मुख्य पृष्ठ राशिफल वृश्चिक राशिफल 2021

प्रीमियम उत्पाद

वृश्चिक राशिफल 2021

वृश्चिक राशिफल २०२१/Scorpio horoscope 2021 वर्ष आपको मिश्रित परिणाम दे सकता है। विदेश जाने की संभावना हो सकती है, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने का अनुमान होने के कारण, स्वास्थ्य का अतिरिक्त ध्यान रखना पड सकता है। वृश्चिक २०२१ ज्योतिष भविष्यवाणी/Scorpio 2021 astrology prediction के अनुसार, करियर की दृष्टि से, यह साल चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। इस वर्ष राहु की स्थिति उतार-चढ़ावों वाली परिस्थितियां बना सकती है। कुछ नया शुरू करने वाले या बड़े निवेश की सोच रहे व्यक्ति, हानि से बचने के लिए अत्यधिक सावधानी बरतें। 

आप ऊपर दिए गए लिंक पर स्थित मुफ्त केलकुलेटर पर २०२१ में अपनी संपत्ति की संभावनाओं, प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के बारे में अनुमानों को जान सकते हैं। 

वृश्चिक 2021 : वृश्चिक राशिफल 2021 भविष्यवाणियां/ Scorpio 2021: Scorpio Horoscope 2021 Predictions

आर्थिक दृष्टि से, वर्ष २०२१ अनुकूल दिखाई दे रहा है। साल की शुरुआत में थोड़ा ज्यादा खर्च होने की संभावना होने के बावजूद, इस वर्ष धन लाभ करने में सफल हो सकते हैं। इस वर्ष परिवार में कुछ पुराने विवादों या गलतफहमियों को सुलझाने में सफलता मिल सकती है। 

प्रतियोगी परीक्षा से जुड़े वृश्चिक राशि वाले छात्रों को, इस वर्ष सफल परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। वृश्चिक राशिफल २०२१/Scorpio horoscope 2021 के अनुसार, व्यावसायिक और शैक्षिक रूप से वर्ष २०२१ बेहतर हो सकता है। आर्थिक जीवन की दृष्टि से, यह वर्ष अनुकूल रह सकता है। शुरू में, कुछ अतिरिक्त खर्च होने की संभावना हो सकती है लेकिन इस साल धन लाभ लेने में भी सफल हो सकते हैं। उच्च शिक्षा के इच्छुक व्यक्तियों के लिए, यह वर्ष अच्छा रह सकता है। 

हालांकि, पारिवारिक जीवन के संदर्भ में, वृश्चिक राशि वालों के लिए थोड़ा अशांति देने वाला साबित हो सकता है। माता-पिता को बीमारी होने की संभावना होने के कारण, उनके स्वास्थ्य के लिए अतिरिक्त सावधानी ली जा सकती है। पिता का स्वास्थ्य अत्यधिक चिंता का कारण हो सकता है। पारिवारिक जीवन के अलावा, जीवन के अन्य पहलुओं में इस वर्ष बेहतर परिणाम देखे जा सकते हैं। प्रेम के संदर्भ में, प्रेम जीवन में उतार-चढ़ावों की भविष्यवाणी के कारण छोटे-छोटे मामलों में बेकार के वाद-विवादों से बचने की कोशिश की जा सकती है। शुक्र के मैत्रीपूर्ण होने के कारण, समय के साथ आपका बंधन और गहरा हो सकता है। 

स्वास्थ्य को सही बनाए रखने के लिए, खान-पान की आदतों के प्रति स्पष्ट रूप से सावधानी रखते हुए संतुलित आहार करना चाहिए। पहले से ही बीमार व्यक्तियों में, अस्वास्थ्यकर खान-पान की आदतें समस्याएं दे सकती हैं। अतः, स्वस्थ और रोग-मुक्त रहने के लिए व्यायाम ही सेहत की एकमात्र कुंजी है।

'मानव जीवन में ज्योतिष की भूमिका' और 'वर्तमान समय में राशिफल की प्रासंगिकता' विषयों पर हमारे नवीनतम साक्षात्कार आउटलुक इंडिया/ द वीक्स/ हिंदुस्तान टाइम्स के साथ ही नीचे दिए गए हमारे समाचार अनुभाग में भी पढ़ सकते हैं।

करियर संबंधी वृश्चिक राशिफल 2021 भविष्यवाणियां/ Scorpio Career Horoscope 2021 Predictions 

जैसा कि हमने पहले ही बताया है कि करियर के संदर्भ, में वर्ष २०२१ चुनौतियों भरा हो सकता है। इस वर्ष शनि की स्थिति कठिन परिश्रम कराने वाली है। हम जानते ही हैं कि शनि एक धीमी गति से चलने वाला ग्रह है। वृश्चिक २०२१

करियर राशिफल/Scorpio 2021 career horoscope के अनुसार, ऐसी परिस्थितियों में आलस्य और शॉर्टकट्स/shortcuts अच्छे विकल्प नहीं है। 

जनवरी से मध्य फरवरी, मध्य मार्च, मध्य अप्रैल, मध्य जून और मध्य जुलाई चुनौतीपूर्ण माह होने के कारण अत्यधिक अवरोध ला सकते हैं। इस वर्ष, अपने नए विचारों पर अतिरिक्त विचार करना नहीं भूलना चाहिए। नौकरी जाने की भी संभावना हो सकती है।

वृश्चिक करियर राशिफल २०२१ भविष्यवाणी/Scorpio career horoscope 2021 prediction के अनुसार, जनवरी की शुरुआत मध्य परवरी से मध्य मार्च और फिर मई और अगस्त माह अत्यधिक लाभकारी हो सकते हैं। पूर्व वर्षों की तुलना में यह वर्ष, करियर की दृष्टि से यादगार साबित हो सकता है। चंद्र राशि के अनुसार, करियर संबंधी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

वित्त संबंधी वृश्चिक राशिफल 2021 भविष्यवाणियां/ Scorpio Finance Horoscope 2021 Predictions

आर्थिक स्तर पर वृश्चिक २०२१ वित्त राशिफल/Scorpio 2021 finance horoscope के अनुसार, वृश्चिक राशि वालों के लिए वर्ष २०२१ अत्यधिक अनुकूल रह सकता है। हालांकि, साल के शुरू में छोटे खर्चाें की कुछ संभावना हो सकती है, लेकिन आपको अत्यधिक मात्रा में धन के साथ ही महत्वपूर्ण सफलता भी मिल सकती है। मुकदमेबाजी और अदालती मामलों से जुड़े लोग, इस वर्ष के दौरान इन मामलों में जीत हासिल कर सकते हैं। यदि आपका काफी समय से लंबित अदालती मामला है, तो आपके पक्ष में निर्णय आने की अधिक संभावना बनी हुई है। कुछ व्यक्तियों को सरकारी लाभ भी मिल सकता है। अत्यधिक धन प्राप्त करने की इच्छा, आखिरकार इस वर्ष पूरी होने से आप अपने सपनों को प्राप्त कर सकते हैं। 

अप्रैल से सितंबर तक खर्चे बढ़ सकते हैं। धार्मिक कार्यों में अत्यधिक खर्च करने से घरेलू खर्चें भी बढ़ सकते हैं। इन खर्चों से समस्या नहीं होगी क्योंकि कुंडली के अनुसार अप्रैल, जुलाई, अगस्त और दिसंबर के पहले पखवाड़े में अत्यधिक लाभ प्राप्त हो सकता है। अतः, आर्थिक जीवन की दृष्टि से वर्ष २०२१ आशाजनक रह सकता है। वित्त संबंधी समग्र ज्योतिष की अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

शिक्षा संबंधी वृश्चिक राशिफल 2021 भविष्यवाणियां/ Scorpio Education Horoscope 2021 Predictions 

इस वर्ष छात्रों को अपने कार्य में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। केवल अपनी मेहनत और लगन से ही सफलता प्राप्त कर सकते हैं। वृश्चिक शिक्षा राशिफल २०२१/ Scorpio education horoscope 2021 के अनुसार, वर्ष की शुरुआत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे व्यक्तियों के लिए उपयुक्त हो सकती है। आखिरकार, सफलता पाने के लिए जनवरी से अप्रैल और मध्य सितंबर से नवंबर तक का समय श्रेष्ठ हो सकता है। 

विदेश में शिक्षा पाने की इच्छा पूरी होने के लिए, जनवरी अप्रैल जून और सितंबर माह सर्वश्रेष्ठ हो सकते हैं। दृढ़ इच्छाशक्ति और समय पर किए गए प्रयासों से अपनी इच्छा पूरी कर सकते हैं।

परिवार संबंधी वृश्चिक राशिफल 2021 भविष्यवाणियां/ Scorpio Family Horoscope 2021 Predictions

वृश्चिक परिवार राशिफल २०२१/Scorpio family horoscope 2021 के अनुसार, वृश्चिक राशि वालों का पारिवारिक जीवन थोड़ा अशांत रह सकता है। साल के शुरू में, पहले की कुछ गलतफहमियों से जुड़े रह सकते हैं। उस समय माता-पिता, मुख्य रूप से पिता या बड़े भाई-बहनों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। फरवरी में यह समस्याएं अधिक बढ़ सकती हैं। फिर मध्य अप्रैल से अक्टूबर तक चीजों में सुधार होना शुरू हो सकता है। अक्टूबर से नवंबर में, मेहमानों के आने से पारिवारिक जीवन में अप्रत्याशित खुशी के पल आ सकते हैं।

घरेलू पारिवारिक जीवन में, ससुराल पक्ष के प्रति आपका अधिक झुकाव या उनके हस्तक्षेप के कारण पारिवारिक मामलों में कुछ अशांति हो सकती है, लेकिन आप सावधानीपूर्वक इससे निपट सकते हैं। 

त्योहारों के दौरान, पारिवारिक वृश्चिक राशिफल २०२१/Scorpio family horoscope 2021 के अनुसार, परिवार के लिए अच्छा समय हो सकता है। रिश्तेदारों से सुखद आश्चर्य/surprise मिलने की अच्छी संभावना है। हालांकि, इस समय के दौरान छोटे भाई-बहनों और घर की कन्याओं पर अतिरिक्त ध्यान देना चाहिए।

विवाह एवं बाल संबंधी वृश्चिक राशिफल 2021 भविष्यवाणियां/ Scorpio Marriage & Children Horoscope 2021 Predictions

वृश्चिक विवाह राशिफल २०२१/Scorpio marriage horoscope 2021 के अनुसार, इस वर्ष विवाहित जीवन उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। राहु की स्थिति वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थितियां उत्पन्न कर सकती है। जीवनसाथी के साथ फरवरी अंत से मध्य अप्रैल तक गर्माहट भरे वाद-विवाद होने से स्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। अतः, अपने क्रोध पर नियंत्रण रखते हुए इन वाद-विवादों से स्वयं को बचाना चाहिए। 

इस समय गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होने से, वैवाहिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आप मई में अतिरिक्त सावधानी बनाए रख सकते हैं क्योंकि छोटी सी तकरार भी आपके और जीवनसाथी के बीच अधिक महत्वपूर्ण बाधाओं का कारण बन सकती है। अतः, अपने कार्य पर अधिक समय बिताने की जगह, परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश की जा सकती है। हालांकि, जनवरी, मार्च, अप्रैल, जून और अक्टूबर माह आप दोनों के लिए खुशियों वाले हो सकते हैं। इस समय के दौरान, जीवन साथी के साथ प्रेम और बढ़ सकता है। वृश्चिक २०२१ विवाह राशिफल/Scorpio 2021 marriage horoscope के अनुसार, जीवनसाथी और परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत करने से सुखद परिणाम मिल सकते हैं। जीवनसाथी के सहयोग से इस वर्ष सफलता का स्वाद भी चख सकते हैं। मार्च में आपके जीवनसाथी को भी आपसे उसी अनुपात में लाभ मिल सकता है।

बच्चों के संदर्भ में, अप्रैल तक का समय उनके लिए अत्यधिक अनुकूल रहेगा। बच्चे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करके, अपने सपनों को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। सितंबर से नवंबर माह बच्चों के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं। साल के अन्य माह भी सामान्यतः अनुकूल ही बने रहेंगे। 'बाल ज्योतिष' और 'मेरा विवाहित जीवन कैसा होगा' जैसे विषयों की अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

स्वास्थ्य संबंधी वृश्चिक राशिफल 2021 भविष्यवाणियां/ Scorpio Health Horoscope 2021 Predictions

वृश्चिक स्वास्थ्य राशिफल २०२१/Scorpio health horoscope 2021 सेहत के बारे में दर्शाता है कि वर्ष २०२१ वृश्चिक राशि वालों के लिए, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं अधिक हो सकती हैं। अत्यधिक गर्मी और सर्दी के मौसम के दौरान, कुछ छोटी समस्याओं को छोड़कर शारीरिक स्वास्थ्य में कोई महत्वपूर्ण महत्वपूर्ण बदलाव नहीं हो सकता है। 

हालांकि, बुध के वक्री होने से व्यवहार में थकान और आलस्य आ सकता है। वृश्चिक राशि वालों को, कार्यस्थल पर अत्यधिक तनाव और कंप्यूटर, मोबाइल फोन जैसी राहु से संबंधित चीजों पर ज्यादा पढ़ने और समय बिताने से बचना चाहिए। यह अजीब हो सकता है, लेकिन वृश्चिक स्वास्थ्य राशिफल २०२१/Scorpio health horoscope 2021 को देखकर इन प्रतिबंधों की सलाह दी जा रही है। 

इस वर्ष के दौरान, वृश्चिक राशि वालों के लिए ध्यान और प्राणायाम अत्यधिक मददगार हो सकते हैं। तंबाकू से हमेशा दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए। साथ ही, अत्यधिक गर्मी के दौरान ज्यादा दौरों/touring से बचना चाहिए क्योंकि घर से दूर थोड़ा सा मानसिक तनाव भी गंभीर परिणाम दे सकता है। पर्याप्त रूप से सुरक्षित और स्वस्थ रहने के लिए, चिकित्सक की नियमित सलाह अधिक ऊर्जावान बनाए रख सकती है। २०२१ के लिए यह सलाह गंभीर विषय हो सकती है, जिस पर विचार करना चाहिए। ठंडी जगहों की छोटी यात्राएं वरदान साबित हो सकती हैं। जन्मकुंडली/natal chart में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए हैं। 

प्रेम संबंधी वृश्चिक राशिफल 2021 भविष्यवाणियां/ Scorpio Love Horoscope 2021 Predictions

वृश्चिक प्रेम राशिफल २०२१/Scorpio love horoscope 2021 आने वाले वर्ष के अस्थिर होने की भविष्यवाणी करता है। शनि की दृष्टि आपके और आपके प्रेमी के बीच प्रेम को बढ़ा सकती है। अपने संबंधों में संदेह नहीं आने देने के परिणामस्वरुप, विश्वास की डोर आपके संबंधों को और अधिक मजबूती दे सकती है। 

वृश्चिक २०२१ प्रेम राशिफल/Scorpio 2021 love horoscope के अनुसार, मार्च से अप्रैल तक एक-दूसरे के प्रति प्रेम में मजबूती बनी रहेगी। हालांकि, प्रेम संबंधों के लिए अप्रैल से सितंबर अत्यधिक चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। अपने प्रेमी से थोड़े समय दूर रहने की स्थिति में, निरंतर संचार बनाए रखकर संबंधों को उचित दिशा में रखा जा सकता है। 

वृश्चिक राशि वाले कुछ व्यक्ति, साल के शुरू में या सितंबर से नवंबर के बीच अपने प्रेमी के विवाह के सपने को पूरा करने के लिए विवाह कर सकते हैं। यदि आप अपने साथी के साथ कोई नया कार्य/project शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो यह वर्ष आपके लिए समृद्धि और सफलता ला सकता है। प्रेम विवाह ज्योतिष पर अपने प्रेम संबंधों की अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

वृश्चिक राशि के लिए ज्योतिषी उपाय/ Astrology Remedies for Scorpio Zodiac Sign

१) बृहस्पतिवार के दिन व्रत रखकर, गुरु मंत्र का पाठ करना उपयोगी हो सकता है। 

२) चंद्रमा को लाल पुष्प के साथ, मिठाई अर्पित करना पारिवारिक जीवन के लिए अच्छा हो सकता है। 

३) माता-पिता के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की कोशिश की जा सकती है। 

४) काम से या व्यवसायिक दौरों/tours पर जाते समय घर से पूर्व दिशा की ओर जाने से बचना चाहिए। 

५) महत्वपूर्ण चीजों, विशेषकर निवेश योजनाओं को स्वयं तक सीमित रखने की कोशिश करनी चाहिए। 

६) विशेष रुप से जुलाई से सितंबर में जल्दी सोने और जल्दी उठने की आदत डालनी चाहिए।

मेष राशिफल २०२२, वृषभ राशिफल२०२२, मिथुन राशिफल २०२२, कर्क राशिफल२०२२, कन्या राशिफल २०२२, तुला राशिफल २०२२, वृश्चिक राशिफल २०२२, धनु राशिफल २०२२, मकर राशिफल २०२२, कुंभ राशिफल २०२२, मीन राशिफल २०२२ की भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|