मुख्य पृष्ठ राशिफल धनु राशिफल 2024

प्रीमियम उत्पाद

धनु राशि वार्षिक राशिफल 2024

धनु राशि वार्षिक राशिफल 2024

धनु राशि वालों को नव-वर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं। धनु वार्षिक राशिफल 2024 के अनुसार यह वर्ष सफलताओं से भरा रहेगा। आपके जीवन में सुख-समृद्धि और धन-लाभ होगा। आपको पूरे साल भाग्य का साथ मिलेगा। आप आत्मविश्वास के साथ अपने अधूरे कार्य पूरे करते जाएंगे। आपके मन की मुरादें पूरी होंगी। विद्यार्थियों के लिए बहुत ही शुभ समय बना हुआ है। इस साल आपकी किस्मत के बंद दरवाजे हमेशा के लिए खुल सकते हैं। आपको अपनी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस साल की शुरुआत से लेकर 30 अप्रैल 2024 तक देवगुरु बृहस्पति आपके पंचम भाव से गोचर करेंगे और उसके बाद मई 2024 से देवगुरु आपकी कुंडली के छठे भाव में एंट्री करेंगे/Chathe bhav me guru देवगुरु अच्छे स्थान में विराजमान हैं तो आपके भाग्य, धन, शिक्षा, ज्ञान, विवाह, संतान, मान–सम्मान में अपार वृद्धि करेंगे। आपके जीवन में आर्थिक उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी व्यापार में धन लाभ के योग बन रहे हैं।/Job or Business Prediction आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आप जो भी निर्णय लेंगे वो सही साबित होंगे। लंबे समय से चल रहे रोगों से आपको राहत मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

Timing of Marriage

वर्ष 2024 आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लाएगा। आपके घर परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आपको पुराने कर्जों से मुक्ति मिलेगी और आपके बैंक बेलेंस में बढ़ोतरी होगी। आपके जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आपकी कुंडली के तीसरे भाव में शनि का गोचर/Tisare bhav me Shani आपके साहस और पराक्रम में गज़ब का इजाफ़ा करेगा। आप अपने जीवन में संघर्षों का सामना करते हुए सफलता हासिल करोगे। पंचम भाव में गुरु का गोचर आपकी आमदनी में इजाफ़ा करेगा। आपकी कई अधूरी ख्वाहिशें इस साल पूरी हो सकती हैं। व्यापारियों की इस साल चांदी ही चांदी रहेगी। आप जिस काम में हाथ डालोगे उसमे सफलता आपको मिलेगी। आपको इस साल भूमि-भवन आदि से अच्छा लाभ कमाने को मिलेगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखा जाए तो यह वर्ष बहुत ही उत्तम सिद्धकारी होगा।


आपको किसी तरह के बड़े रोग नहीं होंगे। आपकी सेहत खिली-खिली रहेगी। आपके जीवन में खुशियों का संचार होगा। राहू के चतुर्थ भाव में गोचर/Chauthe bhav me Rahu करने के कारण इस वर्ष आपके निवास स्थान में बदलाव हो सकता है। आपको प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा। केतु के दशम भाव में गोचर/Dasve bhav me Ketu के कारण आप अपने कार्यक्षेत्र में नई बुलंदियाँ छू सकते हैं। आपका हर क्षेत्र में दबदबा कायम रहेगा। लोग आपकी बातों को सुनेंगे भी और आपके मार्गदर्शन पर चलेंगे भी। यह साल आपके करियर के लिए मील का पत्थर साबित होगा। आप अपने करियर में बदलाव अगर करना चाहते हैं तो यह साल अच्छे परिणाम देगा। आप रिस्क लेकर आगे बढ़ सकते हैं सफलता आपके कदम अवश्य चूमेगी। पंचम भाव में गुरुदेव बृहस्पति के कारण विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय रहेगा। आपको अपने मनचाहे कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है। आप हायर स्टडी के लिए विदेश जा सकते हैं। वर्ष 2024 आपके जीवन के सबसे निर्णायक वर्षों में से एक होगा। आपको मान-सम्मान और यश सब मिलेगा।

Life Partner Prediction

क्या करें – रोजाना गुरु बृहस्पति के बीज मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे आपको स्वास्थ्य कष्ट से मुक्ति मिलेगी।

क्या न करें  -पर्स में कभी पुराने बिल या फालतू के कागज न रखें। ऐसा करने से माँ लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं।

 

धनु वार्षिक आर्थिक राशिफल 2024

धनु राशि के आर्थिक वार्षिक राशिफल 2024 के अनुसार यह वर्ष आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आपको आमदनी के नए साधन मिलेंगे। देवगुरु बृहस्पति के गोचर से आपको धन से जुड़े मामलों में लाभ होगा। धन लाभ के साथ धन व्यय में वृद्धि भी होगी। इस वर्ष आप अच्छा धन कमा सकते हैं। आपको पैतृक संपति/Ancestral property Yoga से भी लाभ मिल सकता है। नौकरी के अलावा भी अन्य दूसरे साधनों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत बनेगी। इस साल आपको अपना अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आपको गुप्त धन भी मिल सकता है। आपको अपने धन को अच्छी योजनाओं पर खर्च करना है तभी आप धन जोड़ने में कामयाब हो पाओगे। वर्ष 2024 की शुरुआत ही व्यापारिक दृष्टि से काफी अच्छी रहने वाली है। आपके व्यापार में काफी उत्साह रहेगा और इसे ठीक से चलाने में देवगुरु आपकी मदद करेंगे।
 

आप अपने बिजनेस का विस्तार करेंगे और बहुत पैसा कमाएंगे। चाहे आप किसी भी फ़ील्ड में हों आपकी आय में स्थिर प्रवाह रहेगा। आपके पास धन की कोई कमी नहीं रहेगी। इस साल आप अपनी खुद की कंपनी भी खोल सकते हैं। आपको अच्छे शानदार अवसर मिलेंगे। आप अकेले कई लोगों को रोजगार का मौका दे सकते हैं। आपको बिजनेस में अपने सहकर्मियों का साथ मिलेगा। तमाम मुसीबतों के बाद भी आप अपने बिजनेस के लिए अलग राह बना ही लोगे। ऑफिस में आपका सबके साथ तालमेल बढ़ेगा। आईटी क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को मनचाहे परिणाम देखने को मिलेंगे। कारोबार के लिए अच्छा समय है। आपको भूमि के क्रय–विक्रय से लाभ होगा। अगर कोई बिजनेस पार्टनरशिप का प्रस्ताव आता है तो उसे स्वीकार कर लेने में ही भलाई है। वर्ष 2024 का मध्य भाग भी धन के मामलों में शुभ परिणाम देगा। महिलाएं यदि अपना खुद का काम शुरू करना चाह रही हैं तो साल 2024 इसकी शुरुआत के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आप लोन लेकर भी इस काम की शुरुआत कर सकती हैं। भाग्य आपके साथ बना हुआ है और यह अवधि आपके हक में हैं।

शेयर मार्किट से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। किसी भी तरह के निवेश के लिए यह साल अच्छा ही है। आपको अधिक सफलता मिलने के बाद भी अपनी मेहनत से पीछे नहीं हटना है। आलस को खुद से दूर रखना है। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से बच कर रहना होगा। आपकी कामयाबी कई लोगों के मन में आपके प्रति ईर्ष्या की भावना पैदा कर सकती है। इसलिए आपको अपनी योजनाओं को किसी से शेयर नहीं करना है। वर्ष 2024 के अंत तक आपको कई आर्थिक लाभ मिलेंगे। आपको सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। आप पर काम का बोझ बढ़ेगा लेकिन आप मेहनत के बलबूते हर मुसीबत से बाहर आ पाओगे। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी इसलिए आपको बजट के अनुसार ही चलना चाहिए। वर्ष 2024 में आपको विदेश व्यापार से लाभ मिलेगा और आपको बिजनेस से जुड़ी कई यात्राएं करनी पड़ेंगी। कुल मिलाकर वर्ष 2024 आर्थिक दृष्टि से बहुत ही फायदेमंद रहेगा। आप हर फ़ील्ड में अच्छा मुनाफा कमाने में कामयाब रहोगे।

 

धनु स्वास्थ्य राशिफल 2024

धनु राशि के वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल 2024 के अनुसार यह साल बहुत ही उत्तम रहने वाला है। धनु राशि वालों को इस वर्ष सेहत से जुड़ी किसी भी बड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस वर्ष आपको पिछली सभी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। आपको अपनी इम्यूनिटी सिस्टम को स्ट्रॉंग बनाने पर काम करना होगा। आपको अपनी जीवनशैली में सुधार लाने की जरूरत है। इस साल एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपको कुछ नियमों का पालन करना होगा। यदि आपको धूम्रपान और शराब पीने की आदत है तो आपको इसे छोड़ने की जरूरत है। एक संतुलित आहार, योग और व्यायाम आपको एक स्वस्थ सेहत की ओर ले जा सकता है। धनु राशि के स्वास्थ्य वार्षिक राशिफल/Sagittarius Yearly Health Horoscope के अनुसार यह वर्ष आपको एक अच्छी सेहत प्रदान करेगा। आप पूरे वर्ष उत्तम सेहत का आनंद लोगे। बस बीच बीच में आपको कुछ शिकायत रह सकती है इसलिए वर्ष 2024 की शुरुआत से ही आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए। आपको इस साल कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। वर्ष 2024 के मध्य में आकर आपको सेहत संबंधित परेशनियां हो सकती हैं।

Dhanu Yearly Horoscope 2024 Youtube

आपको कभी-कभी माइग्रेन या डाइजेशन से जुड़ी समस्या हो सकती है। आपको अपने खान-पान का ध्यान देना होगा। जितना हो सके बाहर के खाने से परहेज करें। जंक-फूड आपके पाचन के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। बुजुर्गों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। आपको हड्डियों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं इसलिए बदलते मौसम में अपनी डाइट का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। ज्यादा देर तक एसी का उपयोग न करें। बच्चों को गेजेट्स में ज्यादा समय बर्बाद नहीं करना चाहिए नहीं तो आँखों की रोशनी पर इसका बुरा असर हो सकता है। आपको थोड़ी-थोड़ी देर में अपनी आँखों को ठंडे पानी से धोना चाहिए। रोजाना सुबह घास पर नंगे पैर चलने से भी आपको आँखों की परेशानियों को दूर करने में मदद मिलेगी। ऑफिस जाने वाले लोगों को शरीर में जकड़न या दर्द की शिकायत रह सकती है। ऐसे में आपको स्ट्रेचिंग और झुकने वाले व्यायाम करने की सलाह दी जाती है।

 

आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में सब अपने सपनों को पूरा करने के पीछे भाग रहे हैं और इस चक्कर में अपनी सेहत को नजरंदाज कर रहे हैं। आपको अपनी सेहत को प्राथमिकता देनी है। हमारा शरीर एक मंदिर है और इसमे हमें अच्छी डाइट शामिल करनी चाहिए। ये नहीं की जो भी मन किया खा लिया। आप अपना एक डाइट प्लान बनाएं और उसके अनुरूप ही खाएं। कई बार देखा गया है की आप लोग स्ट्रेस में है तो भी अधिक खाते है और फिर मोटापे के शिकार होने लगते हैं। आपको अपनी लाइफ़ में स्ट्रेस नहीं लेना है चाहे हालात जैसे भी हो। इस वर्ष आपको अपने माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा और आपकी मानसिक शांति भी बनी रहेगी। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित हो सकते हो। चिंता का नकारात्मक असर आपकी सेहत में देखने को मिल सकता है। आपको अपने आस पास के माहौल को बदलना होगा। अपने दोस्तों में पॉजिटिव लोगों को शामिल करें। वर्ष 2024 सेहत की दृष्टि से धनु राशि वालों के लिए अच्छा ही रहेगा।

 

धनु 2024 वार्षिक करियर राशिफल

धनु राशि के करियर वार्षिक राशिफल 2024 के अनुसार यह वर्ष आपके लिए बहुत ही अच्छे अवसर लेकर आ रहा है। आपको अपने करियर में नए अवसर प्रदान होंगे। यदि आप पिछले कुछ समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस साल आपकी ये तलाश पूरी हो सकती है। एक अच्छी नौकरी आपको मिल सकती है। आप अपनी वर्तमान नौकरी में भी अच्छी इनकम पा सकते हो। आपके बॉस आपके काम से खुश होंगे और आपकी कार्यक्षमता देखकर वो आपको किसी बड़े काम की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों को उन्नति और आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे। शनि का गोचर/Shani Gochar आपके लिए शुभ हो सकता है। आपको मान-सम्मान मिलेगा और आय के साधनों में वृद्धि होगी। आप इस वर्ष हर मौके का फायदा उठाने में सफल रहोगे। लेखन, पठन, एकॉउन्ट, बैंकिंग से जुड़े लोगों को बहुत अधिक फायदा होगा। आपको नए अवसर मिलेंगे और आपको इन अवसरों का फायदा उठाना होगा। इस वर्ष आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। 

 

किसी नए प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए बेहतर समय है। किसी भी तरह के निवेश से आपको तगड़ा लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय उनके पक्ष में रहने वाला है। आपको नए विषयों को जानने का मौका मिलेगा। आपको इस साल अपने मनचाहे संस्थान में दाखिला मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपके आय मे वृद्धि होने की पूरी संभावना है। देवगुरु बृहस्पति आपको शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां प्रदान करेंगे। अपनी करियर ग्रोथ के लिए आप नए कोर्स, नए सॉफ्टवेयर सीख सकते हो। इस साल आप अपनी पर्सनेलिटी को निखारने में कई कदम उठा सकते हो। विदेश भूमि से आपको लाभ मिल सकता है। आपके करियर में शानदार बदलाव देखने को मिलेंगे। आपकी कमाई के नए रास्ते खुलेंगे। वर्ष 2024 की शुरुआत के साथ-साथ वर्ष का मध्य भाग भी आपके लिए सुखद रहेगा।

 

आपको आर्थिक लाभ मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। सितारों की चाल और ग्रहों के हाल आपको इस साल धनवान बनाएंगे बस आपको सही-गलत का ध्यान रखना जरूरी है। आपको अचानक धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं। करियर की दृष्टि से यह एक शानदार साल है। आपके जीवन में धन की झमाझम बरसात होगी। आपको सारे साल ही अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। लंबे समय से चल रही आर्थिक तंगी से आपको छुटकारा मिल सकता है। आप खुद को आर्थिक रूप से मजबूत कर लोगे। धन और खुशी इस साल आपके साथ रहेगी। आप अपने करियर को नई ऊंचाइयां दे सकते हो। वर्ष 2024 का अंतिम हिस्सा भी आपके लिए फायदेमंद ही साबित होगा। यदि आप इस वर्ष कड़ी मेहनत करते है तो आपको अपने भविष्य को बेहतर बनाने से कोई नहीं रोक सकता। आपको अपना ध्यान एकाग्र करने की कोशिश करनी होगी। प्लानिंग के साथ पढ़ाई करेंगे तो आपको सफलता का स्वाद जरूर चखने को मिलेगा। माता-पिता को अपने बच्चों की पढ़ाई पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। वर्ष 2024 में आपको शिक्षा और करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए किस्मत कई सुनहरे मौके देगी। आपको इस साल का अच्छे से लाभ उठाना है।

 

धनु वार्षिक प्रेम संबंध राशिफल 2024

धनु राशि के वार्षिक प्रेम राशिफल 2024/Sagittarius Love Horoscope 2024 के अनुसार जानते हैं कैसा रहेगा आपके प्यार का हाल और कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ़। नव-वर्ष 2024 धनु राशि वालों के जीवन में प्यार की बहार लेकर आ रहा है। आपका जीवन प्रेम और रोमांस से भरपूर रहेगा। देवगुरु बृहस्पति की दृष्टि आपकी राशि पर है जिसके शुभ परिणाम आपकी लाइफ़ में देखने को मिलेंगे। आपकी मैरिड लाइफ़ में प्यार और विश्वास बढ़ता जाएगा। आप एक दूसरे के प्रेम में डूबे हुए नजर आओगे। आपके परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। यदि संतान प्राप्ति के इच्छुक हो तो आपका यह सपना इस साल जरूर पूरा होगा। वहीं बात करें प्यार में पड़े पंछियों की तो आपकी लव लाइफ़ बहुत ही रोमांटिक रहने वाली है। आप दोनों एक साथ जीने मरने के कसमें वादे खाएंगे। इस साल आप अपने प्यार को शादी के बंधन में भी बंध सकते हो।

 

धनु राशि की महिलाओं के लिए बहुत ही अच्छा साल है। वर्ष 2024 में आपके जीवनसाथी आपको कहीं बाहर घुमाने ले जा सकते हैं या इस साल आपको कुछ बड़ा स्पेशल गिफ्ट भी मिल सकता है। इस दौरान आपके और आपके जीवनसाथी के बीच नजदीकियां बनी रहेंगी। वर्ष 2024 के मध्य में आकर आपके रिश्तों में थोड़ा बहुत तनाव हो सकता है। आप किसी और का गुस्सा अपने पार्टनर पर निकाल सकते हो। आपको सलाह है की अपने ऑफिस का तनाव अपने रिश्तों पर न निकालें। अपने जीवन में योग और प्राणायाम के लिए कम से कम 15 मिनट जरूर निकालें। इससे आपको क्रोध और तनाव को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं उनके लिए थोड़ा समय मुश्किलों भरा हो सकता है। कोई गलतफहमी आपके रोमांटिक जीवन में कड़वाहट पैदा कर सकती है। इस साल आपको सबसे ज्यादा इस बात का ध्यान देना होगा की आप दोनों के बीच किसी विवाद में कोई तीसरा व्यक्ति दखल न दें, नहीं तो आप दोनों का यह रिश्ता खराब हो सकता है। 

 

आपको एक दूसरे के बीच में कम्यूनिकेशन गेप नहीं आने देना है। बड़े से बड़े झगड़ों को बातचीत द्वारा हल किया जा सकता है। आप दोनों को एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना चाहिए। अगर आपके मन में कोई शक या गलतफहमी है तो उसे एक दूसरे के साथ साझा कर अपनी परेशानियों का हल पा सकते हैं। बात करें पारिवारिक रिश्तों की तो उनके लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। देवगुरु बृहस्पति की दृष्टि होने के कारण आपके पारिवारिक रिश्तों में खुशियों की बरसात होगी। आपक घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। आपको अपने भाई–बहनों का विशेष सहयोग मिल सकता है। आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। धनु राशि के नव-विवाहित जोड़ों के लिए यह वर्ष बहुत ही अच्छा रहेगा। यदि आप संतान प्राप्ति के लिए सोच रहे हैं तो इस साल आपका यह सपना पूरा हो सकता है। आपक घर खुशियों का आगमन हो सकता है। वर्ष 2024 जाते-जाते भी धनु राशि वालों के जीवन में प्यार और रोमांस का तड़का लगा कर जाएगा और आप इस साल अपनी लव लाइफ़ को मजा लेते नजर आएंगे।

आप Dhanu Daily Horoscope, Dhanu Weekly Horoscope, Dhanu Masik Rashifal, Dhanu Varshik Rashifal 2025 और  भावी जीवन साथी की सामाजिक स्थिति व व्यक्तित्व को जानें पर क्लिक करके इस बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।