Today's Capricorn Love Horoscope|Free Capricorn Love Prediction

मकर दैनिक Love राशिफल (21-03-23 )

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन नोक-झोंक से भरा रहेगा। आज आपकी अपने जीवनसाथी के साथ छोटी छोटी बातों को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको लड़ाई झगड़े से खुद को बचाना होगा अन्यथा आपके रिश्तों में दूरियां आ सकती है। प्रेम संबंधों के लिए भी टकराव देखने को मिल सकता है। बेहतर होगा की आज के दिन को आप शांति से गुजरने दें और किसी भी तरह के वाद विवाद से खुद को दूर रखें।

 

मकर प्रेम राशिफल :

मकर राशि के जातक बहुत हद तक निष्पक्ष होते हैं और दूसरों पर निर्भर रहना उनकी एक बड़ी  कमज़ोरी होती हैं। जब आप इन्हें बेहतर ढंग से समझते हैं, तो उनके विषय में आपका परिदृश्य बिलकुल तब्दील हो जाता है। दरअसल, यह लोग अधिक जोखिम लेना पसंद नहीं करते तथा जांची परखी रणनीति पर ही टिके रहते हैं। हालाँकि, उनके पास एक शानदार प्रेम व्यक्तित्व भी है। लेकिन उन्हें मुखर होने में और लोगों  से अधिक समय लगता है। चूंकि सुरक्षा उनके लिए आवश्यक है, वह समर्पण के साथ अपने वित्तीय सपनों को पूर्ण करने का प्रयास करते हैं। हालांकि, भौतिक सुख किसी भी तरह से उनकी प्राथमिकता नहीं हैं। वह सम्मान की आशा रखते हैं। हालांकि, वह किसी भी क्षण अपने साथी पर हावी होने प्रयास नहीं करते । हालांकि, जब यह लोग प्रतिकूल परिस्थिति में होते हैं, तो वह कठोर और निराशावादी भी हो जाते हैं। ऐसे में , उनका प्रेम शर्तों पर आश्रित हो सकता है।

मकर राशि के लिए प्रेम :

मकर राशि के जातक विचारों का आदान-प्रदान करते हैं जो उन्हें  मानसिक और शारीरिक सुरक्षा प्रदान करते हैं। और, आम धारणा के विपरीत, उनके लिए प्यार बहुत महत्वपूर्ण होता  है। प्रेम एक  बंधन और उत्तरदायी होने का परिचायक है, परन्तु यह जुनून और स्थिरता का विषय नहीं है। उनका कोमल पक्ष एक कठोर बहारी आवरण में छुपा हो सकता है, परन्तु उन्हें हर प्रकार से प्रेम की आवश्यकता होती है। उन्हें मुखर होने में समय लग सकता है, उनका असाधारण आत्मविश्वास बहुत आकर्षक हो सकता है। उनका राशि स्वामी शनि उन्हें लम्बी आयु, संस्कृति, सफलता और उपलब्धि का आशीर्वाद देता है, इसलिए मकर राशि के जातक धनी और सफल लोगों की ओर आकर्षित होते हैं। इनके जीवन में इनका घर अत्याधिक महत्वपूर्ण होता है। जब वह किसी से प्रेम करते हैं, तो उस व्यक्ति को अपने परिवार के रूप में देखते हैं। वह अधिकतर  क्षणिक यौन सम्बन्ध तथा इश्कबाज़ी में विश्वास नहीं रखते हैं।

जब मकर राशि के जातक प्रेम में होते हैं :

मकर राशि के जातक भरोसेमंद और देखभाल करने की प्रवृत्ति वाले होते हैं। वह खोखली भावनाओं पर विश्वास नहीं करते और प्रेम में भी रणनीति एवं भाव-तोल में सतर्क रहते हैं। वह शांत और उदार होने के साथ वह दूसरों के दृष्टिकोण को जानने का प्रयास करते हैं, हालांकि समय-समय पर लोग उन्हें  उन्हें स्वार्थी मान सकते है। हालाँकि, वह अपनी आंतरिक इच्छाओं को प्रकट करने में बहुत स्पष्ट नहीं होते । मन की गहराई से, वह भावुक, एक आदर्श साथी के लिए तैयार होते हैं। सतह पर, उनमें से ज्यादातर लोग रूढ़िवादी हो सकते हैं। हालाँकि, जब वह  खुलते हैं, तो अपने साथी के साथ हास-परिहास करने से नहीं चूकते , भले ही वह थोड़ा व्यंग्यात्मक ही क्यों ना हो। हालाँकि, उनकी समय पूर्णता, और उच्च मानक उनके सहयोगियों को भी परेशान कर सकते है।