मुख्य पृष्ठ राशिफल धनु राशिफल 2021

प्रीमियम उत्पाद

Sagittarius

धनु राशिफल २०२१/Sagittarius horoscope 2021 आने वाले समान अवसरों और चुनौतियों की भविष्यवाणी करता है। फिर भी, २०२१ धनु राशि वालों के लिए अनुकूल वर्ष हो सकता है। करियर और शैक्षिक दोनों में सफलता पाने की प्रबल संभावना बनी हुई है। अतः करियर की दृष्टि से, यह वर्ष बेहतर होने वाला है। धनु २०२१ राशिफल/Sagittarius 2021 horoscope के अनुसार, कार्य में सहकर्मियों का अत्यधिक सहयोग मिलने से उत्साह बना रह सकता है। इन अवसरों का उचित लाभ लेने पर कार्यस्थल पर इच्छित परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। कुंडली/natal chart  में विदेश यात्राओं का योग है। लग्न और कठोर परिश्रम द्वारा खुले दिल से लाभ मिलने से करियर में महत्वपूर्ण उपलब्धियां मिल सकती हैं।

आप ऊपर दिए गए लिंक पर स्थित निःशुल्क केलकुलेटर पर २०२१ में अपनी संपत्ति की संभावनाओं, लव लाइफ, और वैवाहिक जीवन के बारे में भविष्वाणी जान सकते हैं। 

धनु २०२१ : धनु राशिफल २०२१ भविष्यवाणियां/ Sagittarius 2021 : Sagittarius Horoscope 2021 Predictions

आर्थिक दृष्टि से, इस वर्ष अत्यधिक संतुष्टि का अनुभव हो सकता है। धनु २०२१ ज्योतिष भविष्यवाणियों/Sagittarius 2021 astrology predictions के अनुसार, वर्ष भर शनि दूसरे भाव/second house में स्थित रहकर धन और संपत्ति पर कृपा बरसा सकता है। इस वर्ष शनि का गोचर होना आपके लिए लाभकारी साबित  हो सकता है। अतः, शनि के स्थिति बदलने से पहले, जितना संभव हो उतना लाभ उठाया जा सकता है। हालांकि, कुछ खर्चे बढ़ने का संकेत मिलता है लेकिन आप उन को संभालने में सफल रह सकते हैं। जुलाई से सितंबर और अक्टूबर माह का समय काफी अच्छा रहने से आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे, जिनसे आप के धन पर आनुपातिक प्रभाव पड़ सकता है। 

आपकी राशि में राहु के छठे भाव/sixth house में रहने से शैक्षिक रूप से जुड़े व्यक्तियों को, परीक्षा में सफलता मिलने से अत्यधिक प्रसन्नता प्राप्त हो सकती है। विदेश में शिक्षा पाने का सपना पूरा होने का अवसर मिल सकता है। 

स्वास्थ्य की दृष्टि से, वर्ष २०२१ अत्यधिक अनुकूल दिखाई दे रहा है। लेकिन आपकी राशि में केतु के बारहवें भाव/twelfth house में स्थित होने के कारण कुछ छोटी बीमारियों से परेशानी हो सकती है जो जल्दी ही हल हो सकती हैं। रोग-मुक्त रहने के लिए स्वच्छ पानी और हवा गृहण करना आवश्यक है।

' मानव जीवन में ज्योतिष की भूमिका' और 'वर्तमान समय में राशिफल की प्रासंगिकता' विषयों पर हमारे नवीनतम साक्षात्कार आउटलुक इंडिया/ द वीक्स/ हिंदुस्तान टाइम्स के साथ ही नीचे दिए गए हमारे समाचार अनुभाग में भी पढ़ सकते हैं।

करियर संबंधी धनु राशिफल २०२१ भविष्यवाणियां/Sagittarius Career Horoscope 2021 Predictions

धनु २०२१ करियर राशिफल/Sagittarius 2021 career horoscope से संकेत मिलता है कि धनु राशि वाले व्यवसायिक व्यक्तियों को इस वर्ष सफलता प्राप्त हो सकती है। धनु राशिफल २०२१/Sagittarius horoscope 2021 के अनुसार, सहकर्मी आपकी सफलता का मुख्य कारण बन सकते हैं। वे न सिर्फ सपनों को पूरा करने में सहयोग करेंगे, बल्कि करियर की दृष्टि से भी आगे बढ़ने में प्रोत्साहित कर सकते हैं। उनके सहयोग से आप सफलता के शिखर पर पहुंच सकते हैं। जनवरी, मई, जून, अगस्त, सितंबर और दिसंबर का समय अत्यधिक महत्वपूर्ण हो सकता है। आपका कठोर परिश्रम आपकी सफलता का कारण बन सकता है। भविष्य की योजनाओं को करीबियों तक को न बताकर, दिल में रखने की कोशिश करनी चाहिए। 

स्थानांतरण चाहने वाले धनु राशि वालों की इच्छा मई और अगस्त में पूरी हो सकती है। किसी कार्यवश, नवंबर माह में विदेश भी जाना पड़ सकता है। धनु राशि वालों को, मई से जून माह के बीच उनकी नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। आप अपने विरोधियों को कठिन परिश्रम और लगन से कार्य करने के लिए आसानी से प्रोत्साहित कर सकते हैं।

धनु राशि वाले व्यवसायियों को, इस वर्ष अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। व्यावसायिक रूप से कुछ अनुभवी व्यक्तियों से भी मदद मिल सकती है। साझेदारी में कार्य करने वाले व्यक्तियों को, अप्रैल २०२१ के दूसरे पखवाड़े के बाद अत्यधिक सफलता मिल सकती है। चंद्र राशि के अनुसार, करियर संबंधी अधिक जानकारी पाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

वित्त संबंधी धनु राशिफल २०२१ भविष्यवाणियां/ Sagittarius Finance Horoscope 2021 Predictions

धनु वित्त राशिफल २०२१/Sagittarius finance horoscope के अनुसार, आर्थिक दृष्टि से, यह वर्ष धनु राशि वालों को अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। चंद्र राशि के द्वितीय भाव/second house में शनि के साल भर स्थित होने से, वर्ष भर अत्यधिक आनंदमय  स्थितियां बनी रह सकती हैं। 

आपके लिए तेईस जनवरी चमत्कारी साबित हो सकता है। इसके अतिरिक्त, इस वर्ष जुलाई से सितंबर और अक्टूबर बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। इस समय आप आय के पर्याप्त अवसरों के साथ अत्यधिक धन संग्रह कर सकते हैं। 

इस वर्ष परिवार का आर्थिक जीवन भी भरा-पूरा रह सकता है। जन्मकुंडली/natal chart के चौथे भाव/fourth house पर शनि की दृष्टि परिवार में सकारात्मक प्रभाव लाएगी, लेकिन कुंडली के बारहवें भाव/twelfth house में केतु की उपस्थिति से कभी-कभी खर्चे हो सकते हैं। दिसंबर के आसपास दोबारा कुछ खर्चों का सामना करने से धन की बचत में कमी हो सकती है। अतः, चिंता करने के बजाय खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करनी चाहिए। वित्त संबंधी समग्र ज्योतिष की अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

शिक्षा संबंधी धनु राशिफल २०२१ भविष्यवाणियां/Sagittarius Education Horoscope 2021 Predictions

धनु राशि वाले व्यक्तियों के लिए शिक्षा राशिफल २०२१/education horoscope 2021 के अनुसार, वर्ष २०२१ धनु राशि वाले जातकों पर भाग्य मेहरबान रह सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए अपना श्रेष्ठ देने की कोशिश करनी चाहिए क्योंकि जन्मकुंडली/natal chart  के छठे भाव/sixth house में स्थित राहु आपको सफलता दिला सकता है। 

इस राशि के दूसरे भाव/second house में बृहस्पति के साथ शनि के स्थित होने से, परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को निश्चित ही सफलता मिल सकती है। उच्च शिक्षा के लिए जनवरी, अप्रैल और सितंबर माह काफी उपयुक्त साबित हो सकते हैं। धनु राशि वालों की, विदेश में शिक्षा पाने की इच्छा सितंबर और दिसंबर में पूरी हो सकती है। अतः, २०२१ भाग्यशाली रहने के कारण, वर्ष २०२१ में उत्तम परिणामों की उम्मीद कर सकते हैं। 

धनु राशिफल २०२१/Sagittarius horoscope 2021 के अनुसार, फरवरी और मार्च आपके अनुकूल नहीं होने के कारण मित्रों के साथ समय बिताने या सोशल मीडिया या खेलों की जगह पढ़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित किया जा सकता है। इस वर्ष कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं जिससे शिक्षा के प्रति एकाग्रता में कमी हो सकती है। इसलिए स्वास्थ्य का अतिरिक्त ध्यान रखते हुए शिक्षा को अपनी पहली और सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता बनाए रखना चाहिए। 

परिवार संबंधी धनु राशिफल २०२१ भविष्यवाणियां/ Sagittarius Family Horoscope 2021 predictions 

परिवार संबंधी धनु राशिफल २०२१ की भविष्यवाणियों/Sagittarius family 2021 predictions के अनुसार, इस वर्ष स्थिति सुखद बनी रहेगी। चंद्र राशि के द्वितीय भाव/second house में शनि के स्थित होने से, इस वर्ष पारिवारिक संबंधों में सामंजस्य बना रह सकता है। साथ ही, पारिवारिक संबंधों में बुजुर्गों के साथ पुराने कमजोर पड़ चुके झगड़ें सुलझने से परिवार में अधिक शांति बनी रह सकती है। 

धनु २०२१ परिवार राशिफल/Sagittarius 2021 family horoscope के अनुसार, विवाह और जन्मोत्सव जैसे धार्मिक कार्यक्रम हो सकते हैं। त्योहारों के मौसम में धनु राशि वाले, नई संपत्ति और नई वस्तुएं खरीद सकते हैं। पूर्व में अटके विवाह प्रस्तावों का अच्छे भाग्य के साथ अंत हो सकता है। त्योहारों के दिनों में विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। 

इस वर्ष धनु राशि वालों को, अपने वरिष्ठ व्यक्तियों, विशेष रूप से पिता और बड़े भाई-बहनों का अत्यधिक सहयोग प्राप्त हो सकता है। परिवार से दूर रहने वाले व्यक्ति भी उनके करीब आ सकते हैं। व्यावसायिक व्यक्तियों को, पारिवारिक सदस्यों से अप्रत्याशित सहयोग मिल सकता है। एक छोटी सी सावधानी यह हो सकती है कि जून से सितंबर तक पिता और बड़े भाई-बहनों को स्वास्थ्य संबंधी झटके लग सकते हैं। अतः, इनके गंभीर होने से पहले ही शुरुआत से ही सावधानी लेनी चाहिए। 

विवाह एवं बाल संबंधी धनु राशिफल २०२१ भविष्यवाणियां/ Sagittarius Marriage & Children Horoscope 2021 Predictions

धनु विवाह राशिफल २०२१/Sagittarius marriage horoscope 2021 के अनुसार, वैवाहिक जीवन के लिए यह वर्ष सुखद रह सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी कुछ छोटी बीमारियों के अलावा, वर्ष की शुरुआत अच्छी हो सकती है। अतः, आपको उनके स्वास्थ्य की अतिरिक्त देखभाल करनी चाहिए। २०२१ के प्रथम माह में जीवनसाथी के साथ यात्रा की योजना बनाने से, प्रेम में दोबारा ताजगी आ सकती है।

धनु राशिफल २०२१/Sagittarius horoscope 2021 के अनुसार, जीवनसाथी के साथ यात्रा की दृष्टि से मार्च माह अनुकूल हो सकता है। ये यात्राएं, आपके संबंधों की मजबूती के लिए प्रभावकारी साबित हो सकती हैं। 

विवाहित जीवन में अप्रैल से गंभीर उतार-चढ़ावों के शुरू होने के कारण अप्रैल और मई के महीने थोड़े परेशानी वाले हो सकते हैं। साथ ही, आपकी राशि के सातवें भाव/seventh house में मंगल की स्थिति जीवनसाथी को थोड़ा अधिक आक्रामक बना सकती है। इस वर्ष चीजों के अधिक खराब होने की संभावना से अपने साथी का विशेष ध्यान रखना पड़ सकता है। 

साथ ही, कृपया बच्चों पर विश्वास में कमी नहीं आने देनी चाहिए। उनके द्वारा अपने क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की उम्मीद होने पर, वे इस वर्ष अच्छा प्रदर्शन करके अच्छा जीवन बना सकते हैं। लेकिन अपने परिचितों पर नजर रखना नहीं भूलना चाहिए। उन्हें बुरी संगति का शिकार नहीं होने देना चाहिए। इन चीजों के अलावा वर्ष २०२१ वैवाहिक जीवन और बच्चों के अनुकूल रह सकता है। 'बाल ज्योतिष' और 'मेरा वैवाहिक जीवन कैसा होगा' कि अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

स्वास्थ्य संबंधी धनु राशिफल २०२१ भविष्यवाणियां/ Sagittarius Health Horoscope 2021 Predictions 

धनु स्वास्थ्य राशिफल २०२१/ Sagittarius health horoscope 2021 दर्शाता है कि आप पिछले दो सालों की तुलना में बेहतर स्वास्थ्य का आनंद ले सकते हैं। डिप्रेशन और मानसिक तनाव जैसी पुरानी बीमारियों से बाहर निकल सकते हैं। इस वर्ष कोई गंभीर बीमारी का संकेत नहीं मिलता है। संपूर्ण पारिवारिक वातावरण के अच्छा होने से, आपका मानसिक तनाव और उसके प्रभाव खत्म हो जाएंगे।

हालांकि, बारहवें भाव/twelfth house  में केतु के स्थित होने से बदन दर्द, बुखार, गले संबंधी समस्याओं जैसी छोटी परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन अग्रिम रुप से यह राशिफल पढ़कर, अपनी दिनचर्या को इसके अनुसार नियंत्रित किया जा सकता है। कई बार कार्यस्थल पर अत्यधिक दबाव होने से ऐसे लक्षण हो जाते हैं, लेकिन गंभीर न होकर थोड़ा सा ध्यान रखना चाहिए। 

इस वर्ष खुली हवा में नियमित सैर और व्यायाम को थोड़ा अधिक बढ़ाया जा सकता है। ऐसा करने से अच्छे परिणामों के कारण इन्हें भविष्य में स्वास्थ्य का हिस्सा बना सकते हैं। साथ ही, सांस संबंधी व्यायाम अधिक करने से ऐसे सभी संदेहों से राहत मिल सकती है। जन्मकुंडली/natal chart में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की अधिक जानकारी पाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

प्रेम संबंधी धनु राशिफल २०२१ भविष्यवाणियां/ Sagittarius Love Horoscope 2021 Predictions 

धनु राशिफल २०२१/Sagittarius horoscope 2021 के अनुसार, प्रेमियों के लिए यह वर्ष उतार-चढ़ावों से भरा हो सकता है। वर्ष की शुरुआत में, प्रियजन के साथ अत्यधिक भावनात्मक झुकाव महसूस होने से आप दोनों के बीच अत्यधिक प्रेम की भावनाएं पैदा हो सकती हैं। फरवरी और मार्च के दौरान प्रेमी मन पर इसका अच्छा प्रभाव महसूस हो सकता है। प्रेमियों के प्रति प्रेम और आकर्षण दिखाने के पर्याप्त अवसर मिल सकते हैं। हालांकि, दूसरी ओर मार्च में प्रेमी के साथ झगड़े और वाद-विवादों में उलझ सकते हैं। ऐसे में धैर्य बनाए रखना ही एकमात्र विकल्प हो सकता है। शांतिपूर्वक इन परिस्थितियों का सामना करना चाहिए। लेकिन अप्रैल, जुलाई और सितंबर में प्रेम जीवन में सकारात्मक मोड़ आ सकता है। २०२१ के अंतिम महीनों में प्रेमी के साथ विवाह का अवसर भी प्राप्त हो सकता है। प्रेम विवाह ज्योतिष/astrology पर अपने प्रेम संबंधों की अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

धनु राशि के लिए ज्योतिषी उपाय/ Astrology Remedies For Sagittarius Zodiac Sign 

१) इस वर्ष पीले धातु की अधिक वस्तुएं न खरीदकर, सफेद धातु में निवेश कर सकते हैं।

२) प्रत्येक मंगलवार को व्रत रखना, एक अच्छी आदत साबित हो सकती है।

३) नियमित रूप से, सांस संबंधी व्यायाम और सैर करने की आदत को बढ़ाना चाहिए। 

४) संपत्ति में निवेश करने के लिए खाली जमीन न खरीदकर, निर्मित संपत्ति खरीदनी चाहिए। 

५) इस वर्ष किसी मुकदमे में नहीं पड़ना चाहिए क्योंकि यह आपके खिलाफ जा सकता है।

६) शनिवार को हनुमान तेल पूजा करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है।

७) त्योहारों के दौरान, धार्मिक पाठ सुनना और पढ़ना अत्यधिक लाभकारी हो सकता है। 

८) व्यक्ति विशेष की जन्मकुंडली/natal chart पर चर्चा किए बिना, कोई भी विशिष्ट रत्न या धार्मिक अनुष्ठान का समाधान सुझाना उपयुक्त नहीं होता है। 

इसके अतिरिक्त, आप मेष राशिफल २०२२, वृषभ राशिफल २०२२, मिथुन राशिफल २०२२, कर्क राशिफल २०२२, सिंह राशिफल २०२२, कन्या राशिफल २०२२, तुला राशिफल २०२२, वृश्चिक राशिफल २०२२, धनु राशिफल २०२२, मकर राशिफल २०२२, कुंभ राशिफल २०२२, मीन राशिफल २०२२ की भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|