Today's Aquarius Health Horoscope| Aquarius daily Health Horoscope

en hi mr

कुंभ राशि स्वास्थ्य

कुंभ राशि का स्वास्थ्य मजबूत रहता है, यह लोग मजबूत एवं परिश्रमी भी होते हैं। दिखने में कुम्भ राशि वाले सुंदर एवं आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं। किसी न किसी रुप में यह लोग दूसरों पर अपना प्रभाव छोड़ने में भी सक्षम होते हैं। कुंभ राशि काल पुरुष कुंडली में एकादश भाव की राशि होती है और इस कारण यह छठे भाव से छठा होती है जिसका अर्थ होता है की आरोग्य प्राप्ति में यह सहायक होती है। इसी के साथ कुंभ राशि के लोगों को टांगों से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं, इसके साथ ही कान से संबंधित अन्य रोगों का प्रभाव कुंभ पर रह सकता है। लेकिन यह अधिक जटिल रोगों से बचाव भी कर पाते हैं। कुंभ राशि वालों के हाथ पैरों की बनावट सुंदर होती है , इसके साथ ही यह  व  संवेदनशील व्यक्तित्व के होते हैं। इनके शरीर पर कोई तिल या चिन्ह हो सकता है। शनि के प्रभाव से इनका चेहरा गोलाकार हो सकता है। यदि इन लोगों का रंग अधिक साफ न हो तो नैन नक्श आकर्षक होते हैं। हाथों की उंगलियां मजबूत और रचनात्मक कार्य करने में कुशल हो सकती हैं। पीठ एवं कमर का हिस्सा कुछ स्थूल हो सकता है। मुंह एवं बाजू पर कोई मस्सा या निशान भी हो  सकता है। इनके पैर अधिक प्रभावित होते हैं और इस कारण इनमें दर्द या फिर मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या रह सकती है। इनके घुटने एवं पिंडलियों में कमजोरी हो सकती है। एड़ियों में दरार एवं दर्द रह सकता है।  अगर छोटे-छोटे रोग इन्हें परेशान न करते हों तो कुंभ राशि के लोग अच्छे स्वास्थ्य का लाभ पा सकते हैं । इनका शरीर मजबूत रहता है और यह लोग मेहनत करने से भी नहीं हिचकिचाते हैं। अपने सामर्थ्य से अधिक परिश्रम करने का गुण इन लोगों में होता है। यह अपने जीवन में बहुत अधिक बीमार नहीं पड़ते । इन्हें गैस, कब्ज, पेट दर्द  आदि की समस्या अधिक परेशान कर सकती है।

कुंभ राशि के लोग बहुत जल्द बीमार नहीं पड़ते हैं, इनकी  रोग प्रतिरोधक  क्षमता बेहतर रहती है। ज्वर आदि  की पीड़ा से यह अधिक नही रहते हैं , क्योंकि  यह जल्द ही स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर लेते हैं। बुखार होने पर भी इनमें स्फूर्ति हो सकती हैं और  सामान्य काम करते रह सकते हैं । यह लोग बहुत जल्द बिस्तर नहीं पकड़ना पसंद करते हैं। अपनी सोच द्वारा ही यह अपनी व्याधियों पर भी नियंत्रण पाने में सफल हो सकते हैं। अगर यह सोचते हैं कि इन्हें स्वास्थ्य लाभ जल्द मिलेगा तो यह लोग तुरंत लाभ भी पा सकते हैं । इनमें बहुत अधिक गहराई होती है और कई बार नकारात्मक होने पर यह थकान और निराशा से भी प्रभावित हो जाते हैं।  कुंभ राशि, शनि के प्रभाव वाली राशि है इस कारण वायु विकार के कारण इनके तंत्रिका तंत्र पर जल्द असर पड़ सकता है।  यह लोग शरीर से बलिष्ठ होते हैं पर पैरों की तकलीफ के कारण परेशान हो सकते हैं। इनके शरीर में कई बार खून की कमी भी हो सकती है । मानसिक रुप से बहुत अधिक तनाव इनके लिए अनुकूल नहीं होता है। त्वचा संबंधित रोग एवं स्नायु तंत्र का प्रभावित होना, बालों का झड़ना, पक्षाघात जैसी समस्याएं इन्हें प्रभावित कर सकती हैं।