होली पर चंद्रग्रहण का प्रभाव - जानिए किन राशियों की बदलेगी किस्मत

  • 2024-03-22
  • 0

Author: Dr Vinay Bajrangi

हिंदू धर्म में होली का बहुत अधिक महत्व माना जाता है। फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है और उसके अगले दिन रंगों का त्योहार होली मनाया जाता है। इस साल 25 मार्च को होली मनाई जाएगी लेकिन इस साल की होली कुछ अलग होने वाली है। इस साल होली पर चंद्र ग्रहण लग रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण अपने आप में एक बहुत बड़ी खगोलीय घटना है। ऐसे में होली के दिन चंद्र ग्रहण लगने से हर किसी के मन में होली के त्योहार को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि चंद्र ग्रहण कब लग रहा है और इसका मानव जीवन में क्या प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं होली पर चंद्र ग्रहण कब लग रहा है और इस दौरान क्या करना चाहिए!

कब लग रहा है चंद्र ग्रहण

हिंदू पंचांग के अनुसार, 25 मार्च की सुबह चंद्र ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण 10 बजकर 25 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 3 बजकर 5 मिनट तक रहेगा।

कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण

25 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है और इसी दिन रंगों वाली होली मनाई जाएगी। ऐसे में होलिका दहन पर सूतक और होली वाले दिन ग्रहण का साया रहेगा लेकिन, ये चंद्र ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा। भारत में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। चंद्र ग्रहण यूरोप, पूर्व एशिया ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण का प्रभाव

साल 2024 का सबसे पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा जिसकी वजह से सूतक काल भी यहां मान्य नहीं होगा। ज्योतिष जगत का मानना है कि इस चंद्र ग्रहण का सभी की कुंडली में कुछ न कुछ सकारात्मक और नकारात्मक असर देखने को अवश्य मिलेगा। आइए जानते हैं इस चंद्र ग्रहण का राशि के अनुसार क्या प्रभाव रहेगा:

मेष:  मेष राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण मिले जुले प्रभाव लाएगा। आपको अपने विरोधी पक्ष से सावधान रहना होगा।

वृषभ: वृषभ राशि वालों को सेहत के मामलों में सावधानी बरतनी होगी। आपको मानसिक तनाव से बचना होगा।

मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण एक बड़ी खुशखबरी लेकर आएगा। आपके करियर में प्रमोशन मिलेगी और सेहत में सुधार होगा।

कर्क: कर्क राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण के बाद आर्थिक परेशानी हो सकती है। आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है।

सिंह: सिंह राशि वालों के लिए यह समय शुभता लेकर आएगा। आपके घर में मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी।

कन्या: कन्या राशि वालों के लिए यह ग्रहण सामान्य रहेगा। आपकी सेहत में पहले से सुधार आएगा। पारिवारिक रिश्तों में शांति बनी रहेगी।

तुला: तुला राशि वालों को इस समय सावधान रहने की जरूरत है, आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा नहीं तो आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं

वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के जीवन में यह ग्रहण बहुत ही बड़ा बदलाव ला सकता है, आपको अपने कार्यस्थल पर कई उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहें

धनु: धनु राशि वालों को बिजनेस में नुकसान हो सकता है, अपने वैवाहिक जीवन में आपको किसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, इस समय आपको किसी से भी वाद विवाद नहीं करना है।

मकर: मकर राशि वाले अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सफल होंगे। विदेश जाने के योग बनेंगे। सरकारी क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को फायदा होगा।

कुंभ: आपके लिए यह ग्रहण शुभ समय लाएगा। आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी और करियर में आपको तरक्की मिलेगी। 

मीन: मीन राशि वालों के लिए स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। आपके अपने हर कार्य पर ध्यान देना होगा नहीं तो आपसे कोई बड़ी गलती हो सकती है।

0 Comments
Leave A Comments