Today's Taurus Health Horoscope | Daily Taurus Health Prediction
वृषभ दैनिक Health राशिफल (22-09-23 )
आपमें अपना और अपने शरीर का ख्याल रखने की स्वाभाविक प्रवृत्ति है। अपनी जीवनशैली में स्वस्थ आहार को शामिल करने पर विचार करें और आप कुछ ही समय में बेहतर महसूस करेंगे। अपने दिन की शुरुआत एक पौष्टिक आहार से करें। आप अपने शरीर को उत्तम आकार में रखने में मदद के लिए अपनी दिनचर्या में कुछ व्यायाम जोड़ने के बारे में सोचना चाह सकते हैं। उचित आहार और नियमित व्यायाम दिनचर्या के साथ, आप बहुत अच्छा महसूस करेंगे और जीवन में आने वाली हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे।
वृषभ राशि स्वास्थ्य
वृषभ लग्न को एक मजबूत लग्न भी माना गया है क्योंकि इसका चिन्ह बैल है अत: इनका बाहुबल अच्छा होता है, इसके अतिरिक्त इनके व्यक्तित्व की आभा भी बहुत प्रभावित करने वाली होती है। वृषभ राशि वालों को मजबूत शरीर के साथ ही अच्छा स्वास्थ्य भी मिलता है। वृषभ राशि का जातक यदि अपना ध्यान उचित रुप से रखते है तो ये उनके लिए उत्तम होता है क्योंकि इसके प्रभाव से वह रोगों से खुद को बहुत हद तक मुक्त रखने में सफल भी हो सकते हैं । वृषभ राशि के जातकों पर भी रोगों के प्रभाव में कुछ सामान्य होते है तो कुछ गंभीर भी हो सकते है। यह लोग तंत्रिका-तंत्र से संबंधित रोगों से परेशान रह सकते हैं।बाइल के अलावा गुर्दों अथवा मूत्राशय एवं गुप्तांग से संबंधित रोग भी हो सकते हैं।
वृषभ राशि के जातकों का स्वास्थ्य साधारण तौर पर अनुकूल रहता है। यह लोग बलिष्ठ शरिर के स्वामी भी होते हैं। वृषभ राशि काल पुरुष की कुंडली में दूसरे स्थान पर आती है, इस राशि के जातकों के लिए कंधे और गला जल्द प्रभावित होने वाले हैं। शारीरिक रुप से वृषभ राशि के जातक आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। इनका चेहरा मोहरा प्रभावित करने वाला होता है। इनकी प्रभावशाली शैली के चलते लोग इनसे प्रभावित हुए बिना नही रह पाते हैं। बोलचाल में भी यह लोग कुशल हो सकते हैं यह लोग अपनी वाणी से दूसरों पर छाप भी छोड़ सकते हैं। वृषभ राशि वाले यदि अच्छे खान पान को अपनाएं तो एक स्वस्थ शरीर प्राप्त कर सकते हैं। यदि इनका शरीर से पतला या कमजोर हो तो इन्हें इसको हष्ट-पुष्ट बनाने की कोशिश करनी चाहिए।
यह लोग स्वादिष्ट भोजन के शौकीन होते हैं और इसी कारण कई बार व्यस्नों में भी घिर सकते हैं इसलिए इन्हें व्यर्थ की चीजों को अपनी कमजोरी बनाने से बचना चाहिए। यदि यह ऎसा नहीं कर पाएंगे तो इनको किसी व्यसन की लत लग सकती है। इस राशि का स्वामी शुक्र है, इसके प्रभाव से जातकों को यौन संबंधी रोग हो सकते है। इस राशि के अन्तर्गत मेरुदंड, हृदय का कुछ भाग आता है, दांत से संबंधित रोग और पेट की समस्याएं इनको प्रभावित कर सकती हैं। इस राशि के लोगों पर मधुमेह का प्रभाव भी देखा जा सकता है। स्त्रियों को मासिक धर्म एवं संक्रमण से जुड़े रोग हो सकते हैं। इन जातकों में कफ का अधिक प्रभाव भी देखने को मिल सकता है। दमा , पीलिया और सांस से जुड़ी व्याधियां भी इन लोगों पर असर डाल सकती हैं। इसके अलावा वृषभ राशि के जातकों को गले से संबंधित रोग भी परेशान कर सकते हैं और मौसम में होने वाले बदलावों का असर इन पर देखने को मिलता है। अपनी साफ सफाई को लेकर यह लोग जितने सजग रहेंगे उतना इनके लिए बेहतर होता है।