथ ही बात करें फिनांसियल लाइफ की तो, साल के शुरुआत में आपको कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि परिवार के सपोर्ट से यह समय भी बीत जाएगा। करियर की रफ़्तार साल के शुरुआत में धीमी लेकिन समय के साथ गति से आगे बढ़ सकती है। कुंवारे लोगों को साल के आखिर तक शादी का लड्डू खाने का मौका मिल सकता है। लव लाइफ में इस साल बैलेंस बना रहेगा। 

आर्थिक जीवन : साल की शुरुआत में जेब खाली रह सकती है लेकिन यदि आप सही दिशा में निवेश करें तो जून से जुलाई तक आपकी स्थिति में अविश्वसनीय परिवर्तन देखने को मिल सकता है। पैसों की दिक्कत से बचने के लिए आप अपनी हॉबी को बिजनेस का रूप दे सकते हैं। आर्थिक तंगी से बचने के लिए किसी भी दिशा में निवेश करने से पहले मार्केट की स्थिति की जानकारी जरूर लें। इस साल प्रॉपर्टी री सेल करने पर अच्छा ख़ासा लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही पिता की प्रॉपर्टी में आपको अपना हिस्सा मिल सकता है। 

करियर : प्राइवेट जॉब वालों में खासतौर से सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के सामने साल के शुरुआत में बड़ी चुनौतियाँ होंगी। लेकिन आपके लिए सेल्समेन ऑफ़ दी ईयर बनने का यही एक मौका है। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो साल के अंत में आपको अच्छे मौके मिल सकते हैं। जॉब के सिलसिले में मीडिया कर्मचारियों को विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। अपनी मेहनत और लगन के दम पर इस साल आप अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हो सकते हैं। 

स्वास्थ्य : ब्लड इंफेक्शन और त्वचा संबंधी विकारों से ग्रसित हो सकते हैं। हेल्थ अच्छी तभी रह सकती है जब आपके आस पास सफाई हो। सफाई कितना जरूरी है, इस साल आपको यह सीख मिल सकती है। इसके साथ ही कोरोना महामारी से जुड़े जरूरी सभी आवश्यक मानकों को फॉलो करना भी आवश्यक होगा। गंभीर बीमारियों की चपेट से बचाने के लिए एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना बेहद जरूरी है। बहरहाल इस साल आपको अपनी सेहत पर ख़ासा फोकस करने की जरुरत होगी। 

प्रेम संबंध : प्यार और तक़रार दोनों में बैलेंस बनाकर चलना आपके लिए काफी जरूरी है। लव बर्ड्स का इस साल एक दूसरे के परिवार वालों से मिलना जुलना बढ़ सकता है। जिसे आज तक बेस्ट फ्रेंड मानते आ रहे थे उसके साथ नए किस्म के प्यार भरे रिलेशनशिप की शुरुआत हो सकती है। इसके साथ ही सिंगल लोग अपनी जिंदगी में नए रिश्तों की शुरुआत कर सकते हैं। कुछ लोगों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है और इस अनोखे लड्डू को खाने का अवसर भी मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। 

क्या करें : अपनी मेहनत पर विश्वास रखें। 

क्या न करें : सेहत से संबंधित कोई भी रिस्क न लें। 

आप Daily Horoscope in HindiWeekly Horoscope in hindiFinancial Horoscope 2022 and kundli milan पर क्लिक करके इनके बारे मे भी जानकरी प्राप्त कर सकते हैं।