Today's Gemini Finance Horoscope | Daily Gemini Finance Prediction

मिथुन दैनिक Finance राशिफल (29-09-23 )

मिथुन राशि वालों के लिएआज का दिन आर्थिक रुप से बहुत ही लकी रहेगा। कारोबार में आपको तगड़ा लाभ मिलेगा। आप जो भी धन कमाएंगे उसे सही जगह निवेश भी करेंगे और यह निवेश आपको फायदा भी पहुंचाएगा। बिजनेस निवेश आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। आपको अपने दोस्तों और अपने संपर्कों से धन कमाने के नए साधन मिलेंगे।

 

मिथुन राशि आर्थिक स्थिति 

मिथुन राशि के जातकों की पैसा कमामने की क्षमता बहुत अच्छी होती है। अपने काम में यह  किसी न किसी रूप में सफलता प्राप्त करते हैं और साथ ही अपने लिए आय के अतिरिक्त साधनों को जुटाने में भी पोपोर्ण रूप से सक्षम होते हैं । धनार्जन में कुशल होने के कारण ये लोग अपना जीवन निर्वाह अच्छे से कर पाते हैं। मिथुन राशि वालों को सुंदर और महंगी वस्तुओं का शौक होता है।  अच्छे रहन सहन के लिए यह लोग अथक परिश्रम करने से भी नहीं हिचकिचाते। शारीरिक मेहनत से अधिक यह अपनी बुद्धि  का उपयोग करते हैं अथवा अपनी वाणी द्वारा काम निकलवाने का गुण इन्हें अच्छे लाभ दिला सकता है। 

अपनी योग्यता और प्रतिभा के द्वारा ही मिथुन राशि के जातक शेयर बाज़ार के कामों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले होते हैं । अपनी समझ और चुस्ती के चलते यह लोग ब्रोकर या सलाहकार-मध्यस्थ के तौर पर लाभ प्राप्त करने में सक्षम होते हैं। मिथुन राशि वाले पैसों को बचत करने और व्यय करने दोनों में कुशल होते है। मिथुन जातक हर चीज पर गहन सोच-विचार के बाद ही आगे बढ़ने में विश्वास रखते हैं, यह  लोग अपनी पसंद की वस्तुओं की खरीदारी पर धन व्यय करने से नहीं हिचकते हैं। जो वस्तु भाती है उसके लिए मुहमांगे दाम दे सकते हैं, लेकिन यह  लोग मोल-भाव करना भी जानते हैं ऐसे में बचत करना भी इन्हें अच्छे से आता है। 

वित्त के मामले में यह लोग एक अच्छे सलाहकार साबित होते हैं और धन का निवेश इनके लिए अनुकूल रह सकता है इसकी। वैसे अपनों के प्रति सदैव सहायक रहते हैं इसलिए यह धन अपनों पर भी खूब खर्च होता है। अपने परिवार या प्रेमी के लिए अच्छी वस्तुओं की खरीदारी करने की इच्छा इनमें सदैव ही रहती है और इस कारण कुछ न कुछ खर्चा इनका लगा रहता है। इसके अतिरिक्त, पैसों के मामले में इनके दृष्टिकोण को देख , कुछ लोग इन्हें कंजूस भी भी कह सकते हैं लेकिन वास्तव में मिथुन राशि वाले किसी भी मामले में पैसों को बचाने के लिए कंजूसी नहीं करते हैं। 

धन के सही स्थान पर उपयोग को अधिक महत्व देना इनको पसंद होता है, लेकिन इसके साथ ही स्वयं एवं अपने रहन-सहन को बेहतर बनाने की इनकी इच्छा भी प्रबल  होती है। यह लोग खान पान के शौकीन भी होते हैं और जीवन को अच्छे ढंग से जीना चाहते हैं। घूमना फिरना भी इन्हें बहुत पसंद आता है। अलग-अलग स्थानों पर जाना, मूवी देखना, पार्टी करना, दोस्तों के साथ मौज मस्ती करना, इन सभी पर यह अधिक धन व्यय कर सकते हैं । इसलिए इन्हें इस मोर्चे पर सोच विचार कर ही खर्च करना चाहिए, जिसके चलते बचत बनी रहे।