फरवरी माह के अब कुछ ही दिन बचे हैं और मार्च माह जल्द ही शुरु होने वाला है। हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्च माह में कई प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर होने वाला है। कुछ राशियों के लिए यह गोचर बेहद लाभकारी होगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मार्च महीना काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। क्योंकि 7 मार्च को बुध मीन राशि में गोचर करेंगे और राहु के साथ युति बनाएंगे। 7 मार्च को शुक्र शनि की कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और शनि के साथ युति बनाएंगे। वहीं 14 मार्च को सूर्यदेव मीन राशि में प्रवेश करेंगे और राहु के साथ युति बनाएंगे और इसके 4 दिन बाद 18 मार्च को शनि ग्रह कुंभ राशि में उदय होंगे
मार्च में इन ग्रहों का राशि परिवर्तन व युति
- 07 मार्च 2024 को बुध का मीन राशि में गोचर
- 07 मार्च 2024 को बुध और राहु का मीन राशि में युति
- 07 मार्च 2024 को शुक्र का कुंभ राशि में गोचर
- 14 मार्च 2024 को सूर्य का मीन राशि में गोचर
- 14 मार्च 2024 को मीन राशि में सुर्य, बुध और राहु की युति
- 15 मार्च 2024 को मंगल का कुंभ राशि में गोचर
- 15 मार्च 2024 को मंगल, शुक्र शनि की कुंभ राशि में युति
- 15 मार्च 2024 को बुध का मीन राशि में उदय
- 18 मार्च 2024 को शनि का कुंभ राशि में उदय
- 26 मार्च 2024 बुध और गुरु की मेष राशि में युति
वृषभ राशि वालों को मिलेगी पदोन्नति
मार्च माह वृषभ राशि वालों के लिए रहेगा बेहद खास। इस राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है/Job Promotion Yoga in Kundli व नई नौकरी की ऑफर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार की आय में बढ़ोतरी हो सकती हैं।
कन्या राशि को मिलेगी सफलता
कन्या राशि वालों को किसी नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। आपके रुके हुए काम बनने लगेंगे। परिवार में खुशियां बनी रहेगी। वाद-विवाद खत्म हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर आपके काम के कारण आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।
तुला राशि के लिए करियर संघर्षपूर्ण रहेगा
मार्च माह में ग्रहों के राशि परिवर्तन से तुला राशि/Libra Horoscope के लोगो को अपने रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। लेकिन, आपको अपने करियर में काफी संघर्षपूर्ण समय का सामना करना पड़ सकता है। आपकी राशि में सूर्य, शुक्र और शनि एक दूसरे के पांचवे भाव में होने से व्यवसाय में संघर्षपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता हैं। साथ ही इस दौरान आपका पारिवारिक जीवन भी थोड़ा उलझन वाला रहेगा।
धनु राशि की आर्थिक स्थिति अच्छि नही रहेगी
मार्च का महिना धनु राशि के लोगो के लिए काफी परिश्रम वाला होगा। इस दौरान आप वृद्धजनों के सहयोग और अपनी मेहनत के बल पर आर्थिक लाभ हासिल कर पाएंगे। आपकी पारिवारिक जीवन भी इस दौरान संघर्षपूर्ण रहने वाला है। आपको संतान संबंधी कोई न कोई चिंता भी रह सकती है। साथ ही आपको मन भी किसी न किसी बात को लेकर अशांत रहेगा और आप काफी असंतुष्ट नजर आएंगे। आप इस दौरान मनोरंजन आदि पर ज्यादा धन खर्च कर सकते है।
जानें मार्च में कब कौन-सा व्रत व त्योहार मनाया जाएगा
मकर राशि वाले क्रोध पर रखें काबू
मकर राशि वालों के लिए मार्च माह काफी भागदौड़ वाला रहने वाला है। इस दौरान मंगल और शनि योग रहने से परिवार में मतभेद बढ़ सकता है। आप इस दौरान अपने क्रोध पर काबु रखें। किसी न किसी बात को लेकर पपिवार के लोगों के साथ आपका कहासुनी हो सकती है। इस दौरान आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है/Health Prediction through astrology
कुंभ राशि वालों को होगा मुनाफा
कुंभ राशि वालों को शनि के उदय से लाभ होगा। जीवन की कई परेशानियां दूर होगी। नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आर्थिक लाभ भी हो सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान भी कर सकते हैं।
आप अपनी राशि का दैनिक राशिफल/Daily Horoscope, साप्ताहिक राशिफल/Weekly Horoscope और राशिफल 2024/Horoscope 2024 भी पढ सकते हैं।
0 Comments