मुख्य पृष्ठ राशिफल कर्क राशिफल 2022

प्रीमियम उत्पाद

कर्क राशिफल 2022

कर्क: कर्क राशि वालों के लिए साल 2022 बहुत सारे सरप्राइज से भरपूर रहने वाला है। हालांकि ये अच्छे और बुरे दोनों हो सकते हैं, आपके लिए ध्यान देने वाली बात पूरे साल के दौरान यह होगी कि खुद को बेकार के मुद्दों में पड़ने से बचाए। अचानक ही जिंदगी में कुछ ऐसे बदलाव आ सकते हैं जिससे अच्छे और बुरे दोनों परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति को बैलेंस्ड रखने के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। करियर की दिशा में अच्छे परिणाम हासिल हो सकते हैं, राजनीति में प्रवेश करने का मौका मिल सकता है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में एक सम्मानीय रिश्ता स्थापित हो सकता है। सेहत में सुधार के लिए खानपान में बदलाव लाना पड़ सकता है। 

आर्थिक जीवन : साल की शुरुआत में आपको अपने बजट का विशेष ध्यान रखना होगा। बजट से बाहर जाना आपकी आर्थिक मुसीबतों का कारण बन सकता है। मार्च से मई के बीच में खर्चे बढ़ सकते हैं, इस समय आमदनी और खर्चों के बीच आपको खासतौर से बैलेंस बनाकर चलना होगा। पैसों की बचत करने और अनायास खर्चों से बचने के लिए निवेश करना आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। बिजनेस से जुड़े लोगों को काफी संभल कर चलना होगा वर्ना नुकसान हो सकता है। उन्हें खासतौर से उधार देने से बचना होगा। 

करियर : करियर की दिशा में बड़े परिवर्तन देखने को मिल सकता है, समझदारी से आगे बढ़ने पर ही फायदा होगा। प्राइवेट जॉब वालों को प्रमोशन पाने का मौका मिल सकता है, बशर्ते की आप अपनी बातों को सही ढंग से सामने रखें। किसी तरह का संकोच आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। इसके साथ ही राजनीति में रुचि लेने वालों को इस क्षेत्र में जाने का सुनहरा अवसर मिल सकता है। किसी बड़े राजनेता का सहयोग आपको मिल सकता है। स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर पूरी तरह से फोकस कर सकेंगे। 

स्वास्थ्य : जान है तो जहान है, इंसान को जिंदा रहने के लिए खाना चाहिए न की खाने के लिए जिंदा रहना चाहिए। इस बात को अगर आप समझ गए तो, आपकी सेहत में सौ प्रतिशत सुधार देखने को मिल सकता है। बुरी आदतों को इस साल टाटा करें और नई आदतों को खुद में शुमार करें। अनहेल्दी चीजों की जगह पर हेल्दी चीजों से दोस्ती करें, हर चीज में टेस्ट ढूंढना और टेस्ट कहाँ है कहना बंद करें। छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रख आप बड़ी बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं। 

प्रेम संबंध : प्यार की गाड़ी अपने कथित स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही किसी कारण से थम सकती है। हर रिश्ते की बुनियाद विश्वास और सम्मान पर टिका होता है, यदि आप समाने वाले से उचित सम्मान की आशा रखते हैं तो बदले में आपको भी उन्हें उचित सम्मान देना होगा। यह साल अपने प्रेमी को उनके हिस्से का सम्मान देने का है। यदि आप वाकई रिश्ते को दिल से निभाना चाहते हैं तो, थोड़े प्रयास जरूर करें। शादी शुदा जोड़े इस साल अपनी मैरिड लाइफ में आ रहे उतार चढ़ाव को दूर करने पर फोकस कर सकते हैं। 

क्या करें : व्यर्थ के खर्चों से बचें। 

क्या न करें : किसी भी मामले में लापरवाही न बरतें।

आप Daily Horoscope in HindiWeekly Horoscope in hindiFinancial Horoscope 2022 and kundli milan पर क्लिक करके इनके बारे मे भी जानकरी प्राप्त कर सकते हैं।